विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं 5 सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, सिंगल चार्ज में 160 से 579 किमी तक का दावा

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:00 AM (IST)

Top 5 Electric Motorcycle: यहां इस स्टोरी में हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद 5 सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटो बाजार में कई सारी ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आती हैं जो रोज ट्रैवल के साथ-साथ आपकी कभी-कभार वाली हाईवे या लॉंग राइड को शौक को भी पूरा कर सकती हैं। लेकिन, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लेते वक्त सभी के मन में कॉमन सवाल रहता है कि इसकी रेंज क्या है और कहीं ये रास्ते में बंद तो नहीं हो जाएगी। इसके लिए यहां हम आपको भारत में मौजूद 5 सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे जिसमें Ola से लेकर Ultraviolette और Komaki भी शामिल हैं।

बाइक का नाम वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम) IDC रेंज
Komaki MX16 Pro Standard ₹1,69,999 160 से 220 किमी
Srivaru Prana 2.0 5kWh ₹2.75 लाख 150 किमी
  8.44kWh डेटा उपलब्ध नहीं 250 किमी
Ola Roadster X+ 4.5kWh ₹1.03 लाख से ₹1.90 लाख (रेंज) 252 किमी
  9.1kWh ₹1.03 लाख से ₹1.90 लाख (रेंज) 501 किमी
Ultraviolette X47 Venom 7.5kWh ₹2.65 लाख (शुरुआती कीमत) 227 किमी
  11kWh ₹2.65 लाख (शुरुआती कीमत) 343 किमी
Ola Roadster Pro 8kWh ₹1,99,999 से ₹2,49,999 (रेंज) 316 किमी (क्लेम की गई)
  16kWh ₹1,99,999 से ₹2,49,999 (रेंज) 579 किमी

Komaki MX16 Pro

Komaki MX16 Pro एक इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल है जिसमें 4kW से 5kW की BLDC हब मोटर दी गई है जो 140nm का टॉर्क जनरेट करती है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 160 से 220 किमी तक चलने का दावा करती है तो वहीं इसकी टॉप-स्पीड 80kmph है। इस फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है और Komaki MX16 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1,69,999 रुपए है।

Komaki MX`6 Pro में फुल-कलर डिजिटल TFT डिस्प्ले मिलता है और इसमें MXMOTO Smart App के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिसमें कॉल, मैसेजिंग, नेविगेशन असिस्ट और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही, इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, 40 लीटर की स्टोरेज और साइड-स्टैंड सेंसर दिया गया है।

Srivaru Prana 2.0

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में BLDC हब मोटर दी गई है और 10kW की पावर और 38nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 123kmph है और सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ सकती है। 2 वेरिएट्स में आने वाली इस बाइक की IDC रेंज 150 किमी (5kWh) से 250 किमी (8.44kWh) है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.75 लाख रुपए (5kWh) है।

Srivaru Prana 2.0 इलेक्ट्रिक बाइक में 4 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं और इसके अलावा इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का फीचर भी मौजूद है। साथ ही, इसमें डिजिटल/TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट और LED लाइटिंग सेटअप मिलता है।

Ola Roadster X+

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है Ola Roadster X+ जो इंटीग्रेटेड MCU के साथ मिड-ड्राइव मोटर दी गई है जो 11kW की पीक पावर और 58nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप-स्पीड 125kmph है और सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ लेती है। Ola Roadster X+ की IDC रेंज 252 किमी (4.5kWh) और 501 किमी (9.1kWh) है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपए से 1.90 लाख रुपए के बीच है।

Ola Roadster X+ में 4.3 इंच की टचस्क्रीन LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ GPS, कॉल/SMS अलर्ट और OTA अपडेट्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें क्रूज कंट्रोल, जियो फेंसिंग, टाइम फेंसिंग और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Ultraviolette X47 Venom

Ultraviolette X47 Venom इलेक्ट्रिक बाइक अभी हाल ही में लॉन्च की गई है जिसमें UV लाइटफ्यूरी IPSM मोटर मिलती है जो 30kW की पावर और 90nm का टॉर्क जनरेट करती है। 155kmph टॉप स्पीड वाली यह बाइक सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 60kmph की स्पीड पकड़ सकती है। Ultraviolette X47 Venom की IDC रेंज 227 किमी (7.5kWh) और 343 किमी (11kWh) मिलती है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपए है।

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में आगे और पीछे लगातार रिकॉर्डिंग के साथ इंटीग्रेटेड फ्रंट और रियर वाइड-एंगल डैशकैम दिए गए हैं। साथ ही, इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-चेंस असिस्टेंस जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

Ola Roadster Pro

Ola Roadster Pro बाइक में लगी मोटर 52kW की और 105nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें Hyper, Sports, Normal और Eco जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। Ola Roadster Pro के 8kWh वेरिएंट 154kmph है और इसकी क्लेम की रेंज 316 किमी है। वहीं, इसके 16kWh वाले वेरिएंट की IDC रेंज 579 किमी है और 1.9 सेकंड में 0 से 60kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,99,999 रुपए से लेकर 2,49,999 तक है।

Ola Roadster Pro में 10-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ, GPS नेविगेशन, वाई-फाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- ये हैं 5 सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 187 से लेकर 400km तक की लंबी रेंज