विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, चमक उठेगी फूटी किस्मत

By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
Updated: Mon, 30 Dec 2024 05:42 AM (IST)

राशिफल (Aaj Ka Rashifal) के अनुसार आज 30 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से आज कुछ राशि के जातकों को ...और पढ़ें

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: पढ़ें दैनिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: राशिफल के अनुसार, 30 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को शुक्र देव की कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। कई राशि के जातक अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। वहीं, कुछ जातकों को करियर-कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल।  

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक तनाव से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आप कही बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप कोई विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर लोगों से मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठायें। अपनों का स्नेह प्राप्त होगा। नया काम शुरू न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक मतभेद से दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नये कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार में न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव रहेगा। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रूकावट आयेगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।