Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Love Rashifal 1 June 2025: इन राशियों के पार्टनर के साथ सुधरेंगे रिश्ते, रोमांस से भरा रहेगा दिन

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 09:14 AM (IST)

    लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal) के अनुसार 1 जून का दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास रहने वाला है। कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं कुछ राशियों की लव लाइफ में खुशियों का आगमन होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

    Hero Image
    Aaj Ka Love Rashifal 1 June 2025 पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 1 June 2025: राशिफल के अनुसार, 1 जून यानी आज का दिन सभी राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आज कुछ राशियों का पार्टनर के साथ शॉपिंग का प्लान बनेगा। वहीं, कुछ राशियों के रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आइए, पढ़ते है आज का लव राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

    आज लव लाइफ को लेकर समय अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। सुबह ही पार्टनर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इससे मनप्रसन्न रहेगा। दोपहर के बाद पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। इसके साथ ही बाहर भोजन कर सकते हैं।

    वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

    आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। पार्टनर किसी दूसरों की बातों में आकर आपसे रिश्ता खत्म कर सकता है। आज कोई भी निर्णय लेने से बचें। पार्टनर की भावनाओं को समझें और वाणी पर संयम रखें।

    मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपके साथ कोई प्रैंक कर सकता है। अपने मन की बात आपके सामने रख सकता है। पार्टनर के साथ आप समय व्यतीत कर सकते हैं। धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर अपनी मन की इच्छाओं को आपसे पूरा करवाने की कोशिश करेगा।

    कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

    आज पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। मतभेद अधिक बढ़ जाने के कारण लव पार्टनर कुछ ऐसा बोल सकता है, जो आपको हर्ट करेगा। इससे अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सलाह दी जाती है कि आज का दिन धैर्यपूर्वक निकालें। अपने मन को शांत रखें।

    सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

    आज पार्टनर के साथ आपकी तीखी नोकझोंक हो सकती है। लव लाइफ में आप दोनों के अहम भाव टकरा सकते हैं। पार्टनर की बात को समझने का प्रयास करें। कोई भी नकारात्मक बात पार्टनर से न बोलें। धैर्यपूर्वक समय बिताएं।

    कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

    आज पार्टनर के व्यवहार को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। सलाह दी जाती है की पार्टनर से खुलकर सभी विषयों पर बात करें। आज पार्टनर आपको हर्ट कर सकता है। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पार्टनर के विषय में आपको कुछ सीक्रेट्स मालूम चल सकते हैं, जिससे रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

    आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा रहने वाला है। पार्टनर आपको बाहर घूमने ले जा सकता है। आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। पार्टनर आपको कोई महंगा उपहार गिफ्ट दे सकता है। इससे मनप्रसन्न होगा। इसके अलावा आप पार्टनर के साथ फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं।

    वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

    आज आप पार्टनर को कुछ बोल सकते हैं, जिससे उन्हें हर्ट होगा। पार्टनर आपके व्यवहार को समझ नहीं पाएगा और उसे रिश्ते में अच्छा महसूस नहीं होगा। आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा नहीं है। धैर्यपूर्वक आज का दिन व्यतीत करें। कोई भी निर्णय लेने से बचें। पार्टनर के व्यवहार को नजरअंदाज करें।

    धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

    आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे मनप्रसन्न रहेगा। पार्टनर अपने मन की बात आपसे बोल सकता है। साथ ही आप दोनों भविष्य के लिए कुछ प्लान बना सकते हैं। पार्टनर आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। आज आप पार्टनर को छोटे-छोटे उपहार दे सकते हैं।

    मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

    आज का दिन लव लाइफ को लेकर मिलाजुला रहेगा। पार्टनर और आपके बीच कुछ मतभेद नजर आएंगे, लेकिन जल्द ही सुलझ जाएंगे। पार्टनर आपसे कुछ एक्सपेक्टेशन रख सकता है और समय व्यतीत करने के लिए बोलेगा, लेकिन आप आज व्यस्त होने के कारण उन्हें समय नहीं दे पाएंगे, जिस कारण विवाद हो सकता है। शाम के बाद पार्टनर के साथ फोन पर लंबी बातें हो सकती हैं।

    कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपसे कुछ महत्वपूर्ण बातें छिपा सकता है, जिसका पता चलने पर आप दुखी होंगे। पार्टनर के व्यवहार के प्रति आप खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे। अच्छा होगा कि आप दोनों बैठकर सभी विषयों पर चर्चा करें। साथ ही नकारात्मक बातों को दूर करें। पार्टनर को उपहार दे सकते हैं, जिससे रिश्ता अच्छा होगा। शाम के बाद पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं।

    मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

    आज पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है। विशेष रूप से परिवार को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सलाह दी जाती है पार्टनर को थोड़ा समय दें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। पार्टनर के साथ बैठकर विवादों को सुलझाने का प्रयास करें और पार्टनर की भावनाओं को समझकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं।

    comedy show banner
    comedy show banner