दिल थाम कर बैठ जाइए, भारत की सड़कों पर आ रही हैं ये 3 धमाकेदार बाइक्स
2019 में लॉन्च होने वाली इन बाइक्स में मिलेगा पावरफुल इंजन
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। आज हम आपको उन तीन बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2019 में भारत में लॉन्च होंगी। इन बाइक्स में Hero की XPulse और XPulse 200T के साथ KTM की 390 Adventure भी शामिल हैं। तो जानते हैं कि क्या होंगे इन बाइक्स के फीचर्स और कितने रूपये में ये बाइक्स होंगी लॉन्च।
Hero XPulse
छोटी क्षमता वाली एडवेंचर बाइक्स में Hero XPulse का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह एडवेंचर बाइक्स में अब तक की सबसे किफायती बाइक होगी। XPulse में Hero Xtreme 200R का इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसमें पावर के लिए 198 सीसी, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा, जो 8,000 आरपीएम पर 18 bhp की पावर और 6,500 आरपीएम पर 17.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर में ड्यूल-डिस्क ब्रेक सेटअप दिया जाएगा। इसमें फुल-डिजिटल इंट्रूंमेंट पैनल मिलेगा, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन फीचर देगा। Hero XPulse की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत करीब 1 से 1.1 लाख के बीच होगी।
Hero XPulse 200T
Hero MotoCorp अपनी XPulse की स्ट्रीट ओरिएंटेड 'touring' वर्जन XPulse 200T को जल्द लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि XPulse 200T साल 2019 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक XPulse 200T सस्पेंशन, व्हील्स और इर्गोनॉमिक्स के मायने में XPulse से अलग होगी। XPulse 200T में पावर के लिए 198सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 2-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 18.1bhp की मैक्सिमम पावर और 17.1Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें सिंगल-चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक, LED लाइट्स, फुल-डिजिटल इंट्रूंमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन फीचर भी मिलेगा। Hero XPulse 200T को इस नवंबर EICMA 2018 में पेश किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि यह बाइक साल 2019 की पहली तिमाही में भारत में लॉन्च हो सकती है।
KTM 390 Adventure
EICMA 2018 show में KTM 390 Adventure का पेश न होना सबसे बड़ी हैरानियों में से एक था। हालांकि यह बाइक अब लॉन्च के लिए तैयार है। KTM India ने घोषणा कर दी है कि 390 Adventure को जल्द भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। KTM 390 Adventure, KTM 390 Duke के प्लेटफॉर्म पर ही काम करेगा।
पावर के लिए KTM 390 में 373 सीसी का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि KTM अपनी 390 Adventure को 2019 के दूसरे हॉफ में भारत में लॉन्त करेगी। वहीं, इसकी अनुमानित एक्स शोरूम कीमत करीब 3 लाख रुपये के आसपास होगी।