Bike Driving Tips: गियर बदलते समय क्लच पूरा दबाएं या आधा? जानिए क्या है सही तरीका
Bike Driving Tips: बाइक चलाते समय सही तरीके से क्लच और गियर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। इससे गियरबॉक्स और क्लच प्लेट्स सुरक्षित रहती हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बाइक चलाते समय हर राइडर की एक अलग आदत होती है। कुछ लोग गियर बदलते समय क्लच को थोड़ा सा दबाते हैं तो कुछ लोग इसे पूरा दबाकर गियर बदलते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी आदत बाइक के गियरबॉक्स और क्लच प्लेट पर असर डाल सकता है। आइए जानते हैं कि गियर बदलते सय सही तरीका क्या है और बाइक को क्या नुकसान होता है।
हाफ क्लच के नुकसान
जब आप गियर बदलते समय क्लच को आधा दबाते हैं तो इंजन और गियरबॉक्स के बीच का संपर्क पूरी तरह से नहीं टूटता बल्कि इससे कई समस्याएं होती हैं जैसे:
- गियरबॉक्स पर दबाव: आधा क्लच दबाकर गियर बदलने पर गियर आपस में टकराते हैं जिससे कट-कट जैसी आवाज आती है। इससे गियर के टीथ धीरे-धीरे घिसने लगते हैं।
- क्लच प्लेट का खराब होना: जब क्लच आधा दबा रहता है तो क्लच प्लेट्स पूरी तरह फ्री नहीं हो पातीं और आपस में रगड़ खाती हैं। इससे ये बहुत तेजी से गर्म होकर घिस जाती हैं।
- माइलेज में गिरावट: गलत तरीके से क्लच का इस्तेमाल करने से इंजन पर फालतू का दबाव पड़ता है जिससे बाइक ज्यादा पेट्रोल की खपत बढ़ने लगती है और माइलेज गिर जाता है।
क्या है सही तरीका?
गियरबॉक्स और इंजन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए हमेशा पूरा क्लच दबाना चाहिए। इसके लिए, गियर बदलने से ठीक पहले एक्सीलेटर को पूरी तरह छोड़ दें। क्लच लीवर को हैंडल तक पूरा दबाएं जिससे इंजन की पावर गियरबॉक्स तक पहुंचना पूरी तरह बंद हो जाए। अब गियर पैडल को धीरे से ऊपर या नीचे दबाएं जिससे गियर आसानी से बदल जाएगा।
इसके बाद, गियर बदलने के बाद क्लच को धीरे-धीरे छोड़ें और साथ ही हल्का-हल्का एक्सीलेटर दें।
याद रखें ये टिप्स
- हाफ-क्लच पर राइडिंग: ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाकर रखने या हाफ क्लच पर बाइक चलाने से बचें।
- इंजन ऑयल बदलना: सही और साफ इंजन ऑयल गियरबॉक्स के पार्ट्स को घिसने से बचाता है और गियर शिफ्टिंग को स्मूथ बनाता है।
- गलत स्पीड पर गलत गियर: धीमी स्पीड में बड़ा गियर या तेज स्पीड में छोटा गियर इस्तमाल करने से इंजन और क्लच दोनों पर बुरा असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Ather से लेकर Ola तक; ये हैं भारत के 5 सबसे ज्यादा टॉप-स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, 120kmph की है रफ्तार
