Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: वृश्चिक और धनु राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, पढ़ें राशिफल

    राशिफल के अनुसार आज यानी 30 अप्रैल (Aaj Ka Rashifal) का दिन सभी लोगों के लिए खास रहने वाला है। अक्षय तृतीया के दिन कुछ लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ लोगों को किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

    By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 30 Apr 2025 09:19 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 30 April 2025 Horoscope Today: कैसा रहेगा अक्षय तृतीया का दिन?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 30 April 2025: राशिफल के अनुसार, 30 अप्रैल यानी आज का दिन सभी लोगों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशि के लोगों का धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। वहीं, कुछ लोगों को गुड न्यूज मिलेगी। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

    आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। मन प्रसन्न होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज का दिन सामान्य रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखें और सीने में जलन हो सकती है।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

    आज का दिन मिला जुला परिणाम देने वाला है। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। अधिक खर्चों के कारण मन परेशान हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ छोटी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। हाथ और पैरों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

    आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है, जिसके कारण आर्थिक नुकसान होगा। आज किसी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी अच्छे से जांच परख कर लें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

    आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में कोई पुरानी योजना बना सकते हैं। जो जातक काफी लंबे समय से बेरोजगार है। उन्हें आज रोजगार मिल सकता है।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

    आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। भविष्य के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से आज व्यापारिक बातचीत होगी। जो भविष्य में लाभदायक रहेगी।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

    आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ अधिक होगा। प्रातः काल ही धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं। उन्हें सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कोई पुराना बीमारी आज उभर सकती है।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

    आज के दिन आप अनावश्यक धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। सतर्क रहें। बाहर के खानपान से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बनेगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

    आज का दिन को मिला जुला रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग आज किसी काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारी प्रभावित होंगे। ठंडा और बासी खाने से बचें।

    यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 27 April To 03 May 2025: आर्थिक तंगी होगी दूर, मिलेगा फंसा हुआ धन, पढ़ें राशिफल

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

    आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। आज अपने पिता से पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांग सकते है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

    आज जातक को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में क्लेश का वातावरण बन सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में समय न देने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने से उच्च अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद कर सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

    आज का दिन जातक का सामान्य रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नए मित्र के संपर्क में आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। करियर की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

    आज का दिन आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। आज खुद को मानसिक रूप से ताकतवर महसूस करेंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2025: मेष राशि वालों को कारोबार में मिलेगा लाभ, पढ़ें कैसा रहेगा यह वीक