Weekly Tarot Horoscope 14 July to 20 July 2025: मिथुन राशि वालों की राह होगी आसान, पढ़ें टैरो राशिफल
टैरो राशिफल के अनुसार मेष से मिथुन राशि के लिए जुलाई का तीसरा सप्ताह शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह का टैरो संकेत देता है-भीतर के बदलाव शांत रूपांतरण और अपनी सच्चाई को फिर से अपनाने की सहज लेकिन गहरी शक्ति। ऐसे में ऐस्ट्रॉलजर तान्या सिंह से जानते हैं मेष से मिथुन राशि (Weekly Tarot Card Reading 14 july To 20 July 2025) का टैरो राशिफल।

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। साप्ताहिक टैरो राशिफल के अनुसार, 14 से 20 जुलाई तक का यह सप्ताह मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए टैरो कार्ड्स आपको यह सलाह देते हैं कि थोड़ा ठहरें, अपने अंदर की सुनें और खुद को मुक्त करें। ऐसे में आइए जानते हैं इस सप्ताह का मेष, वृषभ और मिथुन राशि (Weekly Tarot Card Reading) का टैरो राशिफल।
साप्ताहिक टैरो राशिफल – मेष राशि (14 से 20 जुलाई 2025)
कार्ड्स: द हैंग्ड मैन, टू ऑफ़ वांड्स, क्वीन ऑफ कप्स
हाल ही में द हैंग्ड मैन ने आपको ठहराव की स्थिति में डाला। एक ऐसा पल जब आप अपने पुराने रूप और नये बनने की प्रक्रिया के बीच खड़े थे। ये समय शायद आपको रुकावट या देरी जैसा लगा हो, लेकिन सच यह है कि यह एक दिव्य विराम था, जिससे आप चीज़ों को एक ऊंचे दृष्टिकोण से देख सकें।
संभव है आपने कोई लक्ष्य, रिश्ता या विश्वास छोड़ा हो पर वह जरूरी था।
अब टू ऑफ़ वांड्स संकेत करता है कि आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। योजनाएं बन रही हैं। आप एक ऐसे निर्णय के मुहाने पर खड़े हैं, जो आपके दीर्घकालीन रास्ते को आकार देगा। जो आरामदायक है, उसके पार देखने की हिम्मत करें। आपकी स्पष्टता और साहस ही आपकी दिशा तय करेंगे।
सप्ताह के अंत तक क्वीन ऑफ कप्स आपको भावनात्मक बुद्धिमत्ता से चलने का इशारा देती है। प्रतिक्रिया देने के बजाय अब आप समझदारी से जवाब देंगे। इस समय आपकी अंतर्ज्ञान ही आपका नेतृत्व है। उसकी आवाज को अनदेखा न करें।
- शुभ रंग: स्कार्लेट
- शुभ दिन: मंगलवार
- पावर टिप: यह ठहराव कोई सजा नहीं, बल्कि तैयार थी। अपने समय पर भरोसा रखें।
साप्ताहिक टैरो राशिफल – वृषभ राशि (14 से 20 जुलाई 2025)
कार्ड्स: डेथ, थ्री ऑफ पेंटाकल्स, द स्टार
डेथ कार्ड दर्शाता है कि आपने हाल ही में एक गहरा अंत देखा है। चाहे वह नौकरी हो, कोई विश्वास प्रणाली या कोई रिश्ता। आपने अपने पुराने रूप को पीछे छोड़ा है, और भले ही यह अनुभव तकलीफदेह हो, लेकिन यह भीतर से आपको मजबूत बना रहा है। जो चीज कभी आपकी राह का हिस्सा थी, वह अब नहीं रही और यही ठीक भी है।
इस सप्ताह थ्री ऑफ पेंटाकल्स आपको याद दिलाता है कि चंगा होना अकेले रहने से नहीं आता। उन लोगों का सहारा लें जो आपकी क्षमता को सच में समझते हैं। टीमवर्क, मेंटरशिप या आध्यात्मिक मार्गदर्शन आपके अगले कदमों को स्थिरता और ऊर्जा देंगे।
सप्ताह के अंत में द स्टार एक ताजी हवा के झोंके की तरह आता है। अब आपके चारों ओर उपचार की ऊर्जा है। हो सकता है भविष्य अभी भी धुंधला लगे, लेकिन उसमें सुंदरता, आशा और एक दिव्य सहारा छिपा है। वो सपने जो कभी दब गए थे, अब दोबारा उठने को तैयार हैं।
- शुभ रंग: मॉस ग्रीन
- शुभ दिन: शुक्रवार
- पावर टिप: पुराने अध्यायों को बंद होने दें। जो अब लिखा जा रहा है, वह पहले से कहीं ज़्यादा उजला है।
साप्ताहिक टैरो राशिफल – मिथुन राशि (14 से 20 जुलाई 2025)
कार्ड्स: सेवन ऑफ कप्स, द लवर्स, फोर ऑफ पेंटाकल्स
सेवन ऑफ कप्स दर्शाता है कि हाल ही में आपके मन में उलझन या भ्रम की स्थिति रही है। शायद बहुत सी इच्छाएं, सपने या जिम्मेदारियों को एक साथ संभालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन हर विकल्प आपकी ऊर्जा के लायक नहीं होता। कुछ विकल्प बस दिखावटी होते हैं।
अब द लवर्स कार्ड एक निर्णायक मोड़ की ओर इशारा करता है। चाहे वह रिश्तों में हो या जीवन के किसी फैसले में, अब आपको वही चुनना है जो "सही लगता" है, न कि जो दिखने में परफेक्ट लगे। असलियत ही अब आपकी राह है।
सप्ताह के अंत में फोर ऑफ पेंटाकल्स आपको टोकता है। कहीं आप पैसे, नियंत्रण या पुराने जज़्बातों को जरूरत से ज़्यादा तो नहीं थामे हुए हैं? जो आप डर की वजह से पकड़ कर बैठे हैं, वही शायद आगे बढ़ने में रुकावट बना है।
- शुभ रंग: यलो ओखर
- शुभ दिन: बुधवार
- पावर टिप: भ्रम से नहीं, सच्चाई से रास्ता आसान होता है। अपनी सच्चाई पर टिके रहें।
यह टैरो रीडिंग Astropatri.com की टैरो रीडर तान्या सिंह द्वारा आंतरिक अंतर्ज्ञान से तैयार किया गया है। अगर आप अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं या निजी साप्ताहिक टैरो रीडिंग लेना चाहते हैं, तो हमें hello@astropatri.com पर लिखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।