सिर्फ दो लाख रुपये की Down Payment के बाद घर लाएं Maruti Eeco, हर महीने जाएगी कितनी EMI, पढ़ें पूरी खबर
Car Finance Plan भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में कारों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। Maruti ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से वैन सेगमेंट में Eeco को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Eeco Price
मारुति की ओर से Eeco के बेस वेरिएंट को 5.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत 6.40 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 5.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा 23 हजार रुपये आरटीओ और 42 हजार रुपये का इंश्योरेंस और 5600 रुपये फास्टैग, स्मार्ट कार्ड और एमसीडी चार्जेज भी शामिल हैं।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के पेट्रोल इंजन वाले बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 4.40 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 4.40 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 7095 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 4.40 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 7095 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Eeco के लिए करीब 1.55 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 7.95 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला
मारुति सुजुकी ओर से ईको को वैन के साथ ही सात सीटों के विकल्प वाली गाड़ी के तौर पर लाया जाता है। इसे बेहद कम कीमत पर ऑफर किया जाता है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला किसी गाड़ी के साथ नहीं होता। लेकिन सात सीटों वाली गाड़ी और कीमत के मामले में Renualt Triber MPV से इसे चुनौती मिलती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।