Monthly Horoscope March 2024: किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा मार्च का महीना? पढ़िए मासिक राशिफल
मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है। इस माह में कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। ऐसे में सभी राशियों पर भी किसी-न-किसी रूप में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए मार्च का यह महीना कैसा रहने वाला है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope March 2024: मार्च का महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च माह में कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है तो वहीं, कई राशि के जातकों के लिए यह महीना परेशानी भरा भी रह सकता है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा?
मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope March 2024)
यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझ सकते हैं, जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान दिखाई पड़ेंगे। महीने के पूर्वार्ध में आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। आप पर कोई आरोप लगा सकता है, इसलिए सावधान और सतर्क रहें। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपके विरोधी बढ़ेंगे। महीने के उत्तरार्ध में कोई सुखद समाचार आपको मिलेगा। इस महीने किसी बड़ी यात्रा पर आप जा सकते हैं, काम के सिलसिले में आपका पत्नी और बच्चों से कुछ विवाद हो सकता है। इस महीने आपको कोई बड़े काम का ऑफर मिल सकता है, जिसके कारण घर में आर्थिक स्थिति में लाभ दिखाई पड़ेगा।
वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope March 2024)
इस महीने वृषभ राशि वालों को अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। साथ ही इस महीने आप अपनी लाइफ में बहुत कुछ चेंज करेंगे, इसका असर आपको आगामी समय में देखने को मिलेगा। परिवार के साथ आपका यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने परिवार के साथ फुल इंजॉय कर पाएंगे। परिवार के साथ सुखद क्षण बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने में आपको कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक या सामाजिक समस्याओं के चलते कुछ परेशानी महसूस होगी। परिवार में भाई-भतीजे आदि से मतभेद होने के चांस हैं, संपत्ति आदि को लेकर आप पर आरोप लग सकता है। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें, आप पर लगाए गए आरोप निराधार साबित होंगे।
मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope March 2024)
यह महीना आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। इस महीने में आपको कोई सुखद समाचार मिलने वाला है, जिससे आप और आपका परिवार प्रसन्न रहेगा। इस महीने आपके परिवार में किसी की जॉब लगने से आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। परिवार के साथ इस महीना आप पूरा टाइम बच्चों और पत्नी के साथ बिता पाएंगे। इस सप्ताह प्रॉपर्टी आदि के खरीदने में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसके अच्छे परिणाम आगामी समय में आपको दिखाई पड़ेंगे। कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, परंतु महीना आपके लिए ठीक रहेगा। इस महीने ससुराल पक्ष से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आपके रुके हुए कार्यों में लाभ होगा।
कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope March 2024)
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना सफलता से भरा रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन इस महीने कर सकते हैं। आप अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन कर सकते हैं, साथ ही इस महीने आप किसी बड़े चैलेंज को फेस करेंगे और अपने कार्य की कुशलता के चलते आप उस में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से इस महीने आपको परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में अपने लोगों के साथ आप किसी बड़ी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। साथ ही अपने परिवार के लिए कोई नया आशियाना इस महीने खरीद सकते हैं। पत्नी से कुछ बातों के चलते कुछ नोकझोंक हो सकती है, परंतु यह महीना आपके लिए पारिवारिक दृष्टि से भी अच्छा रहने वाला है। महीने के उत्तरार्ध में बच्चों आदि से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है।
सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope March 2024)
यह महीना सिंह राशि वाले जातकों के लिए सामान्य रहेगा। इस महीने आप कुछ मानसिक समस्याओं से उलझे रहेंगे। परिवार में चल रहे विवाद के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न होगी, जिससे मन अशांत रहेगा। मानसिक चिंता बनी रहेगी, आपके विरोधी वर्ग भी आपकी पारिवारिक परिस्थिति का लाभ उठा सकते हैं। इस महीने आपको बहुत सोच समझ कर चलने की आवश्यकता है, विशेषकर आप किसी बड़े मुकदमे आदि में फंस सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें, कोई बड़े विवाद की स्थिति बनने पर स्वयं को दूर रखें। परिवार में आप का विरोध बढ़ सकता है। पत्नी व बच्चे भी इस महीने आपके विरोध में जा सकते हैं। क्रोध पर काबू रखें, व्यर्थ के कामों से बचने का प्रयास करें। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो किसी दुर्घटना आदि के शिकार हो सकते हैं।
कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope March 2024)
कन्या राशि वालों के लिए यह महीना कठिनाइयों से भरा रह सकता है। आपको पारिवारिक तोर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के विवाद आदि में आपके परिवार के लोग आप के विरोध में जा सकते हैं। साथ ही आपके खिलाफ कोई बड़ा डिसीजन सब लोग मिलकर ले सकते हैं, जिससे आपको कुछ समस्याएं उत्पन्न होगी। महीने के उत्तरार्ध में माहौल आपके पक्ष में होगा। इस महीने घर परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति के आगमन से आपको कुछ लाभ की स्थिति देखने को मिल सकती है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपके प्रभाव को सीमित करने का प्रयास किया जा सकता है।
तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope March 2024)
यह महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपकी लाइफ में बड़ा चेंज दिखाई पड़ेगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके विरोधी आपके कई चुनौतियां पैदा कर सकते हैं, परंतु अपनी कार्यकुशलता के चलते आप इन्हें सहजता से पार कर लेंगे। इस महीने पारिवारिक दृष्टि से परिवार में पुराने चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपको अपनी पैतृक संपत्ति में अपना अधिकार मिल सकता है, जिस कारण आप खुश दिखाई पड़ेंगे। पत्नी और बच्चों के लिए इस महीने गिफ्ट ज्वेलरी कपड़े आप खरीद सकते हैं। साथ ही कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कुछ बातों को लेकर पत्नी के साथ आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope March 2024)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर यह परिवार के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ यह महीना आपका अच्छा बीतने वाला है। कुछ पुराने विरोध समाप्त होंगे। साथ ही आपको परिवार में पॉजिटिव माहौल देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत में किसी अपने का दुखद समाचार आपको मिल सकता है, जिस कारण मन कुछ दिन रहेगा। परिवार में इस महीने कोई मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी लोग एक साथ सम्मिलित होंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति में इस महीने आपको आपका हक मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद के सुलझने से माहौल अच्छा रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों में आपको कोई विशेष पद मिल सकता है।
धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope March 2024)
इस महीने आपको धनु राशि वालों को महीने के पूर्वार्ध कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। इस महीने आप मानसिक तौर से कुछ परेशान रह सकते हैं। वाहन आदि के चलते समय इस महीने सावधानी बरतें, नहीं तो बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आप किसी बड़े कार्य के सहयोगी बन सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको बड़े लाभ की स्थिति निर्मित होगी। इस महीने सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपको विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा मतभेद हो सकता है, जिसके कारण परिवार में विरोधाभास की स्थिति निर्मित होगी। इस महीने वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। वह कोई भी अपना विशेष काम या बात किसी अपरिचित व्यक्ति से शेयर न करें।
मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope March 2024)
यह महीना मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस महीने आप सामाजिक क्षेत्र में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में क्षेत्र में आप का विरोध बढ़ सकता है। साथ ही आप के प्रति लोगों की मानसिकता बिगड़ सकती है, जिस कारण आपका मन उदास रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है, जिसमें परिवार आप के विरोध में जा सकता है। यह समय आपके लिए उपयुक्त नहीं है, इसलिए किसी बड़े विवाद में फंसने से बचें। साथ ही वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो आप किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope March 2024)
यह महीना कुंभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य के सहभागी बन सकते हैं। साथ ही आपके व्यवहार के कारण सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। वह आपको कोई राजनीतिक व्यक्ति के संपर्क में आने से कोई बड़ा पद दायित्व सरकार संगठन में मिल सकता है। इस महीने परिवार को लेकर आप प्रसन्न दिखाई देंगे, पुराने सारे विवाद खत्म होंगे। वह परिवार के साथ एक सुखद माहौल का आप एहसास करेंगे। आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में में आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का यदि विचार बना रहे हैं, तो यह महीना आपके अनुकूल है। नया वाहन वह मकान इस महीने के उत्तरार्ध में आप खरीद सकते हैं।
मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope March 2024)
इस महीना मीन राशि वाले जातकों को थोड़ा संभल कर चलने का है, नहीं तो आप किसी बड़े विभाग में फंस सकते हैं। आपको किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार बनाया जा सकता है। इस महीने आप अपने कार्य के प्रति काफी सजग दिखाई देंगे, जिस कारण आपको कई हानियों से बचाव होता दिखेगा। इस महीने आपका कोई परिचित व्यक्ति आपका साथ छोड़ सकता है, जिसके चलते आप मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ तालमेल अच्छा दिखाई पड़ेगा, जिस कारण आप किसी बड़ी समस्या निजात पा सकते हैं। आप पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी कर सकते हैं, साथ ही कहीं बाहर जाने का प्लान भी बच्चों के साथ छुट्टियों में बन सकता है। इस महीने है आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा होने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार दिखाई पड़ेगा। इस समय आपका अपने अधिकारी वर्ग से मेलजोल ठीक रखना अच्छा रहेगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपको समस्या आ सकती है।
ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।