फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 सीटर कारें, कीमत 10 लाख रुपये से भी कम
7 seater cars अगर आप अपने लिए एक नई 7 सीटर वाली कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए इन कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिनकी कीमत 20 लाख रुपये हैं। (जागरण फोटो)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार कारें मौजूद है। गर्मी के सीजन ने भी दस्तक दे दी है। इस समय पर लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाते हैं। अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ घूमने के शौकीन है तो आज हम आपके लिए 7 सीटर कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए आपको बताते हैं इन कारों की खासियत के बारे में।
Renault Triber
ट्राइबर देश में सबसे दमदार कार में से एक है। ये एक 7 सीटर कार है। इस कार की लंबाई 4 -मीटर से कम की है। इसमें आपको अच्छा -खास हेडस्पेस मिल जाता है। इसकी कीमत 6.33 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं।
Mahindra Bolero
अगर आप अपने लिए एक क्लासिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये 7 सीटर कार आपकी फैमली के लिए बढ़िया है। महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.53 लाख रुपये की एक्स -शोरूम से शोरुम से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Ertiga
एर्टिगा देश में सबसे अधिक बिकने वाली 7 सीटर एमपीवी में से एक है। इसके साथ ही ये सीएनजी वेरिएंट में भी आती है। इस कार की कीमत 8.49 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
Mahindra Bolero Neo
बोलेरो नियो महिंद्रा की आधुनिक और दमदार कार में से एक है। इस कार का इंटीरियर काफी आरामदायक है। ये कार उबड़-खाबड़ वाले रास्तों पर भी अच्छे से चलती है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 9.47 लाख रुपये एक्स शोरुम है।
Kia Carens
वाहन निर्माता कंपनी ने Carens को भारतीय बाजार में 2022 में लॉन्च किया था। ये सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है। इसके टॉप वेरिएंट में सनरूफ के साथ एक हाई-एंड केबिन भी मिलता है। इस एमपीवी की कीमत 10.44 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।
Mahindra Scorpio Classic
स्कॉर्पियो क्लासिक देश की सबसे लोकप्रिय 7 सीटर एसयूवी में से एक है। इसमें अपग्रेडेड सस्पेंशन और गियरबॉक्स भी मिलता है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 12.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
Mahindra Scorpio-N
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन भारतीय बाजार में हाल के दिनों में लॉन्च होने वाली एसयूवी है। इस कार का लुक लोगों को काफी दिवाना बनाता है। इसमें आपको कई दमदार फीचर्स भी मिल जाएंगे। एसयूवी की कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं।
2023 Tata Safari
सफारी को हाल के दिनो में भारतीय बाजार में एक बड़ा अपडेट मिला है। इसके साथ ही इस कार में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें अतिरिक्त राजमार्ग सुरक्षा और पैनोरमिक सनरूफ के लिए ADAS फक्शंस भी मिलता है। इसकी कीमत 15.64 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं।