विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope 21 July to 27 July 2025: आपकी राशि के कैसा रहेगा ये सप्ताह, टैरो राशिफल से जानें

Updated: Sun, 20 Jul 2025 11:00 AM (IST)

जुलाई का आखिरी हफ्ता आपको खुद से गहराई से जुड़ने का मौका दे रहा है। टैरो कार्ड्स इस हफ्ते आपको एक खास इन्विटेशन दे रहे हैं उन वादों को याद करने का जो आपने कभी खुद से किए थे। अब वक्त है उन्हें निभाने का। चलिए एस्ट्रोलॉजर तान्या सिंह से जानते हैं तुला से धनु राशि (weekly tarot horoscope 21 to 27 July 2025) का साप्ताहिक टैरो राशिफल।

Hero Image
weekly tarot horoscope 21 to 27 July 2025 तुला से धनु।

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। ये हफ्ता तेजी से दौड़ने या परफेक्शन दिखाने का नहीं है, बल्कि अपनी सच्चाई से जुड़कर फैसले लेने का है। ये हफ्ता कहता है: अपनी फीलिंग्स को स्पेस दो। जो भी फैसलें हो - प्यार, करियर या अपनी लाइफ डायरेक्शन को लेकर उसे दिल की गहराई से लो, ना कि सिर्फ लॉजिक से।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टैरो की एनर्जी आपको याद दिला रही है कि आपकी सच्ची ग्रोथ वहीं से आती है, जब आप खुद से किए गए वादों को निभाते हो। अब जानते हैं, टैरो कार्ड्स आपकी राशि के लिए इस हफ्ते क्या संदेश लेकर आए हैं।

तुला राशि साप्ताहिक टैरो राशिफल

कार्ड्स: पेज ऑफ कप्स, द मैजिशियन, सेवन ऑफ बॉन्ड्स

पेज ऑफ कप्स आपके हफ़्ते की शुरुआत को कोमलता, नए संदेश और क्रिएटिव इन्स्पिरेशन से भर देती है। किसी नेफ्टा महसूस कराया हो, कोई गलती माफी से सुधरी हो या कोई नया क्रिएटिव आइडिया आपके दिल को छू गया हो।

मिडवीक में द मैजिशियन आपको बताता है कि आपके पास अब सब कुछ है, आपके पास सोच है, आपकी आत्मा की गहराई है, आपका हुनर है। अब इंतज़ार छोड़ दीजिए, और वही बनाइए जो आप महसूस करते हैं।

हफ़्ते का अंत सेवन ऑफ वॉन्ड्स के साथ होता है, जहां कुछ लोग या परिस्थितियां आपके रास्ते में खड़ी होंगी। ये आपकी दिली जज्बात के ख़िलाफ़ कोई टक्कर हो सकती है। लेकिन याद रखिए, आप साबित नहीं करना चाहते, बस टिके रहिए।

  • शुभ रंग: आसमानी नीला
  • शुभ दिन: शनिवार
  • साप्ताहिक संदेश: आप में खामोशी का जादू है, बस उसे समझिए और अपनी राह पर टिके रहिए।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक टैरो राशिफल

कार्ड्स: द सन, फोर ऑफ स्वॉर्ड्स, नाइन ऑफ वॉड्स

द सन आपके सप्ताह की शुरुआत ऊर्जा, उत्साह और आत्मिक प्रकाश से करती है। यह वह समय हो सकता है जब आपको कोई सच्चाई मिलने वाली हो या कोई खुशी आपके जीवन में दस्तक दे रही हो।

मिडवीक में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि कभी-कभी आपको थोड़ा आराम लेना चाहिए, यह जरूरी है ताकि आपका मन शांत हो सके, भावनाएं व्यवस्थित हो सकें और आप और बेहतर शुरुआत कर सकें।

सप्ताह के अंत में नाइन ऑफ बॉण्ड्स आपको आपकी सहनशक्ति की याद दिलाता है। हालांकि आप थोड़े थके हुए हो सकते हैं, लेकिन आप हार मानने वाले नहीं हो। बस थोड़ा और टिकिए, क्योंकि आपकी मंज़िल बस एक कदम दूर है।

  • शुभ रंग: ऐंबर
  • शुभ दिन: मंगलवार
  • साप्ताहिक संदेश: खुशी आपके लिए जन्मसिद्ध अधिकार है, पर आराम भी उतना ही जरूरी है। एक संतुलित रौशनी ही सच्चा प्रकाश है।

धनु राशि टैरो कार्ड साप्ताहिक रीडिंग

कार्ड्स: व्हील ऑफ फॉर्च्यून, नाइट ऑफ पेंटाकल्स, फोर ऑफ कप्स

व्हील ऑफ फॉर्च्यून के साथ सप्ताह की शुरुआत होती है, यह संकेत है कि आपकी किस्मत आपके पक्ष में घूम रही है। कोई नया मौका या बदलाव आपके रास्ते की दिशा बदल सकता है। लचीले बने रहें। मिडवीक में नाइट ऑफ पेंटाकल्स आपको ज़मीन से जुड़े हुए रहने की प्रेरणा देता है। अचानक नहीं, बल्कि स्थिर कदमों से आप अपनी किस्मत को अधिक स्थिरता दे सकते हैं।

सप्ताह का अंत फोर ऑफ कप्स की अंदरूनी प्रतिक्रिया से होता है, जहां कुछ चीज आपको भावनात्मक रूप से संतुष्ट नहीं करती दिखेगी। यह सवाल पूछिए - “क्या मैं किसी आशीर्वाद को अनदेखा कर रहा हूँ सिर्फ इसलिए कि वो वैसा नहीं जैसा मैंने इमैजिन किया था?”

  • शुभ रंग: इंडिगो
  • शुभ दिन: गुरुवार
  • साप्ताहिक संदेश: ज़िंदगी तेजी से आगे बढ़ रही है, पर आपकी प्रतिक्रिया को सबल और आत्मा से जुड़ी हुई रखिए। हो सकता है वो अद्भुत मौका पास ही हो।

यह टैरो रीडिंग Astropatri.com की टैरो रीडर तान्या सिंह द्वारा आंतरिक अंतर्ज्ञान से तैयार किया गया है। आज की टैरो रीडिंग आपको भावनात्मक स्पष्टता और आत्मिक संतुलन की ओर ले जाती है। अगर आप अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं या निजी टैरो रीडिंग लेना चाहते हैं, तो हमें hello@astropatri.com पर लिखें।