नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में हैचबैक कारों की कई कैटेगरी हैं जिनमें एंट्रीलेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम हैचबैक तक शामिल हैं। प्रीमियम हैचबैक कम्फर्ट और फीचर्स के हिसाब से काफी आगे होती है। हालांकि इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। अगर आप भी बजट की कमी के चलते प्रीमियम की जगह कोई एंट्री लेवल हैचबैक कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इसकी जगह पर प्रीमियम हैचबैक का बेस मॉडल खरीद सकते हैं। दरअसल बेस मॉडल किसी भी कार का सबसे सस्ता मॉडल होता है और ये आसानी से आपके बजट में फिट हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ पॉपुलर कारों के बेस मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप आसानी से खरीद सकते हैं।

Tata Altroz

बेस मॉडल : Altroz XE

कीमत : 5.79 लाख

टाटा अल्ट्रोज़ टर्बो में 1.2लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है, जो 108 बीएचपी की पावर आउटपुट और 140 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस माॅडल को केवल पाँच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि आगामी टाटा अल्ट्रोज़ 18.3kmpl का माइलेज देने में सक्षम होगी।

Hyundai i20

बेस मॉडल : Magna

कीमत : 6.85

इंजन और पावर की बात करें तो Hyundai i20 में पहला एडवांस्ड 1.2 कप्पा पेट्रोल इंजन है जो 1197 सीसी का है। ये 6000 आरपीएम पर 83 पीएस की मैक्सिमम पावर और 4208 आरपीएम पर 11.7 केजीएम का टॉर्क जेनरेट है। दूसरा इंजन है 1.5 लीटर का यूटू सीआरडीआई डीजल इंजन, जो 1493 सीसी का है। यह इंजन 4000 आरपीएम पर 100 पीएस की पावर और 1500 से 2750 आरपीएम पर 24.5 केजीएम का टॉर्क जनरेट करता है। तीसरे ऑप्शन की बात करें तो ये 1.0 लीटर का कप्पा टर्बो जीटीआई पेट्रोल इंजन है जो 998 सीसी का है। यह इंजन 6000 आरपीएम पर 120 पीएस की पावर और 1500 से 4000 आरपीएम पर 17.5 केजीएम का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो ये इंजन क्रमशः 5 स्पीड मैनुअल, इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डीसीटी ट्रांसमिशन से लैस हैं। फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको सेगमेंट बेस्ट 6 एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा मिलेगा।