Move to Jagran APP

लैम्बॉर्गिनी की पॉवरफुल हुराकेन परफॉर्मेंट के बारे में जाने 5 बड़ी बातें

लैम्बॉर्गिनी ने अपनी पॉवरफुल हुराकेन परफॉर्मेंट को भारत में लॉन्च कर दिया है रफ़्तार के दीवानों के लिए यह एक नायाब मशीन है इसकी रफ़्तार पोर्श 918 स्पाइडर और लैम्बॉर्गिनी की ही एवेंटाडोर-S को भी पीछे

By Bani KalraEdited By: Published: Fri, 07 Apr 2017 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 05:59 PM (IST)
लैम्बॉर्गिनी की पॉवरफुल हुराकेन परफॉर्मेंट के बारे में जाने 5 बड़ी बातें
लैम्बॉर्गिनी की पॉवरफुल हुराकेन परफॉर्मेंट के बारे में जाने 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली: लैम्बॉर्गिनी ने अपनी पॉवरफुल हुराकेन परफॉर्मेंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। रफ़्तार के दीवानों के लिए यह एक नायाब मशीन है इसकी रफ़्तार पोर्श 918 स्पाइडर और लैम्बॉर्गिनी की ही एवेंटाडोर-S को भी पीछे छोड़ने का दम रखती है। आइये जानते है इस कार के बारे में पांच बड़ी बातें...

loksabha election banner

1. कीमत:
जो लोग रफ़्तार से प्यार करते हैं उनके लिए यह कार काफी मायने रखती है। लैम्बॉर्गिनी ने हुराकेन परफॉर्मेंट की कीमत 3.97 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।

2. लुक्स-डिजायन:
लैम्बॉर्गिनी की हुराकेन परफॉर्मेंट का अंदाज़ अपने सेगमेंट की बाकी कारों से थोड़ा अलग और हटकर है। हर एंगल में यह कार अपनी अपील छोड़ देती है।

3. इंजन:
हुराकेन परफॉर्मेंट में 5.2 लीटर का V10 इंजन लगा है, इस इंजन से 640PS की पॉवर और 600Nm का टॉर्क मिलता है। इसका इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। लैम्बॉर्गिनी की यह अब तक की सबसे पावरफुल हुराकेन है।

4. रफ़्तार:
हुराकेन परफॉर्मेंट 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने के लिए महज 2.9 सेकंड का टाइम लगता है। वहीं 0 से 200 की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे 8.9 सेकंड का ही समय लगता है, अगर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ब्रेक लगाए जाएं तो यह 31 मीटर के दायरे में रूक जाएगी।

5. कम हुआ 40 किलोग्राम तक वजन:
इस कार को तैयार करने में कंपनी ने काफी ध्यान दिया है इसे हाइब्रिड एल्यूमिनियम और कार्बन फाइबर फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें कम वज़न वाले मजबूत एल्यूमिनियम पैनल का इस्तेमाल किया है, इसलिए कार का वजन 40 किलोग्राम तक कम हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.