विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने घेरा अस्पताल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 15 Jul 2019 04:11 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 15 Jul 2019 10:53 PM (GMT+05:30)

स्थानीय सरकारी अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर द्वारा इलाज दौरान कथित लापरवाही करने से भड़के किसान।

डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने घेरा अस्पताल
डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने घेरा अस्पताल

जेएनएन, भवानीगढ़ (संगरूर)

स्थानीय सरकारी अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर द्वारा इलाज दौरान कथित लापरवाही बरतने से भड़के भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई न करने के रोष में सोमवार को सरकारी अस्पताल समक्ष धरना लगाया। धरने दौरान किसान नेता जगतार सिंह कालाझाड़ ने कहा कि पिछले माह गांव आलोअर्ख में इकाई प्रधान गुरदेव सिंह आलोअर्ख के परिवार पर हुए जानलेवा हमले में घायल सदस्यों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मौके पर मौजूद महिला डॉक्टर ने आरोपियों के साथ मिलकर कथित तौर पर घायलों की इलाज अधर में रोक दिया व उन्हें अस्पताल से जाने के लिए कहा। सिर पर गहरे घाव होने के बावजूद भी उक्त डॉक्टर ने टांके पूरी तरह नहीं लगाए, जिस कारण पटियाला तक घायल का खून बहता रहा। इतना कुछ होने के बावजूद भी अब उक्त डॉक्टर ने अपनी गलती छुपाने के लिए उल्टा दिलबाग सिंह के खिलाफ ही एक लिखित रिपोर्ट एसएसपी संगरूर को भेज दी। इस संबंधी पता चलने पर उनके संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल एसएमओ भवानीगढ़ से मिला, कितु इस अधिकारी ने कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया। इसके रोष में यूनियन को अस्पताल का घेराव करने को मजबूर होना पड़ा है। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक सेहत विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित डॉक्टर खिलाफ बनती कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके अजैब सिंह लक्खेवाल, लाभ सिंह खुराना, गुरदेव सिंह, सुखविदर सिंह, नेत्र सिंह आदि उपस्थित थे। उधर, संबंधित डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण उनसे बात नहीं हो पाई।