Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष से कर्क Aaj Ka Rashifal 5 सितंबर 2025: वृषभ वालों को नई जगह पर घूमने का मिलेगा मौका, पढ़ें राशिफल

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 04:00 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 5 सितंबर 2025 के अनुसार आज कुछ जातकों को नई जगह घूमने का मौका मिल सकता है। वहीं कुछ जातकों को यह सलाह दी जाती है कि वह सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से कर्क राशि (Horoscope Today 5 September 2025) का दैनिक राशिफल।

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 5 September 2025: पढ़ें आज का राशिफल।

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 5 सितंबर 2025 के अनुसार, आज का दिन अनुशासन और प्रैक्टिकल सोच पर जोर देगा। मकर राशि में चंद्रमा आपको लॉन्ग-टर्म प्लानिंग और मेहनत की राह दिखा रहे हैं।

    सिंह राशि में सूर्य और बुध आपकी बातों में कॉन्फिडेंस और चार्म ला रहे हैं। कन्या राशि में मंगल आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ा रहे हैं। कर्क राशि में शुक्र आपके रिश्तों को नरमी और प्यार से भर रहे हैं।

    मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

    मकर राशि में चंद्रमा आपकी करियर की तरफ ध्यान खींच रहे हैं। आज मेहनत और डेडिकेशन से काम करेंगे तो भले रिजल्ट थोड़ी देर से मिले, लेकिन पक्का स्ट्रॉन्ग होंगे। पर्सनल रिलेशनशिप में थोड़ा और इमोशनल इन्वेस्टमेंट जरूरी है, वरना लोग आपको डिस्टेंट समझ सकते हैं। बॉस या सीनियर्स आपकी लगन नोटिस करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    •  शुभ रंग: लाल
    • शुभ अंक: 9
    • आज का सुझाव: शॉर्टकट्स मत ढूंढो, पेशन्ट रहो।

    वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    मकर राशि के चंद्रमा आपके लिए ट्रैवल, स्टडी और आध्यात्मिक ग्रोथ का दरवाजा खोल रहे है। आज नई नॉलेज लेने या नई जगह घूमने का मौका मिल सकता है। पैसा इन्वेस्ट करने या कहीं से सपोर्ट पाने की संभावना भी है। रिश्तों में कर्क राशि के शुक्र मिठास और केयर ला रहे है।

    •  शुभ रंग: पन्ना हरा
    • शुभ अंक: 6
    • आज का सुझाव: ओपन माइंड रहो और नई सोच अपनाओ।

    मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    मकर राशि का चंद्रमा आपके लिए फाइनेंस और पार्टनरशिप्स को एक्टिव कर रहा है। पैसों या इन्वेस्टमेंट में सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। मिथुन राशि के गुरु आपकी एनालिटिकल स्किल्स को और तेज बना रहे हैं, जिससे आप जटिल मामलों को भी आसानी से सुलझा लेंगे। रिश्तों में इमोशनल टेंशन आ सकती है, लेकिन क्लियर बातचीत सब ठीक कर देगी।

    •  शुभ रंग: पीला
    • शुभ अंक: 5
    • आज का सुझाव: किसी डील पर साइन करने से पहले डबल चेक करो।

    कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    मकर राशि में चंद्रमा आपके रिश्तों को हाइलाइट कर रहे हैं। आज पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों पार्टनरशिप्स में बैलेंस बनाना ज़रूरी है। आपकी राशि में शुक्र की मौजूदगी आपको और भी चार्मिंग और अट्रैक्टिव बना रही है। इससे रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और प्यार बढ़ेगा। काम में फ्लेक्सिबल रहेंगे तो फायदे के चांस ज़्यादा हैं।

    •  शुभ रंग: सफेद
    • शुभ अंक: 2
    • आज का सुझाव: प्यार और प्रैक्टिकैलिटी को बैलेंस करो।

    यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हें hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।    

    comedy show banner
    comedy show banner