विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

saturn Retrograde 2025: शनि 13 जुलाई 2025 से चलेंगे उल्टी चाल, सीधे कर देंगे इन राशि वालों के काम

Updated: Thu, 15 May 2025 06:57 PM (IST)

सीमाओं में बांधने वाले अनुशासन प्रिय और न्याय के देवता शनि देव 13 जुलाई 2025 से वक्री चाल चलने लगेंगे। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को अटके और लटके हुए कामों को वह न सिर्फ पूरा कर देंगे। बल्कि मेहनत का जो अभी तक फल नहीं मिला था उसे भी देने का काम करेंगे। जानते हैं किन राशियों की खुलेगी किस्मत।

Hero Image
शनि 138 दिनों तक मीन राशि में रहेंगे वक्री।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान में मीन राशि में गोचर कर रहे शनि देव 13 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर वक्री हो जाएंगे। वह 28 नवंबर की सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक वक्री रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। इन 138 दिनों में वह कुछ राशि के जातकों को उनकी मेहनत का वो फल देंगे, जो वह पहले नहीं दे पाए थे।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताते चलें कि किसी ग्रह के वक्री होने से यह अर्थ नहीं है कि वह उल्टी तरफ चलने लगा है। दरअसल, ग्रह अपनी परवलयाकार कक्षाओं में घूमते हुए जब लंबा चक्कर लगा रहे होते हैं, तो वह धरती से देखने पर किसी दूसरे ग्रह के सापेक्ष धीमे चलते हुए दिखते हैं। इसे ही ग्रह का वक्री होना कहा जाता है।

ज्योतिष में माना जाता है कि जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो वह अपने परिणाम देने की क्षमता को बढ़ा देता है। साथ ही जिन चीजों के परिणाम वह अपने मार्गी होने के दौरान नहीं दे पाता है, उनके रिजल्ट्स भी इस दशा में मिलने लगते हैं। मीन राशि में शनि के वक्री होने से वह वृष, कन्या, धनु और मीन राशि वाले जातकों को शुभ परिणाम देंगे।

वृष को होगा आर्थिक लाभ

मीन राशि में रहते हुए शनि की तीसरी दृष्टि शुक्र के स्वामित्व वाली वृष राशि पर होगी। इस राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं की चीजों में बढ़ोतरी होगी। धन कमाने के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

कन्या के जातक चुनौतियों से पाएंगे पार

वहीं, कन्या राशि के जातकों के लिए प्रतिस्पर्धा करने के मौके बनेंगे। इस दौरान सेवा भाव से काम करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि, चुनौतियां रहेंगी, लेकिन संयम और अनुशासन से चलने वाले लोग न सिर्फ इससे पार पाएंगे, बल्कि उनके इससे लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: 14 मई को मिथुन में गोचर करेंगे गुरु, मकर की नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी

धनु के जातकों की बढ़ेगी प्रतिष्ठा

वहीं, देव गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली धनु राशि में शनि देव की 10वीं दृष्टि पड़ेगी। इस दौरान धनु राशि के जातक धर्म-कर्म से जुड़ सकते हैं। उनकी धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। उच्च शिक्षा या विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों के सपने सच हो सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2025: एकादशी पर तुलसी पूजन के समय जरूर करें ये काम, खुशियों से भर जाएगा घर

मीन को मिलेगा अटके काम का रिजल्ट

साथ ही मीन राशि में मौजूद रहने की वजह से इस वक्र स्थिति में मीन राशि के जातकों को भी लाभ होगा। पूर्व में किए गए जिन कामों का रिजल्ट नहीं मिला था, वह अब मिल सकता है। धार्मिक जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। इस दौरान खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।