साप्ताहिक टैरो राशिफल: बदलने वाली है इन राशियों की तकदीर, क्या आपके सितारे दे रहे हैं धन लाभ के संकेत?
यह साप्ताहिक टैरो राशिफल सभी राशियों के लिए करियर, वित्त, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास से जुड़े भविष्यवाणियां प्रस्तुत करता है। ...और पढ़ें
-1792298307503_m.webp)
Weekly Tarot Horoscope: किस राशि का शुरू होगा गोल्डन टाइम? (Picture Credit- AI Generated)
मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, आज तक आपके जैसा कोई दूसरा न हुआ है और न कभी होगा। आपको किसी अन्य की भांति बनने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। परमात्मा केवल मौलिक रचनाओं का सृजन करते हैं। आपकी विशिष्टता ही आपको ईश्वर के निकट ले जा सकती है।
मेष
नए विचार और प्रेरणादायक लोग करियर में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़ने या प्रचार-प्रसार मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा। परिवर्तन के योग बनेंगे। विदेश से महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होंगे। किसी मित्र अथवा निकट संबंधी पर निर्णय के लिए दबाव न बनाएं। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। कार्यक्षेत्र पर चोरी या किसी असावधानी के प्रति लापरवाही न बरतें। काम को
कल पर टालने से बचें।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: रायल ब्लू
वृष
व्यावसायिक गतिविधियों में अत्यंत प्रखर, सक्रिय और निपुण सिद्ध होंगे। ज्ञान व अनुभवों से दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे। एक वरिष्ठ अनुभवी व्यक्ति आपकी क्षमताओं को पहचानकर लाभदायक अवसर प्रदान करेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सहयोग की प्राप्ति होगी। ऐसे चालाक व्यक्ति से सावधान रहें, जो अपनी बातों में फंसाकर किसी घाटे के सौदे में धकेल सकता है। रचनात्मक या खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में समय बिताकर स्वयं को
तरोताजा करेंगे।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: पीकाक ब्लू
मिथुन
अत्यंत महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय पर पहुंचने के लिए विकल्पों का मंथन करना बेहतर रहेगा। आपका पुत्र या कोई युवा स्वतंत्र यात्रा करने के लिए तैयार है। दो विपरीत विचार योजना बनाने में अड़चन ला सकते हैं। सप्ताह के अंत तक भ्रम के बादल छंट जाएंगे। किसी कट्टर या उग्र स्वभाव के युवा व्यक्ति से सावधान रहें, जो आपके प्रति कठोर या द्वेषपूर्ण व्यवहार कर सकता है।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: ग्रीन
कर्क
पूरी हिम्मत के साथ बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करेंगे और जीवन के कुछ क्षेत्रों में निश्चित ही विजय प्राप्त करेंगे। घर और कार्यक्षेत्र पर व्यस्तता के कारण आपकी ऊर्जा क्षीण हो सकती है। सिंह राशि का व्यक्ति खोया हुआ आत्मसम्मान और ऊर्जा वापस पाने में सहायक साबित होगा। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपके अच्छे स्वभाव का लाभ उठाना चाहते हैं। वित्तीय संसाधनों का संचय करें।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: पीकाक ग्रीन
सिंह
अतीत में किए गए कठोर परिश्रम का सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिलेगा। व्यवसाय में मिलने वाली सफलता और संबंधों में प्रेम का प्रवाह जीवन और दृष्टिकोण को सकारात्मक रूप से परिवर्तित कर देगा। रचनात्मक और व्यावसायिक योजनाएं पूर्ण होने की ओर बढ़ेंगी। भौतिक सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होगी। दिल और दिमाग पूर्ण सामंजस्य में रहेंगे। असीम आनंद और संतोष की अनुभूति करेंगे।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
कन्या
व्यावसायिक कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सक्षम होंगे। अप्रत्याशित रूप से नए विचारों और अवसरों के आने से जीवन में पुराने अध्यायों का अंत और नई शुरुआत का योग बनेगा। वित्तीय समझौतों और निवेशों को अंतिम रूप देना अत्यंत लाभकारी रहेगा। व्यापारिक मामलों में मध्यस्थता और बातचीत के जरिए समझौते करने से बिल्कुल न हिचकिचाएं। लघु यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
तुला
कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि आपकी पेशेवर स्थिति पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। भौतिक सुख- सुविधाओं और आर्थिक मामलों में सफलता के योग बनेंगे। दूसरों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार करने वाले अहंकारी सहकर्मी से सावधान रहें। वित्तीय सौदे और संपत्ति से जुड़े मामले सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे। दूसरों की स्वीकृति पाने के लिए अपने आंतरिक सत्य से कभी समझौता करने से बचें।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: लोटस पिंक
वृश्चिक
व्यक्तित्व में विशेष आकर्षण और प्रभाव से कई गुणी व रोचक लोगों को आकर्षित करेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त करके कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत करेंगे। व्यक्तिगत और व्यावसायिक परिस्थितियों को कुशलतापूर्वक सुलझाएंगे। उच्च पदासीन लोगों के साथ काम करने के अवसर मिलेंगे। अहं के टकराव, जल्दबाजी और क्रोध से बचें। जीवन के हर उतार-चढ़ाव में प्रियजन का अटूट सहयोग संबल प्रदान करेगा।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: फायरी आरेंज
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
धनु
लक्ष्यों को पाने के लिए एक समय में एक ही कदम आगे बढ़ाएं। तमाम गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण तनाव, असंतोष और बिखराव की भावना उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताकर रिश्तों में ताजगी लाने का प्रयास करेंगे। संपूर्ण ऊर्जा को भीतर की ओर केंद्रित करें। छोटी-छोटी बातों से सुख की तलाश करना बेहतर होगा।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: मस्टर्ड यलो
मकर
नए व्यावसायिक उद्यमों की शुरुआत के योग बनेंगे। पुराने अध्यायों के अंत और नई शुरुआत का यह दौर रोमांच और ऊर्जा का संचार करेगा। कुछ अद्भुत व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिनके प्रति आप आकर्षण महसूस करेंगे। पुरानी लतों को त्यागकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए यह समय उचित है। मन में छिपे सभी पुराने विचारों और पूर्वाग्रहों को हटाना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल
कुंभ
सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए व्यावसायिक जीवन में अत्यंत लाभकारी परिवर्तन होंगे। विदेश से आने वाले मेहमानों और समाचारों से विस्तार के नए द्वार खोलेंगे। जीवन में सौभाग्य, नए अवसर और प्रचुरता का आगमन होगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं और सुखद आश्चर्य आपके कार्यस्थल और घर-परिवार के वातावरण में
नई ऊर्जा भर देंगे। किसी वाहन या अन्य किसी विलासिता की वस्तु में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रायल ब्लू
यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
मीन
एक साथ कई विचारों के टकराने से भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ की बारीकियों में ऊर्जा नष्ट करने और महत्वपूर्ण विषयों की अनदेखी करने से बचें। आलस्य या रुचि की कमी के कारण सफलता के अंतिम चरण में पहुंचे कार्यों को बीच में छोड़ने की भूल न करें। संबंधों में प्रेम और भरपूर सहयोग बना रहेगा। मिथुन राशि का कोई व्यक्ति प्रसन्नता लेकर आएगा।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: क्रीमी वाइट
