Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monthly Horoscope Feb 2025: इन राशियों की लाइफ में आएगा बड़ा चेंज, जानिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 03:23 PM (IST)

    राशिफल की मानें तो फरवरी का महीना कुछ जातकों के जीवन में अहम बदलाव ला सकता है। कुछ जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है तो वहीं कुछ जातक पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों (Monthly Horoscope February 2025) के लिए फरवरी का यह महीना कैसा रहने वाला है?

    Hero Image
    Monthly Horoscope February 2025 पढ़िए फरवरी मासिक राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार, फरवरी का महीना सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। इस महीने में जहां कुछ जातकों को अपने करियर में नया आयाम देखने को मिल सकता है, तो वहीं कुछ जातक सेहत को लेकर भी परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं फरवरी का मासिक राशिफल?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope February 2025)

    यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझ सकते हैं, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान दिखाई पड़ेगे। महीने के पूर्वार्ध में आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। आप पर कोई आरोप लगा सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपके विरोधी बढ़ेंगे।

    महीने के उत्तरार्ध में कोई सुखद समाचार आपको मिलेगा। इस महीने किसी बड़ी यात्रा पर आप जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपका परिवार से कुछ विवाद हो सकता है। आपको कोई बड़े काम का ऑफर मिल सकता है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में लाभ दिखाई देगा।

    वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope February 2025)

    इस सप्ताह की शुरुआत में आप अत्यधिक भागदौड़ के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ करना इस सप्ताह आपके महत्वपूर्ण सफलता दिला सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग की जा सकती है, जिससे परिवार में खुशी दिखाई देगी। इस सप्ताह आप किसी बड़े विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिस कारण मानसिक तौर से आप मजबूत होंगे। साथ ही परिवार के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं के लिए नया वाहन या नया घर आदि खरीदने के लिए बड़ा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

    मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope February 2025)

    यह महीना आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। इस महीने में आपको कोई सुखद समाचार मिलने वाला है, जिससे आप और आपका परिवार प्रसन्न रहेगा। इस महीने आपके परिवार में किसी की जॉब लगने से आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। यह महीना आप परिवार के साथ पूरा टाइम बिता पाएंगे। इस सप्ताह प्रॉपर्टी आदि खरीदने में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसके अच्छे परिणाम आगामी समय में आपको दिखाई पड़ेंगे। महीने के पूर्वार्ध में कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने ससुराल पक्ष से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

    कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope February 2025)

    इस महीने आप काम की तलाश में कुछ परेशान दिखाई पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से यह महीना आपके लिए ठीक नहीं रहने वाला। कुछ पारिवारिक समस्याओं के चलते मन अशांत रह सकता है। यह महीना आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आप जिस कार्य के लिए सोच रहे हैं, उसे कार्य के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। इस महीने अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। बच्चों के भविष्य को देखते हुए अपना निवास को चेंज कर सकते हैं और यह डिसीजन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही परिवार में कोई धार्मिक आयोजन का प्रोग्राम बन सकता है। महीने के उत्तरार्ध में काम के लिए बाहर की यात्रा करना पड़ सकती है।

    सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope February 2025)

    इस महीने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे निभाने में आप अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। आपके अधिकारी वर्ग व आपके पार्टनर आपके काम के प्रति लगाव को देखकर आपका सम्मान करेंगे। आपको विशेष पदोन्नति मिल सकती है, जिस कारण सामाजिक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। परिवार के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है, जिसका परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। इस महीने प्रॉपर्टी में कोई बड़ा इन्वेस्ट करने का विचार बना सकते हैं, लेकिन कोई भी कार्य सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ इस महीने आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

    कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope February 2025)

    इस महीने कन्या राशि वालों के लिए कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। आप बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह कार्य पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस महीने आप अपने कार्य के लिए बाहर की लंबी यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आगामी समय में सफलता का मार्ग खोलेगी। पारिवारिक दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने विवाद दूर होकर परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। इस महीने आप घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिससे परिवार का माहौल सुखद दिखाई पड़ेगा। परिवार में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope February 2025)

    यह महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपकी लाइफ में बड़ा चेंज दिखाई पड़ेगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके विरोधी आपके कई चुनौतियां पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी कार्यकुशलता के चलते आप इन्हें सहजता से पार कर लेंगे। इस महीने पारिवारिक दृष्टि से परिवार में पुराने चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपको अपनी पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार मिल सकता है, जिस कारण आप खुश दिखाई पड़ेंगे। परिवार के लिए इस महीने गिफ्ट, ज्वेलरी या कपड़े आदि खरीद सकते हैं। साथ ही बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कुछ बातों को लेकर पार्टनर के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलते समय सावधानी रखें।

    वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope February 2025)

    इस महीने वृश्चिक राशि वालों को कुछ बड़ा करने का अवसर मिलेगा। जिस काम के लिए आप बहुत दिनों से कोशिश कर रहे हैं, उसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार वह मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस महीने के पूर्वार्ध में आपको कोई विशेष पदोन्नति मिल सकती है। आपका स्वभाव और कार्यशैली को देखते हुए किसी बड़े कार्य में आपको हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है।

    इस महीने आपके कार्यक्षेत्र में अपने विरोधी पक्ष से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने स्वभाव के चलते इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर सफल होंगे। इस महीने परिवार के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। परिवार में चल रहे हैं आपसी मतभेद के वातावरण को खत्म करने में आप सफलता होंगे। परिवार के लिए आप बैंक में एफ डी आदि कर सकते हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा। इस महीने आप प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का प्लान बना सकते हैं।

    धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope February 2025)

    इस महीने आप मानसिक तौर से कुछ परेशान रह सकते हैं। वाहन आदि के चलते समय इस महीने सावधानी बरतें। इस महीने आप किसी बड़े कार्य के सहयोगी बन सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको बड़े लाभ की स्थिति निर्मित होगी। इस महीने सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपको विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा मतभेद हो सकता है, जिसके कारण परिवार में विरोधाभास की स्थिति निर्मित होगी। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें। वह कोई भी अपना विशेष काम या बात किसी अपरिचित व्यक्ति से शेयर न करें।

    - यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025

    मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope February 2025)

    इस महीने मकर राशि वालों का कोई बड़ा पुराना विवाद खत्म होगा, जिस घर में परिवार में खुशी का माहौल दिखाई पड़ेगा। साथ ही आपको कोई बड़ी प्रॉपर्टी या बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। साथ ही आपको कोई बड़ा पद दायित्व सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में मिल सकता है, परंतु आपके विरोधियों की बढ़ोतरी होगी। आपको अपमानित करने के लिए कोई बड़ा षड्यंत्र बनाया जा सकता है। इस महीने परिवार के आप भरपूर समय बिताएंगे, साथ ही परिवार के लिए गिफ्ट, कपड़े आदि खरीद सकते हैं। इस महीने वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है।

    कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope February 2025)

    यह महीना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य के सहभागी बन सकते हैं। साथ ही आपके व्यवहार के कारण सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। वह आपको कोई राजनीतिक व्यक्ति के संपर्क में आने से कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है। इस महीने परिवार को लेकर आप प्रसन्न दिखाई देंगे। पुराने सारे विवाद खत्म होंगे व परिवार के साथ एक सुखद माहौल आप महसूस करेंगे।

    महीने के उतारते हुए समय में आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का यदि विचार बना रहे हैं, तो यह महीना आपके अनुकूल है। नया वाहन व मकान इस महीने के उत्तरार्ध में आप खरीद सकते हैं।

    मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope February 2025)

    यह महीना मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कार्य के प्रति समर्पित दिखाई देंगे, लेकिन अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको मनचाही सफलता मिलने में संदेह रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में आप किसी पुराने विवाद से मुक्ति पाएंगे, जिससे परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। इस महीने बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप कुछ परेशान नजर आएगी।

    अतः उनकी पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए आपको बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिस कारण आपको आपका निवास स्थान बदलने पड़ सकता है। बच्चों के स्कूल में परिवर्तन करना भी पड़ सकता है। इस महीने परिवार में आप किसी विवाद में फंस सकते हैं, अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें, नहीं तो आप पर कोई बड़ा आरोप लगा सकता है। इस महीने अपनी सुख-सुविधाओं के लिए आप नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।