साप्ताहिक टैरो राशिफल: मेष से मीन तक, किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी मानसिक शांति?
यह साप्ताहिक टैरो राशिफल मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए करियर, वित्त, रिश्ते और स्वास्थ्य संबंधी भविष्यवाणियां प्रस्तुत ...और पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope: कैसा रहेगा यह सप्ताह? (Picture Credit- AI Generated)
मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, जो सुंदर और अच्छा है, उसे जीवन में बढ़ने दें। जो बुरा और नकारात्मक है, उसे वहीं छोड़ दें। यह जीवन अत्यंत छोटा है। इतना कम समय गुस्सा, नफरत, जलन और उदासी में समय बर्बाद करना बहुत बड़ी भूल है। इस छोटे से जीवन को प्रेम, दोस्ती, ध्यान-सुमिरन और कुछ सकारात्मक कार्यों में लगाएं।
मेष
आपके भाग्य को एक नई दिशा मिलेगी। अपने व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त करेंगे और पारिवारिक कठिनाइयों को कुशलतापूर्वक पार कर लेंगे। अत्यंत गहन आध्यात्मिक अनुभव से गुजरेंगे। थोपी गई भूमिका में बंधकर रहने के लिए बाध्य नहीं रहेंगे। विरोध से विचलित होने की आवश्यकता पहीं हैं। अपने व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त करेंगे। पारिवारिक कठिनाइयों को कुशलतापूर्वक पार कर लेंगे।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: गोल्डन ब्राउन
वृष
व्यक्तिगत लक्ष्यों और व्यावसायिक उद्देश्यों को अत्यंत कुशलता से प्राप्त करेंगे। व्यापारिक परियोजनाएं और वित्तीय प्रगति सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। किसी भी प्रतिस्पर्धा या प्रतिद्वंद्विता का सामना करने में सफल रहेंगे। सांसारिक और भौतिक कार्यों में व्यस्त रहकर रिश्तों की अनदेखी न करें। प्रकृति के बीच समय बिताना बेहतर होगा। निकट का कोई युवा सदस्य स्वतंत्र यात्रा के लिए तैयार है।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन
मिथुन
किसी भी प्रकार के कयासों से बचकर स्पष्टता और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना ही आपको सही दिशा में ले जाएगा। किसी भी कार्य या परियोजना को बीच में न छोड़ें। धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास करते रहना ही उचित होगा। भीतर से ऊर्जावान और युवा महसूस करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में पुराने सिलसिले समाप्त होंगे। वित्त प्रबंधन समझदारी से करना होगा। सुखद यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: लोटस पिंक
कर्क
निजी व व्यावसायिक मामलों में अत्यधिक संवेदनशील होकर प्रतिक्रिया देने से बचें। भावनाओं को स्वयं पर हावी न होने दें। पुराने मित्रों के साथ संबंधों को सुधारने व परस्पर समझ के साथ नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए यह समय उचित है। दिखावे और सतही आकर्षण में बहने से बचें। किसी भी परिस्थिति का सही आकलन करने के लिए अंतर्मन की सुनें। जीवन के सहज प्रवाह के साथ चलें और समय को अपनी दिशा तय
करने दें।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: साफ्ट ग्रीन
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
सिंह
व्यावसायिक परियोजनाओं और व्यापारिक सौदों के सफलतापूर्वक संपन्न होने से आपका मन शांत और तनावमुक्त रहेगा। नए अवसर सामने आएंगे। जीवन में तीन अलग भूमिकाएं निभाएंगे। अपनी ऊर्जा को किसी ऐसी विशेष परियोजना या व्यवसाय पर केंद्रित करेंगे, जिसमें आपकी व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी। खेलकूद या किसी रचनात्मक गतिविधि में भाग लेकर नई ऊर्जा का संचार करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: ब्रिक रेड
कन्या
कोई आधिकारिक या व्यावसायिक यात्रा अत्यधिक सफल व लाभप्रद साबित होगी। पुरानी आदतों और व्यसनों को दूर करने के लिए यह समय उचित है। संपत्ति से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। माता-पिता या बुजुर्गों को आपको समय की आवश्यकता होगी। अत्यधिक भावुक होने या पैसों के अपव्यय से बचें। विदेश से किसी शुभ समाचार या अतिथियों के आगमन की संभावना रहेगी। कला, रंगमंच, संगीत या मीडिया में रुचि मानसिक शांति देगी।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रेड
तुला
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों से उलझने के बजाय धैर्यपूर्वक उनके स्वतः बदलने की प्रतीक्षा करना उचित रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं और रहस्यमयी अनुभव आपके जीवन की दिशा बदल देंगे। बीती हुई बातों पर समय गंवाने के बजाय आने वाले कल पर विचार करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें। पुराने ढर्रों और संबंधों के बंधनों को तोड़ने में सफल रहेंगे। परिवार व दोस्तों के साथ सुखद समय
बिताएंगे।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू
वृश्चिक
व्यावसायिक और व्यापारिक मामलों को भावुकता के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण से देखना आवश्यक होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले दिल और दिमाग से परिस्थितियों का आकलन करना बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों में आपका व्यवहार चिंतनशीलऔर भावुक रहेगा। दूसरों पर अत्यधिक निर्भर होने से बचें। स्वास्थ्य दिनचर्या के मामले में आलस्य से बचें। मौन होकर ध्यान लगाएं और सही समय का धैर्यपूर्वक इंतज़ार करें।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: ओशन ब्लू
धनु
अप्रत्याशित परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। जीवन में एक नई शुरुआत के योग बनेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से हुई मुलाकात आप पर अमिट छाप छोड़ेगी। बड़े बदलाव करने और अपनी योजनाओं को साकार रूप देने के लिए यह अत्यंत शुभ समय रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों में नया दृष्टिकोण आपके नजरिए में बदलाव आएगा। लंबे समय से बिछड़े लोगों से आपका पुनः संपर्क स्थापित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: क्रीम
मकर
व्यावहारिक विवरणों व वित्तीय मामलों को स्पष्टता और कुशलता से संभालेंगे। अनावश्यक कष्टों से बचने के लिए संसाधनों और शक्ति का संचय करें। व्यापार में चतुर और चालाक लोगों से सावधान रहें, अन्यथा वे आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी अवसर को स्वीकार करने से पूर्व उसका गहराई से परीक्षण करना बेहतर होगा। व्यावसायिक निर्णयों में भावनाओं को आड़े न आने दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सी ब्लू
यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
कुंभ
किसी बड़े सम्मेलन में अमिट और प्रभावशाली प्रभाव छोड़ेंगे। आंतरिक शक्ति और सौम्य अधिकार के बल पर व्यावसायिक और पारिवारिक समस्याओं का सहज समाधान करेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में उदारता और समर्पण दिखाएंगे। किन्हीं मामलों में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी वरिष्ठ या प्रभुत्वशाली महिला से सावधान रहें, जो बिना अकारण शीघ्र रुष्ट हो सकती है। पुराने मित्र सुखद आश्चर्य से भर देंगे। व्यस्त दिनचर्या
के बीच सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: रस्टी आरेंज
मीन
पूरी स्पष्टता और सरलता से आने वाले अवसरों व घटनाओं का स्वागत करेंगे। सामाजिक जीवन अत्यंत व्यस्त रहेगा। सहज और विनोदी दृष्टिकोण तनावमुक्त रखेगा। अत्यधिक खरीदारी से बचें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। युवाओं या बच्चों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त करेंगे। उत्तम स्वास्थ्य और अपार ऊर्जा के साथ खेलकूद से जुड़ी गतिविधि में व्यस्त रहेंगे। मेडिटेशन व योग करना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: फायरी रेड
