विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक टैरो राशिफल: मकर, कुंभ और मीन वालों की लाइफ में आएंगे बड़े बदलाव, पढ़ें 12 राशियों का सटीक भविष्यफल

By Maa Prem RitambharaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 08:59 AM (IST)

यह साप्ताहिक टैरो राशिफल सभी 12 राशियों के लिए भविष्यफल प्रस्तुत करता है, जिसमें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों ...और पढ़ें

कैसा रहेगा यह सप्ताह? (Picture Credit- AI Generated)

कैसा रहेगा यह सप्ताह? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. सभी 12 राशियों का साप्ताहिक टैरो भविष्यफल जानें।

  2. मकर, कुंभ और मीन राशि में बड़े बदलाव होंगे।

  3. करियर, संबंध और स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त करें।

मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, ईश्वर विवाद का नहीं, विश्वास का विषय है। ईश्वर है अथवा नहीं, इस पर विवाद करने से बेहतर है कि आप अपने भीतर मौजूद संवेदनशीलता को महसूस करें। अगर आप में दूसरों के प्रति दयाभाव है तो यह ईश्वर के होने का प्रमाण है।

मेष

भावनाओं को व्यक्त करने के नए तरीके निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा हो या परिवार में विरोध, आप अडिग रहकर अपनी मौलिक पहचान बनाएंगे। एक नया अवसर आपके दृष्टिकोण और क्षितिज का विस्तार करेगा। व्यक्तिगत संबंधों में मूल्यों व प्राथमिकताओं के लिए खड़े रहेंगे। अप्रत्याशित व्यक्तियों की प्रतिक्रिया से थोड़ा सतर्क रहें। मन की शांति के लिए ध्यान करें।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

वृष

व्यापारिक लेन-देन और व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। समझदारी से किया गया निवेश जीवनस्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा। नई योजनाओं का आरंभ होगा। व्यावसायिक मामलों में त्रिकोणीय परिस्थिति लाभप्रद होगी, जबकि निजी मामलों में कोई तीसरा व्यक्ति गलतफहमी पैदा कर सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। स्वयं को अकेला करने से बचें। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन

 यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

मिथुन

किसी निर्णायक मोड़ पर उलझन की स्थिति बनेगी। आसपास मौजूद आलोचनात्मक लोगों के कारण भ्रमित होने से बचें। लोगों की बातों या दिखावे की परवाह करने के बजाय अंतर्मन की सुनें। नए विचारों, दृष्टिकोण व प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ेंगे। व्यर्थ की बातों को छोड़कर महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वित्तीय, व्यावसायिक और व्यक्तिगत प्रबंधन में सुधार होगा। यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 20 शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

कर्क

व्यक्तित्व के प्रभाव से महत्वपूर्ण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। संतुलित दृष्टिकोण, सकारात्मक ऊर्जा और मार्गदर्शन के बल पर स्वयं को तथा दूसरों को मानसिक व आत्मिक शांति प्रदान करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता और व्यक्तिगत संबंधों में प्रेम की प्राप्ति होगी। सिंह राशि का कोई व्यक्ति सहायक साबित होगा। भागदौड़ करने के बजाय शांत होकर अवसर आने की प्रतीक्षा करें।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेड

सिंह

परिवार और मित्रों के प्रति दयालु और सौम्य रहेंगे। बाहरी परिस्थितियां और लोग आपको प्रभावित कर सकते हैं, किंतु अपने सिद्धांतों के प्रति अडिग बने रहना आवश्यक है। अत्यधिक निर्भर रहने से बचें, अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। कोई वरिष्ठ महिला भावनाओं को लेकर किसी भ्रम में पड़ सकती है। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। खरीदारी में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक: 14 शुभ रंग: टरक्वाइज

कन्या

बुद्धिमत्ता और कुशलता से व्यावसायिक मामलों का प्रबंधन करेंगे। वित्तीय मामलों और पेशेवर विवरणों को संभालने के लिए आप अपने व्यावहारिक ज्ञान और दूरदर्शिता का अद्भुत परिचय देंगे। कार्यक्षेत्र में ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें, जो अपने हल्के-फुल्के व्यवहार के पीछे छिपी चालाकी तथा वास्तविक इरादों को छिपाकर नुकसान कर सकता है। पुत्री या घर की कोई युवती स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए तैयार है।
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: टरक्वाइज

तुला

व्यक्तिगत संबंधों में भावनात्मक संतुष्टि और व्यावसायिक क्षेत्र में भौतिक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आंतरिक और बाहरी संतुलन पर विशेष ध्यान रखें। प्रसन्नता और संपन्नता की अनुभूति करेंगे। खान-पान या भावनाओं में अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में मूल्यों, न्याय और निष्पक्षता के पक्ष में दृढ़ता से खड़े रहेंगे। आगामी परिवर्तनों को लेकर मन में थोड़ी व्याकुलता रह सकती है। अतिरिक्त खरीदारी से बजट बिगड़ सकता है।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: लोटस पिंक

वृश्चिक

नए लोगों से मिलेंगे, जिससे कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक और व्यक्तिगत संबंध स्थापित होंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सुखद आश्चर्य आशा की किरण बनकर सामने आएंगे। व्यावसायिक अवसर और यात्रा के योग हैं। परिस्थितियों को अधिक उलझाने से बचें। अवसरों और लोगों की प्रतीक्षा करने के बजाय स्वयं आगे बढ़कर पहल करें। अत्यधिक सोच-विचार के कारण मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: रायल ब्लू

धनु

निजी संबंध सहयोगी व प्रेमपूर्ण रहेंगे। कुछ व्यावसायिक और व्यक्तिगत स्थितियों में स्वयं को असहाय महसूस करेंगे। परिस्थितियों को समय दें ताकि वे स्वयं सही दिशा में बदल सकें। दूसरों की इच्छाओं और चिंताओं में उलझने के बजाय प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। निवेश से जुड़ा जोखिम उठानेसे बचें। बजट और वित्तीय स्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। खेलकूद से जुड़ी गतिविधियां तरोताजा महसूस कराएंगी।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: ब्लू

मकर

व्यस्तता के बीच सेहत के प्रति सतर्क रहें। निजी संबंधों में आपका व्यवहार मधुर और स्नेही रहेगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता का सामना करने के लिए पूर्णतः तत्पर रहेंगे। अल्पकालिक संघर्ष के बाद सफलता हासिल करेंगे। सजह दृष्टिकोण से संबंधों और गतिविधियों के बीच संतुलन स्थापित करेंगे। उच्च पदासीन व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे। अत्यधिक अहंकार, जल्दबाजी और क्रोध से बचें।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: गोल्डन यलो

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

कुंभ

बौद्धिक विचारों और योजनाओं से परिपूर्ण रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में अपनी बुद्धिमत्ता से सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अविश्वसनीय और कट्टर विचारों वाले युवा सावधान रहें। परिस्थितियों को लेकर तनावग्रस्त या चिंतित होने से बचें। नियंत्रण से बाहर हुई स्थितियों को लेकर घबराएं की आवश्यकता नहीं है। शांत और विश्वस्त रहें क्योंकि सब कुछ अपनी स्वाभाविक गति से सही समय पर व्यवस्थित हो रहा है। योग करें।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: पीकाक ब्लू

मीन


जीवन में अप्रत्याशित घटनाएं और सुखद आश्चर्य सामने आएंगे। जीवन-शक्ति के बल पर कार्यक्षेत्र की चुनौतियों और पारिवारिक संबंधों में आई दूरियों को मिटाने में सफल रहेंगे। सिंह राशि का व्यक्ति निजी और व्यावसायिक जीवन में साहस का संचार करेगा। जीवन में प्रेम का संचार होगा। दिखावापसंद लोगों से दूरी बनाए
रखें। अत्यधिक खरीदारी से बजट बिगड़ सकता है।
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: गोल्डन यलो