विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Shukra Nakshatra Parivartan: मोक्षदा एकादशी पर शुक्र देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Thu, 05 Dec 2024 05:44 PM (IST)

वर्तमान समय में शुक्र देव (Shukra Nakshatra Parivartan) मकर राशि में विराजमान हैं। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि में न्याय के देवता शनिदेव उच्च के होते हैं। शनिदेव की कृपा तुला राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को करियर में विशेष सफलता मिलती है। शुक्र देव की कृपा पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें।

Hero Image
Shukra Gochar 2024: शुक्र देव की प्रिय राशियां

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है। भगवान विष्णु की कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। मोक्षदा एकादशी तिथि पर सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2024)

सुखों के कारक शुक्र देव 11 दिसंबर को श्रवण नक्षत्र (Venus Transit Nakshatra 2024) में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 22 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 23 दिसंबर को शुक्र देव श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव मकर राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 27 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। इस राशि पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से शुभ हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मनमुताबिक सफलता मिलेगी। सोमवार और शुक्रवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें।

मकर राशि

शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि मकर होती है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। वर्तमान समय में मकर राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इसके लिए मकर राशि के जातकों को उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे। घर पर शुभ कार्य का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बनेंगे। सोमवार और शुक्रवार के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें। इन चीजों के दान करने से शुक्र देव की कृपा बरसेगी।

यह भी पढ़ें: अगले साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की समस्या होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।