विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Car Buyer Guide : नई कार खरीदने का हैं मन तो जान लें कनेक्टेड या नार्मल कौन सी कार आपके लिए रहेगी सही

By Rishabh ParmarEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 07:41 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 Nov 2021 08:02 AM (GMT+05:30)

देश में लगातार कारों की मांग बढ़ती जा रही है और लोग ज्यादातर हाईटेक फीचर्स से लैस कारें खरीदना पसंद ...और पढ़ें

नई कार खरीदने का हैं मन तो जान लें कनेक्टेड या नार्मल कौन सी कार आपके लिए रहेगी सही
नई कार खरीदने का हैं मन तो जान लें कनेक्टेड या नार्मल कौन सी कार आपके लिए रहेगी सही

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कारों के लिहाज़ से भारत एक बहुत बड़ा बाज़ार है, यहां हर साल काफी तादात में कारें लॉन्च होती हैं। वहीं ग्राहकों को आजकल कारों में काफी फीचर्स देखने को मिलते हैं। तमाम वाहन निर्माता कंपनियों की ये कोशिश रहती है कि वह कम बजट पर हाईटेक फीचर्स वाली कारें पेश करें। आज बात करते हैं कनेक्टेड कारों के बारे में यह कारें आम कारों से काफी अलग और बेहतर होती हैं, हालांकि लोगों के मन में ये सवाल अकसर उठता रहता है कि उनके लिए कौन सी कार बेहतर रहेगी कनेक्टेड या फिर नॉर्मल, आज हम इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं जिससे आप बिना किसी शंका के एक बेहतरीन कार खरीद सकें।

क्या होती हैं कनेक्टेड कारें : कनेक्टेड कारें इंटरनेट की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट की जा सकती हैं। इन कारों के फीचर्स को आप कार के बाहर से भी एक्सेस कर सकते हैं, मसलन इनका एयर कंडीशनर या फिर इनका इग्नीशन। ये आम कारों से काफी अलग होती हैं और इनमें फीचर्स भी ज्यादा ऑफर किए जाते हैं। आपको बता दें कि कनेक्टेड कार्स में फीचर्स को वॉइस कमांड से भी एक्सेस किया जा सकता है।

नॉर्मल कार : नॉर्मल कारें किसी तरह की कनेक्टिविटी प्रदान नहीं करती हैं और इनके ज्यादातर फीचर्स को मैनुअली ही एक्सेस करना पड़ता है। इनमें कनेक्टेड कारों की तुलना में कम फीचर्स होते हैं हालांकि इसके बावजूद भी इन कारों की भारत में अच्छी खासी डिमांड है। इनमें ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार सभी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं।

कौन सी कार है ग्राहकों के लिए हैं बेस्ट : अगर आप अपनी कार का इस्तेमाल लॉन्ग ड्राइव पर जाने में या एक शहर से दूसरे शहर में जाने के लिए करते हैं तो आपके लिए कनेक्टेड कारें काफी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती हैं क्योंकि लंबे सफ़र में काफी थकान हो जाती है, ऐसे में आप कार के फीचर्स को आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं और इसके कुछ फीचर्स को भी एक्सेस कर सकते हैं।

अगर आप अपनी कार का इस्तेमाल ज्यादातर दफ्तर से घर जाने या फिर व्यावसायिक तौर पर करते हैं तो कार कनेक्टेड हो या फिर नॉर्मल इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है और आप अपने बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।