विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Tarot Card Reading 4 August 2025: तुला राशि वालों के खुलेंगे सफलता के द्वार, कैसा रहेगा आज का दिन

Updated: Mon, 04 Aug 2025 09:19 AM (IST)

कर्क राशि में वक्री बुधदेव अधूरी रह गई बातचीतों को फिर से सतह पर ला सकते हैं या करियर निर्णयों की समीक्षा करवाएंगे। साथ ही जातकों को कई बातों का ध्यान रखना होगा। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर तान्या सिंह से जानते हैं तुला से धनु राशि (Tarot Card Reading 4 August 2025) का टैरो राशिफल।

Hero Image
Tarot card reading 4 August 2025: कैसा रहेगा आज का दिन

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। मिथुन राशि में शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की युति दिन को आकर्षक और अनुकूल बनाती है, जबकि कन्या राशि में मंगलदेव आपको सटीकता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि का टैरो (tarot horoscope 4 August 2025) राशिफल।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तुला – डेली टैरो रीडिंग

टैरो कार्ड्स: टू ऑफ पेंटाकल्स, टेम्परेंस, द मैजिशियन

आज का दिन संतुलन का है। टू ऑफ पेंटाकल्स ज़िम्मेदारियों के बीच संतुलन दिखाता है। टेम्परेंस आपको बीच का रास्ता अपनाने की सलाह देता है। द मैजिशियन आपको याद दिलाता है कि आपके पास सारी काबिलियत है। अब उसे कर्म में उतारने का वक्त है।

  • शुभ रंग: स्काय ब्लू
  • शुभ अंक: 2
  • संदेश: संतुलन ही सफलता का द्वार खोलता है।

वृश्चिक – डेली टैरो रीडिंग

टैरो कार्ड्स: डेथ, सिक्स ऑफ पेंटाकल्स, ऐस ऑफ कप्स

आज रूपांतरण का दिन है। डेथ कार्ड (जो कि आपकी राशि की ऊर्जा है) दिखाता है कि पुराने करियर संबंधी सोच या मान्यता को छोड़ने का समय है। सिक्स ऑफ पेंटाकल्स संतुलित आदान-प्रदान दर्शाता है। ऐस ऑफ कप्स भावनात्मक नवीनीकरण की शुरुआत लाता है। उस पर भरोसा करें।

  • शुभ रंग: मारून
  • शुभ अंक: 5
  • संदेश: छोड़िए, ताकि जीवन नए रूप में भर सके।

यह भी पढ़ें- Weekly Numerology Horoscope 4 to 10 August 2025: मूलांक 1 वाले बिजनेस की करेंगे शुरुआत, पढ़ें अंक राशिफल

धनु – डेली टैरो रीडिंग

टैरो कार्ड्स: सेवन ऑफ पेंटाकल्स, द स्टार, ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स

आप अपने करियर के रास्ते पर सवाल उठा सकते हैं। सेवन ऑफ पेंटाकल्स दिखाता है कि प्रगति धीरे-धीरे हो रही है। द स्टार आशा और उम्मीद की झलक लाता है। आपके सपने अभी भी संभव हैं। ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स आपको बताता है कि सीमाएं अक्सर स्वयं बनाई होती हैं।

  • शुभ रंग: इंडिगो
  • शुभ अंक: 1
  • संदेश: अपने उद्देश्य की गति पर भरोसा रखें।

यह भी पढ़ें- Weekly Numerology Horoscope 4 to 10 August 2025: इस जातक की लाइफ में आएंगे बदलाव, कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह टैरो रीडिंग Astropatri.com की टैरो रीडर तान्या सिंह द्वारा आंतरिक अंतर्ज्ञान से तैयार किया गया है। अगर आप अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं या निजी साप्ताहिक टैरो रीडिंग लेना चाहते हैं, तो हमें hello@astropatri.com पर लिखें।