Move to Jagran APP

2022 XMax 250 को मिले नए कॉस्मेटिक अपडेट, जानें क्या कुछ हुए बदलाव

2022 XMax 250 में 250cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो 22.5bhp और 24.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसमें कई विजुअल अपडेट देकर इसे काफी आधुनिक बना दिया है। वहीं इस स्कूटर की कीमत 3.9 लाख रुपये है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 04:33 PM (IST)
2022 XMax 250 को मिले नए कॉस्मेटिक अपडेट, जानें क्या कुछ हुए बदलाव
2022 XMax 250 को मिले नए कॉस्मेटिक अपडेट, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। यमाहा ने 2022 XMax 250 को जापान में लॉन्च कर दिया है। वहीं इसके साथ ही क्वार्टर-लीटर जापानी मैक्सी-स्कूटर को  2022 के लिए कई विजुअल अपडेट मिले है , जिसका विवरण आज हम आपके लिए लेकर आए है। आपको बता दें कंपनी ने इसमें कई विजुअल अपडेट देकर इसे काफी आधुनिक बना दिया है।  

loksabha election banner

कलर ऑप्शन

कंपनी ने अपने इस स्कूटर में 2022 XMax 250 में कुल चार कलर के ऑप्शन -मैट डार्क ग्रीन, ग्लॉसी रेड, ग्लॉसी व्हाइट और डार्क ग्रे दिये है। वहीं कंपनी ने इसके लुक में पिछले साल के मॉडल के रूप में स्पोर्टी बुच मैक्सी-स्कूटर के डिजाइन को बरकरार रखा है। इसमें बाहर की ओर एलईडी हेडलाइट दी गई है जो दिखने में काफी शानदार है।

इंजन

2022 XMax 250 में 250cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो 22.5bhp और 24.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एलईडी के आलावा, इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क दिया गया है। वहीं इस स्कूटर की कीमत 3.9 लाख रुपये है।

Yamaha Aerox 155

वहीं यमाहा इंडिया ने भारतीय बाजार में मैक्सी स्कूटर के रूप में Aerox 155 को पेश किया है। इस स्कूटर में एलईडी हैडलाइट्स के साथ एलईडी पोजीशन लैंप, एक एलईडी टेललाइट, एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी फंक्शन की, ऑटोमेटिक स्टार्ट और स्टॉप सिस्टम, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फंक्शन और सिंगल-चैनल जैसी कई सुविधाएं मिलती है। इसके ब्रेक सेटअप के फंट्र में 230mm सिंगल डिस्क और पीछे 130mm ड्रम शामिल है। इसके मैक्निकल स्पेसिफिकेशन में 155cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर  के साथ VVA और फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम भी शामिल है। जो 8,000rpm पर 14.75bhp और 6,500rpm पर 13.9Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कीमत की बात करें तो Yamaha Aerox 155 की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 1,40,076 रुपये है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.