यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिंह से वृश्चिक Aaj Ka Rashifal 5 सितंबर 2025: इस राशि वालों का अचानक से बनेगा घूमने का प्लान
Aaj Ka Rashifal 5 सितंबर 2025 के अनुसार आज के दिन कुछ जातकों को अपनी हेल्थ और डेली रूटीन पर ...और पढ़ें

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 5 सितंबर 2025 के अनुसार, मिथुन राशि में गुरु आपको जिज्ञासा और बुद्धिमानी से नए रास्ते दिखा रहे हैं। वहीं मीन राशि में वक्री शनि आपको फैसलों में सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं। कुल मिलाकर आज का राशिफल कहता है, अम्बीशन और इमोशन्स का बैलेंस ही कामयाबी की चाबी है।
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
.jpg)
आपकी राशि में सूर्य और बुध चमक बढ़ा रहे हैं, जिससे आपकी बातों में दम और कॉन्फिडेंस साफ दिखेगा। मकर राशि के चंद्रमा आपके काम, हेल्थ और डेली रूटीन पर फोकस कर रहे है। छोटी-छोटी चीजों को इग्नोर मत करो, इन्हीं से सफलता बनेगी। पर्सनल लाइफ में भी रिलेशनशिप्स तभी और अच्छे होंगे जब आप सिर्फ लीड करने के बजाय सुनना भी सीखेंगे।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 1
- आज का सुझाव: लीड करो लेकिन साथ ही सुनो भी।
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
.jpg)
मकर राशि के चंद्रमा आपकी क्रिएटिविटी और रोमांस को एक्टिव कर रहे है। मंगल भी आपकी राशि में हैं, जिससे एनर्जी और ड्राइव हाई है। बस इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है। आर्टिस्टिक वर्क, रोमांस या फैमिली टाइम से खुशी मिलेगी। छोटे बच्चों या यंग लोगों के साथ दिन अच्छा बीत सकता है।
- शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
- शुभ अंक: 8
- आज का सुझाव: मेहनत और मस्ती दोनों का बैलेंस रखो।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
.jpg)
आज चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे, जिससे घर-परिवार और डोमेस्टिक मैटर्स पर ध्यान देना जरूरी है। घर के काम, प्रॉपर्टी या फैमिली केयर, इन सबमें फोकस रखेंगे तो मन भी शांत होगा। कर्क राशि के शुक्र आपको रिश्तों में और ज्यादा इमोशनल और केयरिंग बना रहे है। प्रोफेशन में थोड़ा स्लो प्रोग्रेस रहेगा, लेकिन कंसिस्टेंसी से रिजल्ट मिलेंगे।
- शुभ रंग: हल्का नीला
- शुभ अंक: 7
- आज का सुझाव: घर के मसले शांति और सब्र से सुलझाओ।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
.jpg)
मकर राशि के चंद्रमा आपके लिए थर्ड हाउस एक्टिव कर रहे है, जिससे कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग स्ट्रॉन्ग होगी। बात करने और आइडियाज़ शेयर करने से मौके मिल सकते हैं। अचानक कोई ट्रैवल भी बन सकता है। बस बोलने से पहले सोचें ताकि अनावश्यक विवाद न हों। कन्या राशि के मंगल प्रोफेशनल कनेक्शन को और मजबूत करेंगे।
- शुभ रंग: गहरा लाल
- शुभ अंक: 4
- आज का सुझाव: बोलने से पहले सोचो, तभी रिस्पेक्ट पाओगे।
यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हें hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
