Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Scorpio Yearly Horoscope 2025: वृश्चिक राशि के लिए मिलाजुला रहेगा नया साल, रखें इन बातों का ध्यान

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 07:00 AM (IST)

    नए साल की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। यह साल कई राशियों के लिए शानदार रहेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए यह साल मिलाजुला रहने वाला है जबकि कुछ जातक कई तरह की मुश्किलों से भरा रहेगा। ऐसे में आज हम आपको वृश्चिक राशि (Scorpio Rashifal 2025) का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं जिससे आप कुछ हद सावधानी रख सकें।

    Hero Image
    वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025 (Scorpio Horoscope Prediction 2025 in Hindi)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Scorpio Yearly Horoscope 2025: राशिफल के अनुसार, साल 2025 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक तौर से थोड़ा अच्छा रहेगा, जबकि स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। वहीं, कुछ राशि के लोगों के लिए यह साल हर मायनों में शुभ रहने वाला है, तो चलिए यहां वृश्चिक राशि (Scorpio horoscope 2025) का वार्षिक राशिफल यहां पढ़ते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025 (Scorpio Horoscope Prediction 2025 in Hindi)

    सामान्य - साल 2025 वृश्चिक राशि के लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पुराने विवाद खत्म होंगे। आर्थिक तौर से भी यह साल आपके लिए खास रहेगा। इस साल गुरु के गोचर से सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ठीक होंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। न्यायालय पक्ष में चला आ रहा विवाद खत्म होगा। इसके साथ ही राहु का गोचर आपकी प्रतिष्ठा सम्मान में कुछ कमी ला सकता है। वाणी पर संयम रखें। कोई भी निर्णय सोच-विचार कर ही लें।

    स्वास्थ्य - साल 2025 स्वास्थ्य की दृष्टि से मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। साल की शुरुआती में जहां कुछ रोगों की समस्या आपको देखने को मिलेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। नियमित व्यायाम करें। साल के मध्य में पेट दर्द की समस्या आ सकती है। साथ ही इस साल वाहन दुर्घटना के योग हैं, इसलिए संभल कर रहने की आवश्यकता है। बाकी समय अच्छा रहेगा।

    वित्त - साल 2025 आर्थिक तौर से आपके लिए उपलब्धियां भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। आर्थिक तौर से भी यह साल अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। इस साल व्यापार में लाभ अर्जित करेंगे। परिवार और साथियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। हालांकि साल के मध्य में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही अधिकारी वर्ग से आपके संबंध मधुर होंगे, जिस कारण आपको किसी विशेष कार्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस साल के निर्णय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

    करियर - साल 2025 करियर की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल कई वर्षों के बाद आपको सफलता प्राप्त होगी, जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। इस साल अपने निर्णय को स्थायी रखने का प्रयास करें, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों को भी इस साल सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे।

    लव -  अगले साल रिश्ते में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत कर लड़ाई खत्म करें। इसके साथ ही संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें।

    comedy show banner
    comedy show banner