विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Tarot Card Reading 4 August 2025: मेष राशि का बनेगा कोई नया प्रोजेक्ट, पढ़ें एस्ट्रोलॉजर की सलाह

Updated: Mon, 04 Aug 2025 09:19 AM (IST)

4 अगस्त महत्वाकांक्षा और भावनात्मक अंतर्दृष्टि का मेल लेकर आया है। चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर आज आपके दशम भाव में हो रहा है जो करियर और प्रतिष्ठा से जुड़ा है। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर तान्या सिंह से जानते हैं मेष से मिथुन राशि (Tarot Card Reading 4 August 2025) का टैरो राशिफल।

Hero Image
Tarot Card Reading 4 August 2025: आज का टैरो राशिफल

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। आज की ग्रह स्थितियाँ ज़िम्मेदारी, करियर ग्रोथ और भावनात्मक संतुलन पर रोशनी डाल रही हैं। वृश्चिक राशि में चंद्रदेव का गोचर प्रोफेशनल विषयों पर गहन ध्यान लाता है और आपको रणनीतिक सोच और आंतरिक शक्ति का उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि का टैरो (Tarot horoscope 4 August 2025) राशिफल।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष – डेली टैरो रीडिंग

टैरो कार्ड्स: एट ऑफ पेंटाकल्स, द एम्परर, पेज ऑफ वैंड्स

आज काम आपसे पूरी लगन की मांग कर सकता है। एट ऑफ पेंटाकल्स आपको अपने कौशल को लगातार निखारने के लिए कहता है। द एम्परर लीडरशिप की ओर इशारा करता है। नेतृत्व करने से न डरें। पेज ऑफ वैंड्स जिज्ञासा और प्रेरणा लाता है। कोई नया प्रोजेक्ट बन सकता है।

  • शुभ रंग: रस्ट रेड
  • शुभ अंक: 4
  • संदेश: अपनी महत्वाकांक्षा के योग्य स्वंय नेता बनें।

वृषभ – डेली टैरो रीडिंग

टैरो कार्ड्स: द टॉवर, किंग ऑफ पेंटाकल्स, जस्टिस

काम में अचानक बदलाव आपको कंफर्ट जॉन से बाहर निकाल सकते हैं। द टॉवर पुरानी व्यवस्था को गिराकर नए मार्ग बनाता है। किंग ऑफ पेंटाकल्स शांति और स्थिरता से प्रतिक्रिया देने की सलाह देता है। जस्टिस दर्शाता है कि दीर्घकाल में न्याय और संतुलन मिलेगा।

  • शुभ रंग: डीप ग्रीन
  • शुभ अंक: 6
  • संदेश: बदलाव ज़रूरी है ताकि आप भीतर से संतुलन पा सकें।

यह भी पढ़ें- Weekly Tarot Horoscope 4 to 10 August 2025: मकर वालों को दिखेगा सेहत में सुधार, पढ़ें टैरो राशिफल

मिथुन – डेली टैरो रीडिंग

टैरो कार्ड्स: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स, द लवर्स, फाइव ऑफ वैंड्स

आज आपकी स्पष्ट सोच सबसे बड़ा हथियार है। ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स भावनात्मक उलझनों को दूर करता है। द लवर्स कोई अहम निर्णय दिखाता है। शायद पार्टनरशिप या टीम से जुड़ा। फाइव ऑफ वैंड्स अनावश्यक विवाद से बचने की चेतावनी देता है।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7
  • संदेश: स्पष्टता को अराजकता पर प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें- Weekly Tarot Horoscope 4 to 10 August 2025: इस राशि के लिए शानदार रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक टैरो

Note - यह टैरो रीडिंग Astropatri.com की टैरो रीडर तान्या सिंह द्वारा आंतरिक अंतर्ज्ञान से तैयार किया गया है। आज की टैरो रीडिंग आपको भावनात्मक स्पष्टता और आत्मिक संतुलन की ओर ले जाती है। हर दिन के लिए गहराई से जुड़ा ब्रह्मांडीय मार्गदर्शन पाने हेतु विजिट करते रहें। अगर आप अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं या निजी टैरो रीडिंग लेना चाहते हैं, तो हमें hello@astropatri.com पर लिखें।