विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरानी कार बेचते समय चाहते हैं बेहतरीन डील? इन 5 टिप्स को फॉलो कर 30% तक बढ़ाएं गाड़ी की रीसेल वैल्यू

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

Car Resale Value: पुरानी कार बेचते समय क्या आप भी सही रीसेल वैल्यू चाहते हैं? अगर हां, तो इन 5 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम कोई नई कार खरीदते हैं तो कुछ सालों बाद उसे बेचकर दूसरी गाड़ी लेने का ख्याल आता है। लेकिन अक्सर लोगों को शिकायत होती है कि पुरानी कार बेचते समय उन्हें उम्मीद के मुताबिक कीमत नहीं मिलती है। अगर आप भी अपनी इस्तेमाल की हुई गाड़ी को अच्छे दाम में बेचना चाहते हैं तो थोड़ी समझदारी से आप इसकी रीसेल वैल्यू को 20 से 30% तक बढ़ा सकते हैं।

सर्विस रिकॉर्ड मेंटेन करें

कार की सही कीमत पाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी गाड़ी की पूरी सर्विस हिस्ट्री का रिकॉर्ड हो। अगर आपने कार की सभी सर्विसिंग ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से कराई है और उसकी बुकलेट या बिल संभालकर रखते हैं तो खरीदार का भरोसा बढ़ जाता है। सही समय पर ऑयल चेंज और मेंटनेंस कराने से इंजन की लाइफ भी अच्छी रहती है।

डेंट स्क्रैच और पेंट

कार का एक्सटीरियर लुक भी खरीदार का इंप्रेशन बनाता है। अगर गाड़ी की बॉडी पर बड़े डेंट या स्क्रैच हैं तो खरीदार कीमत में भारी कटौती करने की कोशिश करते हैं। कार बेचने से पहले छोटे-मोटे डेंट सही करवा लें और अच्छी तरह से पॉलिश या लेमिनेशन करवा लें। इससे कार देखने में बिल्कुल नई जैसी लगती है।

केबिन और इंटीरियर

ध्यान रहे कि सिर्फ एक्सटीरियर ही नहीं बल्कि इंटीरियर का ख्याल रखना भी काफी जरूरी है। कार के डैशबोर्ड, सीटों और मैट्स को हमेशा साफ रखें। अगर सीटों के कवर फटे हैं तो उन्हें बदलवा लें। केबिन में किसी भी तरह की बदबू नहीं होने चाहिए। एक क्लीन और फ्रेश इंटीरियर खरीदार को काफी अट्रैक्ट करता है जो कार की कीमत अच्छी करने में भी मदद करता है।

टायर्स और बैटरी

अगर आपकी कार के टायर्स बहुत ज्यादा घिस चुके हैं या बैटरी पुरानी हो चुकी है तो डील पक्की होते समय खरीदार इनका हवाला देकर काम करा लेते हैं। अगर टायर्स और बैटरी अच्छी कंडिशन में होंगे तो आप खरीदार से बिना किसी हिचकिचाहट के बेहतर कीमत मांग सकते हैं।

गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स

RC, इंश्योरेंस, PUC और NOC जैसे सभी जरूरी कागजात अपडेटेड और तैयार होने चाहिए। जिस भी गाड़ी के पेपर पूरे और क्लियर होते हैं खरीदार उन गाड़ियों को बिना किसी झंझट के तुरंत और अच्छे दाम में खरीदने के तैयार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- 10 लाख से भी कम कीमत 26 का माइलेज और 6 एयरबैग, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 7-सीटर गाड़ी