Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 02 December 2023: घर में मिलेगा प्यार, तो ऑफिस में बॉस की फटकार, पढ़िए राशिफल

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 04:00 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 02 December 2023 Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज यानी 02 दिसंबर शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन परिवार के साथ अच्छा गुजरने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 02 December 2023 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 02 December 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार 02 दिसंबर 2023, शनिवार का दिन सभी कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों का आज परिवार से मतभेद हो सकता है। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है।परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे, संपत्ति विवाद उभरकर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    आज के दिन आप स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, न ही व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की लंबी अपनी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

    भगवद गीता के 7वें अध्याय के इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जिस मनुष्य के ऊपर माया रूपी पर्दा होता है उसके लिए मैं यानी परमात्मा सर्वथा छिपा है। उस मनुष्य के सामने योग माया के कारण ही मैं (ईश्वर) प्रकट नहीं होता।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आपसे बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

    आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें, यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कोई नया और बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी