विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope 14 July to 20 July 2025: मकर राशि वालों की बदलेगी तकदीर, पढ़ें टैरो राशिफल

By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
Updated: Sun, 13 Jul 2025 01:19 PM (IST)

14 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक (Weekly Tarot Card Reading 2025) का यह सप्ताह तीन राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। हफ्ते के बीच में नाइन ऑफ कप्स एक विश पूरी होने की बात करता है। ऐसे में ऐस्ट्रॉलजर तान्या सिंह से जानते हैं मकर से मीन राशि (Weekly Tarot Card Reading 14 july To 20 July 2025) का टैरो राशिफल।

Hero Image
Weekly Tarot Horoscope: मकर से मीन राशि का टैरो राशिफल

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार, 14 से 20 जुलाई तक का यह सप्ताह पुराने किरदारों को छोड़ने और अपनी अंतर्ज्ञान की शक्ति को फिर से अपनाने का निमंत्रण देती है। ये परिवर्तन शोरगुल वाले नहीं, बल्कि आत्मा की कोमल सरसराहट हैं, जो पूछ रही हैं क्या आप अब भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं जो आपके सच्चे रूप से मेल खाता है? ऐसे में आइए जानते हैं मकर, कुंभ और मीन राशि (Weekly Tarot Card Reading) का का टैरो राशिफल।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक टैरो राशिफल – मकर राशि (14 से 20 जुलाई 2025)

कार्ड्स: फाइव ऑफ पेंटाकल्स, क्वीन ऑफ़ वांड्स, जजमेंट

फाइव ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि हाल ही में आपने किसी ना किसी कमी को महसूस किया। चाहे पैसों की टेंशन रही हो, अकेलापन या दिल का सूखापन।

अब क्वीन ऑफ़ वांड्स आपको आपकी खोई हुई चमक वापस देती है। आपका आत्मविश्वास, आपकी करिश्मा और आपकी आग फिर से जलने लगी है। अब समय है सामने आकर चमकने का।

जजमेंट कार्ड कहता है। अब जागने का समय है। पुरानी शर्म या पछतावे को छोड़िए और उस राह पर चलिए जो आपकी आत्मा से मेल खाती है।

  • शुभ रंग: महोगनी
  • शुभ दिन: शुक्रवार
  • पावर टिप: जो बीत गया, वो आपकी पहचान नहीं है। आपका उजाला अब बुला रहा है।

साप्ताहिक टैरो राशिफल – कुंभ राशि (14 से 20 जुलाई 2025)

कार्ड्स: द डेविल, ऐस ऑफ कप्स, टेम्परेंस

द डेविल कार्ड दिखाता है कि शायद कोई पुराना डर, रिश्ता या आदत अभी भी आपको जकड़े हुए है। ये हफ्ता उस बंदिश को पहचानने और तोड़ने का है।

ऐस ऑफ कप्स कहता है। नई भावनात्मक शुरुआत तैयार है। प्यार, हीलिंग या रचनात्मक ऊर्जा वापस आ रही है। बीते हुए को भुला दीजिये।

टेम्परेंस याद दिलाता है, जल्दी मत कीजिए। असली शांति वक्त मांगती है। अपनी भावनाओं, शरीर और आत्मा को बैलेंस में लाइए।

  • शुभ रंग: इंडिगो
  • शुभ दिन: बुधवार
  • पावर टिप: खुद को आज़ाद कीजिए और प्यार वहीं दिखाइए जहां वो सबसे ज़्यादा ज़रूरी है: खुद पर।

साप्ताहिक टैरो राशिफल – मीन राशि (14 से 20 जुलाई 2025)

कार्ड्स: एट ऑफ स्वोर्ड्स, द हाई प्रीस्टेस, नाइट ऑफ वांड्स

एट ऑफ स्वोर्ड्स दिखाता है कि आपने हाल ही में खुद को मानसिक रूप से रोका हुआ महसूस किया है जैसे आप फंसे हुए हों। लेकिन सच्चाई ये है कि ये सिर्फ आपके मन की रचना थी।

अब द हाई प्रीस्टेस कहती है। आपके अंदर पहले से सारे जवाब हैं। अब वक्त है बाहरी शोर को बंद करके अपने अंतर्मन की आवाज़ को सुनने का।

हफ्ते के अंत में नाइट ऑफ़ वांड्स आपको उस जोश की ओर ले जाता है, जो फिर से आपके अंदर जाग चुका है। अब समय है उस दिशा में बढ़ने का, जो दिल को रोशनी दे।

  • शुभ रंग: एक्वा ब्लू
  • शुभ दिन: सोमवार
  • पावर टिप: आप कभी भी फंसे नहीं थे। बस खुद की ताकत को याद करने का इंतज़ार था।

Note- यह टैरो रीडिंग Astropatri.com की टैरो रीडर तान्या सिंह द्वारा आंतरिक अंतर्ज्ञान से तैयार किया गया है। अगर आप अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं या निजी साप्ताहिक टैरो रीडिंग लेना चाहते हैं, तो हमें hello@astropatri.com पर लिखें।