विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगल चार्ज पर 160 किमी की रेंज...4 राइडिंग मोड्स, डेली यूज के लिए बेस्ट है Avore की ये इलेक्ट्रिक बाइक

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:36 PM (IST)

Daily Use Electric Motorcycle: अगर आप अपने डेली यूज के लिए कोई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान कर रहे हैं ...और पढ़ें

Avore EX1 Electric Motorcycle

Avore EX1 Electric Motorcycle

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर ही नहीं अब एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक बाइक्स भी आ रही हैं जिनकी रेंज तो अच्छी होती हैं और साथ ही इनका लुक भी बहुत स्टाइलिश होता है। अगर आप भी एक स्टालिश लुक, डिजाइन और एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो Avore EX1 की तरफ विचार कर सकते हैं जो सिंगल चार्ज पर 160 किमी तक की रेंज सिंगल चार्ज में दे सकता है।

Avore EX1: बैटरी और मोड्स

Avore EX1 में 7.5kW की PMSM मोटर दी गई है 250nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.24kWh की Li-ion बैटरी दी गई है। इसकी टॉप-स्पीड 100kmph और यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें Eco, City, Sports और Reverse जैसे 4 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।

चार्जिंग की बात करें तो इसे चार्ज करने में लगभग 3 से 5 घंटे का समय लगता है। बता दें कि, इस बैटरी पर 5 साल तक की वारंटी मिलती है।

सस्पेंशन ब्रेक और टायर्स

इस गाड़ी में डबल क्रैडल फ्रेम दिया गया है। Avore EX1 में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स (Non-Adjustable) और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ इंटीग्रेटेड स्टील ट्यूब स्विंगआर्म दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों ही तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ आते हैं। साथ ही, इसमें अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

इसमें 7-इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है और Avore EX1 में ब्लूटूथ ऐप कनेक्टिविटी दी गई है एंटी-थेफ्ट और अलर्ट जैसे फीचर्स के साथ दी गई है। इसमें सिग्नेचर साइड बीकन लाइटिंग के साथ LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दी गई हैं। इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एंटी-थेफ्ट और फॉल-अलर्ट जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Avore EX1 इसे जुलाई 2026 में 1,24,999 (Indroctury Price) पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, शुरुआती 10,000 यूनिट्स के बिकने के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,34,999 रुपए हो जाएगी।

Category Parameter Specification & Details
Pricing Introductory Price ₹1,24,999 (Ex-showroom, first 10,000 bookings)
  Regular Price ₹1,34,999 (Ex-showroom)
  Pre-Booking Fee ₹799
Battery & Charging Battery Capacity 3.24 kWh Li-ion (Active-cooled, IP67 rated)
  Claimed Range 160 km per full charge (IDC)
  Charging Time 3 hours (20-80%) via 750W home charger; ~4-5 hours (0-100%)
  Battery Warranty 5-year standard warranty
Performance Motor Power 7.5 kW hub motor
  Top Speed 100 km/h
  Acceleration 0 to 40 km/h in 3.2 seconds
  Riding Modes 4 modes: Eco, City, Sports, and Reverse
Hardware & Braking Braking System Dual disc brakes with Combi Brake System (CBS)
  Suspension Telescopic front forks and rear monoshock
  Wheels & Tyres 17-inch alloy wheels with tubeless tyres
Smart Features Console Display 7-inch segmented digital LCD console
  Connectivity Bluetooth and mobile app monitoring
  Safety & Security Anti-theft system, geo-fencing, fall/tamper alerts
  Rider Aids Hill hold assist, cruise control, regenerative braking
 
 
  Lighting Full LED headlight, signature side beacon lighting

यह भी पढ़ें- Ultraviolette X-47 Venom भारत में लॉन्च, कीमत ₹2.65 लाख से शुरू; 343 km की रेंज और रियर रडार जैसे फीचर्स