Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monthly Horoscope December 2024: इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, नौकरी में मिलेगी तरक्की

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Nov 2024 08:52 PM (IST)

    दिसंबर का महीना (Monthly Horoscope December 2024) शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर भाव अनुसार पड़ेगा। ये प्रभाव सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरीकों से हो सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा?

    Hero Image
    Monthly Horoscope December 2024: पढ़ें मासिक राशिफल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope December 2024: राशिफल के अनुसार, दिसंबर का महीना सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। दिसंबर के महीने में जहां कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। वहीं, कुछ जातकों को आर्थिक स्थिति में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए उन्नति के अवसर लेकर आएगा। इस महीने आप अपना कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू कर सकते हैं। जैसे आर्थिक तौर से आपको मजबूती मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप नया प्रयोग कर सकते हैं, जो सफल होगा। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। लंबी यात्राओं पर कार्य के सिलसिले में जाना पड़ सकता है। इस महीने पारिवारिक तौर से घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। यह महीना अच्छा व्यतीत होगा। इस महीने आप प्रॉपर्टी के कार्य में बड़ा निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना इस महीने आपके लिए ठीक नहीं है। कोई भी कार्य सोच-विचार कर करें।

    वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। हालांकि, पारिवारिक तौर से इस महीने आपसी मतभेद देखने को मिलेंगे लेकिन व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। इस महीने नौकरी वालों को संभाल कर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। इस महीने आप आर्थिक तौर से आप किसी से बड़ी मदद ले सकते हैं। इस महीने आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। इस महीने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

    मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक तौर से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको पर्सनल लोन वगैरह लेना पड़ सकता है। इस महीने परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे तथा घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य पर असर रहेगा। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। इस महीने वाहन चलाने में सावधानी रखें। विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है

    कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी शादी समारोह का आयोजन हो सकता है। इस महीने आप आर्थिक तौर से काफी मजबूत नजर आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने के योग बन रहे हैं। इस महीने किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति संभव है। आपके अधिकारी आपके कार्य और व्यवहार से खुश नजर आएंगे। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत महसूस होगी। साथ ही आप किसी धार्मिक यात्रा पर इस महीने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। यह महीना आपके लिए खुशखबरी भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा

    सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। इस महीने रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आप किसी नए कार्य की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा। अपने पार्टनरों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके प्लान को नुकसान हो सकता है। इस महीने आप विवाद से दूर रहें। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में न उलझें। इस महीने किसी अपरिचित व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए बड़ा नुकसानदायक हो सकता है। अच्छा होगा सतर्क रहें। कोई भी निर्णय सोच विचार कर करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परिवार में देखने को मिल सकती है। मौसम के हिसाब से आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर से यह महीना ठीक रहेगा।

    कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope December 2024)

    इस महीने आप अपने दैनिक जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसका असर आपके निजी जीवन पर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप स्वयं का व्यापार शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस महीने आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक तौर से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी से बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है, जिस कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। इस महीने वाणी का सोच विचार कर प्रयोग करें, नहीं तो आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को यह महीना ठीक रहेगा। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इस महीने कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है

    तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही आर्थिक तौर से यह महीना काफी परेशानी भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कर्म से व्यर्थ धन खर्च होगा। इस महीने व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। साथ ही आप कुछ मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बनेंगे। इस महीने आपको किसी मित्र से बड़ा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस महीने आप बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित नजर आएंगे। इस महीने आप अपने निवास स्थान बदल सकते हैं।

    वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं देखने को मिलेगी। हालांकि, मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपके कार्य की सराहना होगी। अधिकारी वर्ग आपके विचारों से सहमत होंगे। इस महीने आर्थिक तौर से लाभ प्राप्त होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। इस महीने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। साथ ही परिवार में कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। इस महीने पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। इस महीने आप सपरिवार एक साथ नजर आएंगे। साथ ही इस महीने किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा

    धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक गुरु से मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए आपको बड़ा संकेत दे सकते हैं। आर्थिक तौर से यह महीना अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में आप कोई नया प्रयोग करेंगे, जो सफल होगा। इस महीने भूमि या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। इस महीने नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति प्राप्त होगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। इस महीने आप अपनी वाणी के प्रभाव से लोगों को अपना मुरीद कर सकते हैं। आपका कोई पुराना विवाद खत्म होगा। यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope December 2024)

    इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। साथ ही पारिवारिक कलह के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखना इस महीने आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस महीने किसी व्यक्ति विशेष के संपर्क में आने से आप गलत संगत की ओर मुड़ सकते हैं, जिस कारण सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा धूमिल होगी। अच्छा होगा सतर्क रहें। दूसरों की बातों में न आएं। इस महीने अपने मन की बात किसी से शेयर न करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें। इस महीने प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न करें, नहीं तो आप किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं।

    कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप किसी विशेष रोग से पीड़ित हो सकते हैं। महीना आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद बन सकता है। इस महीने सोच-विचार कर निर्णय लें, नहीं तो आप उलझ सकते हैं। इस महीने शत्रु पक्ष पर हावी नजर आएंगे। आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। मानसिक तौर से यह महीना काफी असंतुलित रहेंगे, जिस कारण आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। इस महीने भूमि संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं।

    मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope December 2024)

    यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपका विवाद संभव है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी परंतु आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। इस महीने लोन आदि के कारण आप मानसिक तौर से परेशान नजर आएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है। पत्नी व बच्चों से मतभेद बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से इस महीने आपको परेशानी आ सकती है। आप किसी नए कार्य में निवेश कर सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस महीने आप अपनी वाणी पर विशेष संयम रखें। साथ ही पारिवारिक झगड़े से दूर रहें। इस महीने शत्रुओं से सावधान रहें। आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। अच्छा होगा इस महीने हर निर्णय सोच विचार कर लें। आंख मूंदकर किसी पर विश्वास न करें।

    comedy show banner
    comedy show banner