साप्ताहिक टैरो राशिफल: करियर, रिश्ते और स्वास्थ्य, मेष से मीन राशि वालों के लिए क्या संकेत दे रहे हैं सितारे?
यह साप्ताहिक टैरो राशिफल मेष से मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए करियर, रिश्ते और स्वास्थ्य से जुड़े ...और पढ़ें
-1791086419101_m.webp)
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
करियर, रिश्ते और स्वास्थ्य के लिए टैरो भविष्यवाणियां।
आंतरिक समृद्धि और सही निर्णय लेने पर जोर दिया गया।
प्रत्येक राशि के लिए विशेष मार्गदर्शन और सुझाव।
मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, सांसारिक वस्तुओं से आसक्त होते ही आप जीवन के वास्तविक लक्ष्य से भटक जाते हैं। जीवन का वास्तविक लक्ष्य भौतिक वस्तुओं का संग्रहण करना नहीं अपितु आंतरिक रूप से समृद्ध होना चाहिए।
मेष
परिस्थितियों और विकल्पों का अत्यधिक विश्लेषण करके भ्रमित होने के बजाय अंतर्मन की सुनें। व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक स्थितियों में आंतरिक चेतना सही मार्ग दिखाएगी। बाहरी परिस्थितियों के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक बना रहेगा। न्याय, निष्पक्षता और अधिकारों के पक्ष में खड़े होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता और अधिकार स्थापित करेंगे। सप्ताह के अंत में मित्रों व स्वजनों के साथ बिताएंगे।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सैफ्रन
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
वृष
व्यावसायिक योजनाओं को सफलतापूर्वक अंतिम रूप देंगे। व्यक्तिगत प्रयास से व्यावहारिक उलझनों और मतभेदों का समाधान करेंगे। व्यावसायिक और पेशेवर स्थितियों में स्थिरता आने से आपकी प्रतिष्ठा और वित्तीय सुरक्षा बनी रहेगी। खरीदारी के दौरान अत्यधिक उत्साह व फिजूलखर्ची से बचें। सड़क मार्ग से यात्रा के योग हैं। स्वजनों व मित्रों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। ध्यान करें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: डीप रेड
मिथुन
जीवन में हास्य-विनोद और सहजता बनाए रखेंगे। विरोधियों द्वारा खड़ी की जा रही बाधाओं का मुखर होकर सामना करेंगे। परिवार और मित्रों के साथ उदार बने रहेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में पूरी निष्ठा और तीव्रता का समावेश करेंगे। अपने आत्मविश्वास और विशिष्ट कार्यशैली से व्यावसायिक क्षेत्र में अपना प्रभुत्व और पद बनाए रखेंगे। माता-पिता और वरिष्ठ परिजनों को आपके ध्यान और समय की आवश्यकता होगी। प्राथमिकता तय करके लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगें।
शुभ अंक: 14 शुभ रंग: फायरी रेड
कर्क
कार्यक्षेत्र में विशेष दायित्व अपार सफलता और सराहना दिलाएगा। प्रेम-संबंध में अनिश्चितता का दौर बनेगा। मीडिया और जनसंचार के माध्यम से आपकी ख्याति बढ़ेगी और आप सफलता प्राप्त करेंगे। संबंधों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए समय बिताना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में रिश्ते में प्रतिबद्धता, स्पष्टता और सकारात्मक दृष्टिकोण बनी रहेगी। कोई गोपनीय रहस्य सामने आएगा। सिंह राशि का व्यक्ति प्रगाढ़ मित्र साबित होगा।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन
सिंह
कोई भी निर्णय लेने या प्रतिक्रिया व्यक्त करने से पूर्व प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध करें। व्यस्तता बनी रहेगी। किसी अप्रत्याशित स्रोत से व्यवसाय का ऐसा अवसर प्राप्त होगा, जिसे नजरअंदाज करना कठिन होगा। अपने आस-पास मौजूद लोगों के अनचाहे व्यवहार से सावधान रहें। परिस्थितियों का निर्णय लेने के बजाय धैर्य रखें। कुछ ही समय में समस्या स्वयं ही सुलझ जाएगी। अप्रत्याशित यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 17 शुभ रंग: रेड व ब्लैक
कन्या
महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आएंगे। किसी प्रियजन के क्षणिक वियोग या अनुपस्थिति के कारण मन उदास रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों में दिए गए वचन पूर्ण होंगे। रिश्तों के प्रति आपकी अंतर्दृष्टि परस्पर गहरी समझ और निष्ठा बढ़ाएगी। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई हलचल या व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। खेलकूद, कला या किसी रचनात्मक गतिविधि में भाग लेंगे।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: स्काई ब्लू
तुला
संतुलित दृष्टिकोण से प्रत्येक कार्य में एक विशेष उत्कृष्टता लाएंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं और सुगमता का समावेश होगा।स्वास्थ्य संबंधी किसी भी क्षणिक समस्या के दौरान स्वजनों का भरपूर देखभाल और स्नेह प्राप्त होगा। कठिन परिस्थितियों और विवादों के बीच अत्यंत सरलता से पार निकल जाएंगे। प्रत्येक स्थिति में अत्यंत दयालु, संवेदनशील और समझदार बने रहेंगे। बच्चों व माता के साथ उचित समय बिताएंगे।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: लोटस पिंक
वृश्चिक
व्यक्तिगत संबंधों में आपका व्यवहार अत्यंत जीवंत और आत्मीय रहेगा। सकारात्मकता और सौहार्द का यह समय आपके जीवन में अपार खुशियां लाएगा। विदेश से अतिथियों के आगमन अथवा कोई शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान कुछ आकस्मिक और अप्रत्याशित घटनाएं भी घटित हो सकती हैं। आप अपने लक्ष्यों, प्राथमिकताओं और जीवन की सही दिशा को समझने के लिए एक नया दृष्टिकोण प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक: 19 शुभ रंग: सन यलो
धनु
व्यक्तिगत संबंधों में एकनिष्ठ और स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा। स्थिति जैसी है, वैसी लंबे समय तक नहीं चलेगी। किसी भी नए उद्यम को सार्वजनिक करने से पूर्व उसकी भली-भांति योजना बनाना आवश्यक होगा। एकाग्रचित्त होकर लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। स्वयं को सीमाओं और बंधनों से मुक्त करके नया नियम बनाएंगे। सही समय पर अवसर का लाभ उठाना उचित होगा।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
मकर
कार्यक्षेत्र में प्रेरणापुंज की भूमिका निभाएंगे। माता-पिता व मित्र सहायता की मांग करेंगे। उदारवादी दृष्टिकोण से व्यक्तिगत विवादों में शांति स्थापित करेंगे। नई शुरुआत के योग बनेंगे। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। ऊर्जा व समय के अपव्यय से बचें। उत्सवों में भागीदारी रहेगी। संतान पक्ष से गर्व की प्राप्ति होगी। स्वतंत्र निर्णय लेंगे।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रेड
कुंभ
व्यक्तिगत संबंधों में विशेष उत्साह और आत्मीयता का संचार होगा। हास्य-विनोद और सहज स्वभाव से कठिन परिस्थितियों से भी सुगमता से बाहर निकल आएंगे। नकारात्मक और विनाशकारी प्रवृत्ति के लोगों का सामना करने से न डरें। क्रोध करने से बचें। व्यावसायिक परियोजनाएं और वित्तीय उन्नति सही दिशा में अग्रसर होंगी। कोई यात्रा संबंधों में प्रगाढ़ता और सुधार लाएगी।
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: फायरी आरेंज
मीन
सृजनात्मकता से लोगों, परिस्थितियों तथा वातावरण को सकारात्मक रूप से परिवर्तित करेंगे। वाणी व संवाद शैली प्रियजनों में स्नेह लाएगी। बौद्धिक रचनात्मकता नए व्यावसायिक अवसरों को आकर्षित करेगी। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी स्वयं को संतुलित रखना और जीवन को उच्चतर दृष्टिकोण से देखना अत्यंत आवश्यकरहेगा। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करके प्रसन्नता का संचार करेगी। नैतिक मूल्यों और प्राथमिकताओं के पक्ष में खड़े रहेंगे।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल
