ये है भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 3 SUV
इस साल जनवरी महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 3 SUV के बारें में हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप भी एक नई SUV लेने का प्लान कर रहे हैं तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़े।
नई दिल्ली: भारत में SUV गाड़ियों का क्रेज़ लोगों में खूब देखने को मिल रहा है। जबकि यूटिलिटी व्हीकल की डिमांड भी अच्छी खासी देखी जा सकती है। पिछले साल अप्रैल से जनवरी में इस सेगमेंट की ग्रोथ 32.04 फीसदी बड़ी है। इस साल जनवरी महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली 3 SUV के बारें में हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप भी एक नई SUV लेने का प्लान कर रहे हैं तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़े।
3. महिंद्रा बोलेरो
पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV सेगमेंट में नंबर 3 पर है महिंद्रा की बोलेरो। कंपनी ने बोलेरो की 6598 यूनिट्स बेची। जबकि जनवरी 2016 में यह आंकड़ा 6160 यूनिट्स का रहा। बोलेरो कंपनी की एक सॉलिड SUV है, जो काफी लम्बे समय से अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है। बोलेरो की कीमत 8.55 लाख रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करें तो बोलेरो में 2523cc का m2DiCR इंजन लगा है। जो 62bhp और 195Nm का टार्क देता है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
2. हुंडई क्रेटा
जनवरी महीने में 7918 यूनिट्स बेच कर हुंडई की क्रेटा नम्बर 2 पर रही। जबकि पिछले साल जनवरी महीने में कंपनी ने 6589 यूनिट्स बेच कर नंबर 1 की पॉजिशन हांसिल की थी। हुंडई की क्रेटा अपने सेगमेंट की बेहतरीन गाड़ियों में से एक है। क्रेटा पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है दिल्ली में पेट्रोल क्रेटा की एक्स शो रूम कीमत 9.26 लाख रुपए से शुरू होती है। जबकि डीजल क्रेटा की कीमत 10.09 लाख रुपये से शुरू होती है। क्रेटा में 1 वर्जन पेट्रोल का और 2 वर्जन डीजल के शामिल हैं।
1.मारुति विटारा ब्रेज़ा
नंबर एक की पॉजिशन पर मारुति की विटारा ब्रेज़ा है कंपनी ने पिछले महीने 8932 यूनिट्स बेचीकंपनी ब्रेज़ा विटारा का पेट्रोल वर्जन इस साल अप्रैल में लॉन्च करने जा रही है। इंजन की बात करें तो ब्रेज़ा विटारा 1.3 लीटर डीजल इंजन में मौजूद है। यह इंजन 88.5 bhp की पॉवर देता है। एक लीटर में यह SUV 24.3 किलोमीटर की माइलेज निकल देती है। दिल्ली में ब्रेज़ा की कीमत 7.26 लाख रुपये से लेकर 9.70लाख रुपये के बीच है।