कार डैशबोर्ड पर दिखने वाले खतरनाक सिंबल और उनके मायने, न करें इग्नोर करने की गलती
Car Warring Symbols: कार के डैशबोर्ड पर दिखने वाले इन 4 खतरनाक वॉर्निंग सिंबल को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार चलाते समय स्पीडोमीटर और डैशबोर्ड पर कई तरह के सिंबल दिखाई देते हैं। कई बार लोग इन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यही छोटी सी लापरवाही बाद में कार के इंजन को पूरी तरह से सुखा देती है और हजारों रुपए का चूना लगा देती है। आइए जानते हैं कि डैशबोर्ड पर दिखने वाले सबसे खतरनाक सिंबल कौन से हैं और इनके जलने पर क्या करना चाहिए।
इंजन ऑयल प्रेशर वॉर्निंग
अगर आपके डैशबोर्ड पर लाल रंग का सिंबल दिखाई दे तो समझ जाएं कि यह ऑयल प्रेशर वॉर्निंग है। इसका मतलब है कि आपकी कार में इंजन ऑयल का लेवल कम हो गया है या ऑयल पंप ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस लाइट को देखते ही गाड़ी को किनारे रोकें और इंजन बंद कर दें। बिना ऑयल के गाड़ी चलाने पर इंजन सीज हो सकता है जिससे 50,000 से 1 लाख रुपए तक का नुकसान हो सकता है।
इंजन टेंपरेचर वॉर्निंग
अगर पानी की वेव्स जैसी लाइट ऑन दिखे तो समझ जाएं कि यह इंजन ओवरहीट होने का संकेत है। इसकी सबसे बड़ी वजह कूलेंट का कम होना, रेडिएटर में लीक होना यह वॉटकर पंप खराब होना हो सकता है। इसके लिए कार को तुरंत रोकें और ठंडा होने दें। ध्यान रहे कि पानी या कूलेंट डालने की गलती न करें।
चेक इंजन लाइट
इंजन के आकार जैसी दिखने वाल यह लाइट आमतौर पर पीले या नारंगी रंग की होती है। इसकी वजह स्पार्क प्लग, सेंसर या कैटेलिटिक कंवर्टर में गड़बड़ी हो सकती है। अगर यह लाइट लगातार जल रही है तो जल्द से जल्द मैकेनिक से कार की डायग्नोसिस कराएं।
ब्रेक सिस्टम वॉर्निंग
लाल रंग के गोल घेरे के अंदर (!) या P का निशान दिखे तो समझ जाएं कि यह ब्रेक में गड़बड़ी का संकेत है। इसकी वजह ब्रेक फ्लुइड का कम होना या ब्रेक पैड का पूरी तरह घिस जाना हो सकता है।
