Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monthly Horoscope January 2025: जनवरी में दोनों हाथों से खुशियां बटोरेंगे इस राशि के जातक

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 01:39 PM (IST)

    राशिफल की मानें तो नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में कई राशियों को जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ जातकों के लिए यह महीना शानदार गुजरेगा तो वहीं कुछ जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए जनवरी का यह महीना कैसा रहने वाला है?

    Hero Image
    Monthly Horoscope January 2025 इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा जनवरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार, जनवरी का महीना (Monthly Horoscope January 2025)  सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। इस महीने में जहां कुछ जातकों को करियर-कारोबार में फायदा मिल सकता है, तो वहीं कुछ जातक परिवार के साथ यादगार पल बिताने वाले हैं। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं नवंबर के लिए मासिक राशिफल?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए कुछ कठिनाइयां भर रहेगा, विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आपका या परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने लंबी यात्रा आदि पर जाने के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी, साथ ही आर्थिक मदद इस महीने आपको लेनी पड़ सकती है। इस महीने परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। साथ ही प्रॉपर्टी संबंधित विवाद सामने आएंगे, जिस कारण आप उदास रहेंगे। इस महीने किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। आपके सहयोगी दूर होंगे, मित्रों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए ठीक रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र से संबंधित कामों को लेकर अत्यधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी, जिस कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यह महीना आर्थिक तौर से हाथ कुछ तंग रहेगा, हालांकि महीने की उतरते समय में लाभ देखने को मिलेगा। व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी वर्ग वालों को इस महीने कुछ परेशानी देखने को मिलेगी। इस महीने आप अपना कोई निजी कार्य शुरू कर सकते हैं, जिस कारण आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। इस महीने कहीं से शुभ समाचार मिलेगा, साथ ही आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद खत्म होंगे, और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। साथ ही इस महीने आप किसी बड़े काम में पार्टनर बन सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को यह महीना ठीक-ठाक रहेगा।

    मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी, कर्ज आदि से छुटकारा मिलेगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना खास अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार के साथ कहीं जाने का मौका मिलेगा। इस महीने घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी, घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। महीने के उतरते समय में किसी विवाद के कारण मन खिन्न रहेगा। इस महीने किसी निजी कार्य में सफलता मिलेगी, साथ ही सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को विशेष दायित्व प्राप्त होगा, आप किसी विशेष योजना को अमल में ला सकते हैं।

    कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। इस महीने कर्ज बढ़ सकता है, व्यर्थ के खर्चों से बचें। साथ ही किसी विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। इस महीने परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में साथ काम करे लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, जिस कारण परेशानी हो सकती है। इस महीने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस महीने आप किसी नजदीकी व्यक्ति के कारण नुकसान का सामना करेंगे। साथ ही इस महीने पारिवारिक दृष्टि से आप कोई नया निवेश कर सकते हैं, जो आगामी समय में लाभ देगा।

    सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कुछ राहत मिलेगी, हालांकि पारिवारिक मतभेद इस महीने बढ़ सकते हैं। इस महीने आपका कोई काम उलझ सकता है, जिस कारण आप काफी परेशान रहेंगे। इस महीने किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरों से सावधान रहें, नहीं तो इस महीने आपको लॉस हो सकता है। इस महीने वाणी पर संयम रखना जरूरी है, नहीं तो आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। विशेषकर अधिकारी वर्ग से सावधान रहें, नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को इस महीने संभलकर चलने की आवश्यकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है, यात्रा आदि में सावधानी रखें। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश सोच-विचार कर करें। इस महीने मित्रों या स्वजनों को उधार देने से पहले विचार कर लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

    कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलेगी। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन आप कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग निर्मित होंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप में सहभागी होंगे। घरेलू विवादों से छुटकारा मिलेगा, साथ ही विदेश जाने का योग बन रहा है। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार में कुछ मतभेद देखने को मिलेंगे। इस महीने किसी कार्य विशेष के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आपके साथी आपका सपोर्ट करेंगे, वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। कुछ संबंधी आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं, सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें, विवादों से दूर रहें। इस महीने अपनी पर्सनल बातों को किसी से साझा न करें।

    तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, कहीं उलझा हुआ धन वापस मिलेगा। इस महीने किसी आध्यात्मिक गुरु की शरण में आप जा सकते हैं, जिससे मन शांत होगा। बीमारियों के कारण परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी क वालों के लिए भी यह महीना खास अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विशेष कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। इस महीने शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए लाभ के योग बनेंगे। विशेषकर इस महीने अपने मन की बात या गोपनीय विषय को किसी के सामने न रखें, नहीं तो आपको नुकसान की संभावना है। अपने पार्टनर के साथ यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद बढ़ेंगे। इस महीने किसी विशेष कार्य को लेकर आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आर्थिक तौर से इस महीने आप परेशान रह सकते हैं, जिस कारण आपको अपने सहयोगियों से मदद मांगनी पड़ सकती है। इस महीने खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आप कर्ज के बोझ तले आ सकते हैं। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी, अच्छा होगा स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लंबी यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं, मौसम के हिसाब से सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी,। नौकरी वर्ग वालों के लिए इस महीने कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, आप किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। इस महीने विवादों से दूर रहें, इस महीने कोई भी बड़ा फैसला सोच-विचार कर लें। इस महीने परिवार के साथ आपसी तालमेल बिगाड़ सकता है। कुछ बातों को लेकर आना कारण क्रोध वह मानसिक चिंता बनी रहेगी।

    धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। कुछ बातों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए खानपान नियंत्रण रखें। इस महीने आर्थिक स्थिति कुछ बिगाड़ सकती है, जिस कारण कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ी मदद आर्थिक तौर से लेनी पड़ सकती है। इस महीने बाहर के खाने पीने पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ इस महीने यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कुछ घरेलू परेशानियों के कारण आप मानसिक तौर से परेशान रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना ठीक रहेगा, हालांकि अत्यधिक कार्य के कारण इस महीने भागदौड़ से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के बीच सामंजस्य में कमी आएगी।

    - यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025

    मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope January 2025)

    इस महीने आपकी राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, मन में चल रही इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस महीने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कार्यक्षेत्र में लाभकारी रहेगी। साथ ही इस महीने आप कोई बड़ा डिसीजन अपनी लाइफ में ले सकते हैं, जिसके परिणाम आने वाले समय में अच्छे होंगे। इस महीने स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप कहीं दूसरी जगह स्थान का चयन कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी, आर्थिक तौर से यह महीना अच्छा रहने वाला है। नौकरी वर्ग वालों के लिए इस महीने पदोन्नति मिलने की संभावना है, आपके कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे। इस महीने कुछ जरूरी काम पूर्ण होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने कुछ नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस महीने आप किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

    कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपकी राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी चली आ रही परेशानियों में राहत मिलेगी। इस महीने परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस महीने किसी विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क होने से कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। आप किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। इस महीने नौकरी वर्ग वालों के लिए अच्छा समय व्यतीत होगा। साथ ही परिवार में किसी का जॉब लग सकता है। बाहर जाने की योजना बन सकती है, विशेषकर विदेश की यात्रा संभव है। इस महीने दुश्मन भी आपके कार्यशैली के मुरीद होंगे और आपका फ्रेंड सर्कल बढ़ेगा। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिससे आने वाले समय में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

    मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope January 2025)

    यह महीना आपके राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेगी, आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी, आपके सहयोगी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि आप इस महीने हर क्षेत्र में सफल होंगे। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस महीने किसी विशेष कार्य की योजना बन सकती है, जो आगामी समय में लाभकारी होगी। इस महीने हर कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ आपका संबंध मधुर होंगे। कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत इस महीने आप कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा, आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner