विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Astrology: राशि के अनुसार जानिए कौन हैं आपके इष्ट देव, जिनकी पूजा से मिल सकता है विशेष लाभ

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Updated: Wed, 18 Oct 2023 07:28 PM (IST)

Zodiac signs in Hindi जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए लोग अपने तौर-तरीकों से अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करते हैं। आप अपनी राशि के द्वारा भी अपने इष्ट देव का पता लगा सकते हैं और उनकी पूजा करने से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार कौन हैं आपके इष्ट देव।

Hero Image
Zodiac Sign राशिफल से जानें कौन हैं आपके इष्ट देव।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Zodiac Signs: व्यक्ति के जन्म के अवसर पर गोचर चंद्रमा जिस राशि पर होता है, वही जातक की जन्म राशि कहलाती है। राशि के आधार पर ही उसका नामकरण भी किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी व्यक्ति की विशेषताओं और कमियों का पता लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशियों के आधार पर व्यक्ति के इष्ट देव का भी पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं मेष और वृश्चिक राशि के इष्ट देव

जिन लोगों की राशि मेष या वृश्चिक होती है उनके स्वामी मंगल होते हैं और मंगल ग्रह का के स्वामी हनुमान जी और प्रभु श्री राम को माना जाता है ऐसे में इन राशियों के इष्ट देव हनुमान जी और प्रभु श्री राम हुए।

मिथुन और कन्या

मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह को माना गया है। वहीं, बुध ग्रह के स्वामी गणेश जी और विष्णु जी माने गए हैं। ऐसे में मिथुन और कन्या राशि के जातकों को इनकी पूजा से लाभ मिलता है।

कर्क राशि के स्वामी

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं और इन लोगों के इष्ट देव शिव जी हैं। ऐसे में इन राशियों को महादेव की पूजा करनी चाहिए।

इनकी पूजा से मिलता है विशेष लाभ

जिन लोगों की राशि तुला या वृषभ होती है उस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते है और आराध्या मां दुर्गा होती हैं।इसलिए इन राशि के जातकों को दुर्गा मां की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि के इष्ट देव

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव होते हैं और आराध्य हनुमान जी और मां गायत्री मानी जाती हैं। ऐसे में सिंह राशि को हनुमान जी और मां गायत्री की आराधना से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के जातकों के स्वामी देव बृहस्पति हैं और बृहस्पति के स्वामी विष्णु जी और देवी लक्ष्मी माने गए हैं। ऐसे में इन राशि के जातकों के लिए विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

मकर और कुंभ राशि

अगर किसी व्यक्ति की राशि मकर या कुंभ में से एक है तो ऐसे में उनके गृह स्वामी शनि हुए। वहीं, शनि के स्वामी हनुमान जी और शिवजी माने जाते हैं। तो ऐसे में हनुमान जी और शिव जी की विशेष कृपा इन राशियों पर बनी रहती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'