3 अक्टूबर राशिफल : मेष को प्रॉपर्टी में अलर्ट, तो कन्या को ऑफिस में मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें 12 राशियों का भाग्य
शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। पितृ पक्ष में आज अष्टमी का ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। शुक्रदेव वक्री हैं, इसलिए आज कई लोगों के सामने भूले-बिसरे लोग, पुराने वादे और अधूरे हिसाब लौटकर आएंगे। मिथुन राशि में चंद्रमा होने से मिथुन वालों का मन सबसे हल्का रहेगा, वहीं कन्या को दफ्तर में और सिंह को बड़े भाई-बहनों से अच्छी खबर मिलेगी।
मीन राशि के घर में किसी युवा सदस्य की तरक्की की बात बनेगी और कुंभ वालों की बिगड़ी दिनचर्या पटरी पर लौटेगी। धनु वालों के टारगेट समय से पहले पूरे होंगे। दूसरी ओर तुला और वृषभ राशि वाले अपनी छवि और सेहत को लेकर बेवजह परेशान न हों। कर्क वाले आज रसोई और सड़क दोनों जगह संभलकर रहें, वृश्चिक वाले आधी बात सुनकर राय न बनाएं। मेष को किराए या प्रॉपर्टी पर और मकर को पुराने क्लाइंट के प्रस्ताव पर जल्दबाजी नहीं करनी है।
ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (3 Ooctober 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: मोहल्ले के किसी जानकार या चचेरे भाई की मदद से गैस कनेक्शन, बिजली मीटर या आधार अपडेट जैसा कोई अटका छोटा काम आज निपट जाएगा। बातचीत में आपकी साफगोई लोगों को पसंद आएगी।
नकारात्मक पक्ष: किराए के घर में रहते हैं तो मकान मालिक से किराया बढ़ाने या एग्रीमेंट रिन्यू करने पर तनातनी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी फैसला आज गुस्से में न लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी पिछले साल का कोई अधूरा वादा याद दिला सकते हैं, जैसे साथ घूमने जाने का प्लान। बहाना बनाने के बजाय नई तारीख तय कर दें। बच्चों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है, डांटने से पहले वजह पूछें।
आर्थिक स्थिति: किसी व्हाट्सएप ग्रुप या दोस्त से जल्दी पैसा दोगुना करने वाली स्कीम का लिंक मिल सकता है, उस पर क्लिक भी न करें। कोई पुराना मेडिकल या मरम्मत का बिल भुगतान के लिए फिर सामने आएगा।
स्वास्थ्य: रोग से लड़ने की ताकत अच्छी रहेगी, छूटी हुई सुबह की सैर फिर से शुरू करने का यह सही दिन है। सीढ़ियां चढ़ते वक्त सांस फूले तो उसे हल्के में न लें।
करियर और कारोबार: पार्टनर के साथ किसी पुराने सौदे के मुनाफे का बंटवारा फिर चर्चा में आएगा। आज जो भी तय हो, उसे उसी दिन लिखकर दोनों के दस्तखत करवा लें।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग: सिंदूरी | शुभ अंक: 3
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: जो बात आप कई दिनों से कहने में झिझक रहे थे, जैसे वेतन बढ़ाने की मांग या किसी काम से करना, आज साफ शब्दों में कह पाएंगे। आवाज की नरमी से कोई रूठा रिश्तेदार भी मान जाएगा।
नकारात्मक पक्ष: जिम या योग की जो आदत बीच में छूट गई थी, आज भी आलस उस पर भारी पड़ेगा। ऑफिस में कोई टाला हुआ टास्क अब पक्की डेडलाइन के साथ लौट सकता है।
प्रेम और पारिवारिमना क संबंध: व्रत और श्राद्ध के पकवानों से घर में रौनक रहेगी। बच्चा गिटार क्लास या स्केटिंग जैसी किसी नई चीज की जिद करे तो मना करने से पहले उसकी पूरी बात सुन लें।
आर्थिक स्थिति: बोनस या इंसेंटिव मिलने की तारीख आगे खिसक सकती है, इसलिए उस पैसे के भरोसे आज कोई खर्च तय न करें। क्रेडिट कार्ड पर सिर्फ मिनिमम ड्यू भरने की आदत आज से बदलें।
स्वास्थ्य: शुगर, थायराइड या विटामिन की जांच की तारीख निकल चुकी है तो आज ही बुक कर लें। रात का खाना आठ बजे तक कर लेंगे तो सुबह पेट हल्का रहेगा।
करियर और कारोबार: ऑफिस में कोई नया सॉफ्टवेयर या काम का नया सिस्टम लागू हो सकता है। जो जल्दी सीख लेगा, अगले कुछ हफ्तों में वही आगे दिखेगा।
उपाय: चींटियों को आटे में चीनी मिलाकर डालें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 7
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आज आप जिस भी कमरे में जाएंगे, वहां का माहौल हल्का कर देंगे। कोई रिश्तेदार अपने मन की उलझन सबसे पहले आपको ही बताएगा, क्योंकि उसे आप पर भरोसा है।
नकारात्मक पक्ष: रिश्तेदारों के सामने बड़प्पन दिखाने के चक्कर में ऐसा खर्च उठाने का वादा न कर बैठें जो बाद में भारी पड़े। प्रमोशन या ट्रांसफर की बात आज भी टल सकती है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: सोशल मीडिया पर किसी की फोटो लाइक करने जैसी छोटी बात प्रेमी के साथ गलतफहमी बना सकती है। शाम को बच्चों के साथ लूडो या कैरम खेलें, घर का मूड बदल जाएगा।
आर्थिक स्थिति: अलमारी या पुराने कागजों में किसी भूले हुए बैंक खाते या गहने की रसीद हाथ लग सकती है। किसी को पैसे भेजते समय UPI आईडी दो बार जांच लें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा भरपूर रहेगी, बस दोपहर में पेट भरकर खाने से सुस्ती आएगी। गर्दन और कंधों में अकड़न हो तो लैपटॉप की ऊंचाई ठीक करें।
करियर और कारोबार: किसी दूसरे शहर या विदेश की कंपनी से काम या नौकरी को लेकर कॉल आ सकती है। सीनियर्स से जुड़े फैसलों में धैर्य रखें, नतीजा देर से पर ठीक आएगा।
उपाय: छत या बालकनी में पक्षियों के लिए पानी और बाजरा रखें।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 6
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: जो काम दूसरों से नहीं संभल रहा, आज आप खुद आगे बढ़कर उसकी कमान ले लेंगे। सोसाइटी या मोहल्ले की किसी बैठक में आपकी राय को सबसे ज्यादा वजन मिलेगा।
नकारात्मक पक्ष: पुरानी चैट या तस्वीरें देखकर किसी बीते नुकसान की याद मन भारी कर सकती है। अनजान नंबर से आए फोन पर कोई जानकारी न दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: बंद पड़ा कूलर या पुराना फर्नीचर बेचें या रखें, इस पर घर में राय बंट सकती है। मां किसी ऐसे रिश्तेदार का जिक्र करेंगी जिससे बरसों से बात नहीं हुई, एक फोन कर लेना अच्छा रहेगा।
आर्थिक स्थिति: दूर रहने वाले किसी अपने की मदद में पैसा भेजना पड़ सकता है। सेविंग का एक हिस्सा अलग रखें ताकि महीने के आखिर में तंगी न हो।
स्वास्थ्य: रसोई में चाकू, गर्म तेल या प्रेशर कुकर संभलकर इस्तेमाल करें, छोटी चोट लग सकती है। जल्दबाजी में सड़क पार न करें।
करियर और कारोबार: किसी वरिष्ठ का किया हुआ पुराना वादा पूरा होने में देर होगी, उन्हें बार-बार याद दिलाने से बचें। आपकी अगुवाई में टीम आज अच्छा प्रदर्शन करेगी।
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध मिला जल अर्पित करें।
शुभ रंग: चांदी | शुभ अंक: 11
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: बड़ी बहन या बड़े भाई की तरफ से कोई तोहफा या खुशखबरी मिल सकती है। मन में बसी कोई छोटी ख्वाहिश, जैसे पसंदीदा घड़ी या जूते लेना, आज पूरी हो सकती है।
नकारात्मक पक्ष: बाल कटवाना, कपड़े प्रेस करवाना जैसे खुद से जुड़े काम आज फिर टल सकते हैं, क्योंकि मन उदासीन रहेगा। किसी संस्था या आयोजन में जरूरत से ज्यादा चंदा देने का दबाव बने तो विनम्रता से मना करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी का कोई नया शौक, जैसे देर रात तक मोबाइल चलाना, आपको खटक सकती है। शक जताने के बजाय साथ बैठकर बात करें। चचेरे भाई-बहनों के साथ पुराना मनमुटाव खत्म करने का मौका भी मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन पुश्तैनी जमीन या किसी वसीयत से जुड़ा मामला अभी और लटकेगा। पितरों के नाम दान का बजट पहले से तय कर लें।
स्वास्थ्य: एड़ी या पैर के अंगूठे में दर्द हो सकता है, घर में भी नंगे पैर कम चलें। देर रात भारी खाना खाने से बचें।
करियर और कारोबार: महीनों पहले भेजे किसी ईमेल या प्रस्ताव का जवाब अचानक आ सकता है। नए बिजनेस पार्टनर की बड़ी-बड़ी बातों पर आज ही भरोसा न करें।
उपाय: सुबह स्नान के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 9
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: दफ्तर में आज कोई ऐसा काम आपके हिस्से आएगा जिस पर सबकी नजर रहेगी, जैसे किसी बड़े अधिकारी के दौरे की तैयारी। आपका आत्मविश्वास चेहरे पर साफ दिखेगा।
नकारात्मक पक्ष: बिजनेस पार्टनर के साथ पुराने हिसाब में रकम मेल नहीं खाएगी, बहस से पहले एक बार अपना रिकॉर्ड जांच लें। थकान के कारण चिड़चिड़ापन आसपास के लोग भी महसूस करेंगे।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: किसी पुरानी शादी या रस्म में हुई नाराजगी का जिक्र परिवार में फिर छिड़ सकता है, आप बीच में पक्ष न लें। जितिया व्रत रख रही माताओं के लिए पारण की तैयारी में हाथ बंटाएं।
आर्थिक स्थिति: मित्रों के साथ मिलकर कोई छोटा बिजनेस या ग्रुप में थोक खरीदारी का प्लान फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने खाते या भूली हुई एफ. डी. की जानकारी भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: बाहर का पानी या कटे फल पेट खराब कर सकते हैं। रात को अजीब सपनों से नींद टूट सकती है, सोने से पहले कुछ देर ध्यान करें।
करियर और कारोबार: प्रतियोगी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग वाले सवालों पर अंदाजे से जवाब न लगाएं। ऑफिस में विरोध करने वाले लोग आज खुद आपकी मदद मांगने आएंगे।
उपाय: छोटी बच्चियों को हरी चूड़ियां या मिठाई भेंट करें।
शुभ रंग: बादामी | शुभ अंक: 5
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: किसी मंदिर या पास के तीर्थ पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, मन को सुकून मिलेगा। कई हफ्तों से अधर में लटके किसी प्रोजेक्ट को आप आज ठोस दिशा दे देंगे।
नकारात्मक पक्ष: आईने के सामने ज्यादा वक्त बीतेगा और अपने वजन या लुक को लेकर असंतोष रहेगा। गाड़ी के कागज और हेलमेट साथ रखें, ट्रैफिक चालान कट सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेमी कुछ छिपाते लगें तो सीधे सवाल दागने के बजाय सही मौका देखकर बात करें। दोस्तों की महफिल में आज मन कम लगेगा, घर पर रहना बेहतर लगेगा।
आर्थिक स्थिति: बाहर का खाना, कैब और छोटे-मोटे खर्च दिनभर जुड़ते जाएंगे। शाम को हिसाब लगाएंगे तो आंकड़ा देखकर चौंक सकते हैं।
स्वास्थ्य: साइनस या घुटनों का पुराना दर्द फिर से उभर सकता है। सुबह गुनगुने पानी में अजवाइन की भाप लेना फायदा देगा।
करियर और कारोबार: टीम संभालने की जिम्मेदारी मिल सकती है, बस अपने तनाव का गुस्सा जूनियर्स पर न निकालें। पुराने प्रतिद्वंद्वी की चाल पर नजर रखें।
उपाय: शाम को मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 1
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: किसी पुराने निवेश का रिटर्न उम्मीद से बेहतर दिख सकता है। किसी पुराने शिक्षक या मार्गदर्शक से दोबारा जुड़ने का मौका मिलेगा, उनकी एक बात आपका नजरिया बदल देगी।
नकारात्मक पक्ष: आज किसी की कही आधी बात को पूरा सच मान लेने की गलती न करें। अचानक मेहमान आने या प्लान बदलने से दिन का शेड्यूल बिगड़ सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में किसी सामान की डिलीवरी या मरम्मत के काम से अस्त-व्यस्तता रहेगी। प्रेमी को घरवालों से मिलवाने जैसा बड़ा फैसला अभी कुछ दिन रोककर रखें।
आर्थिक स्थिति: जिम या किसी ऐप की सब्सक्रिप्शन अपने आप रिन्यू होकर पैसे कट सकते हैं। आज फोन में चल रही सब्सक्रिप्शन की लिस्ट एक बार देख लें।
स्वास्थ्य: पानी कम पीने से पेशाब में जलन या इंफेक्शन हो सकता है। दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी पिएं।
करियर और कारोबार: सामने आकर काम दिखाने में मन कम लगेगा, पर डेटा, रिकॉर्ड या फाइलें ठीक करने जैसा पर्दे के पीछे का काम बढ़िया होगा। मीटिंग में बोलने से पहले तथ्य जुटा लें।
उपाय: कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और उसे शनि मंदिर में दान कर दें।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 10
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आपकी मेहनत आज सीधे नतीजों में दिखेगी, कोई टारगेट या डिलीवरी समय से पहले पूरी हो सकती है। सोशल मीडिया पर आपकी कोई पोस्ट या आइडिया लोगों को खूब पसंद आएगा।
नकारात्मक पक्ष: किसी की जमानत या गारंटी पर दस्तखत करने को कहा जाए तो साफ मना कर दें। कोई पुरानी बात अचानक खुलकर आपको असहज कर सकती है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी आज आपसे थोड़ा ज्यादा ध्यान चाहेंगे, शाम की चाय साथ पी लेना भी काफी होगा। पिता की सलाह से असहमत हों तो भी उन्हें बीच में न टोकें।
आर्थिक स्थिति: दोस्तों के साथ मिलकर लगाया कोई पुराना पैसा या कमेटी फिर चर्चा में आएगी। दोस्ती में भी लेनदेन लिखित में रखें।
स्वास्थ्य: सीढ़ी या स्टूल पर चढ़कर बल्ब बदलने जैसा काम करते समय सावधानी रखें। पुरानी चोट वाली जगह पर हल्का दर्द हो सकता है।
करियर और कारोबार: आसपास के शहर का एक दिन का कारोबारी दौरा फायदेमंद रहेगा। छोटे भाई या किसी जूनियर का सुझाव आज काम आएगा।
उपाय: अष्टमी श्राद्ध पर पितरों के नाम से केले और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: हल्दी पीला | शुभ अंक: 4
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: बिजली का बिल भरना या फाइलें अपडेट करना जैसे घर और दफ्तर के छोटे पेंडिंग काम एक-एक करके निपटते जाएंगे। श्राद्ध या किसी धार्मिक काम में आपकी भूमिका की घर के बड़े सराहना करेंगे।
नकारात्मक पक्ष: पिछली नौकरी के बॉस या किसी पुराने क्लाइंट का फोन आ सकता है, जल्दबाजी में हां न कहें। हिम्मत वाले फैसले आज मन ही मन टलते रहेंगे।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी घर बदलने या बच्चे का स्कूल बदलने जैसा कोई बड़ा सुझाव दे सकते हैं। उसे तुरंत खारिज करने के बजाय कुछ दिन सोचने का वक्त लें।
आर्थिक स्थिति: परिवार के किसी सदस्य की ऑनलाइन गेमिंग या फैंटेसी ऐप जैसी आदत घर का खर्च बढ़ा सकती है। प्यार से बात करें, ताना मारने से बात बिगड़ेगी।
स्वास्थ्य: मुंह में छाले या मसूड़ों में सूजन परेशान कर सकती है। तीखा और बहुत गर्म खाना आज न खाएं।
करियर और कारोबार: कोई पुराना बंद प्रोजेक्ट नए नाम से फिर आपकी टेबल पर आ सकता है। लिखित काम या ईमेल में टाइपिंग की गलतियां हो सकती हैं, भेजने से पहले पढ़ लें।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल और काले उड़द अर्पित कर "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें।
शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 8
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: बिगड़ी दिनचर्या आज पटरी पर लौटेगी, सुबह जल्दी उठने का संकल्प निभ जाएगा। ननिहाल या मामा की तरफ से कोई मदद या अच्छी खबर मिल सकती है।
नकारात्मक पक्ष: आज अपनी बात को जरूरत से ज्यादा खींचेंगे, जिससे सुनने वाले ऊब सकते हैं। कोई पुराना राज खुलने का डर मन में बना रहेगा, जबकि ऐसा कुछ होगा नहीं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी आज कुछ अलग-थलग लगें तो उन्हें थोड़ा स्पेस दें। शाम को बच्चों के साथ पार्क जाना या साथ में कुछ नया पकाना मन को ताजगी देगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
आर्थिक स्थिति: घर के बजट में थोड़ी कटौती करनी पड़ सकती है, जैसे महीने का राशन या बाहर खाने का खर्च। तीर्थ यात्रा के लिए जोड़ा पैसा किसी दूसरी जरूरत में लग सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार दिखेगा, वजन घटाने का प्लान आज से शुरू करें तो टिकेगा। घर में पालतू जानवर है तो उसकी देखभाल में भी समय जाएगा।
करियर और कारोबार: कोई सीनियर आपसे पुराने तरीके से ही काम करवाने पर अड़ सकता है, बहस के बजाय नतीजे से जवाब दें। पिता के कारोबार में कोई पुराना फैसला दोबारा देखना पड़ सकता है।
उपाय: किसी जरूरतमंद मजदूर को जूते या चप्पल दान करें।
शुभ रंग: मोरपंखी | शुभ अंक: 2
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: घर के किसी युवा सदस्य की नौकरी या रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। जितिया का व्रत रख रही माताओं के लिए दिन मन को संतोष देने वाला रहेगा।
नकारात्मक पक्ष: सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने की आदत आज थका देगी, कुछ काम दूसरों को सौंपें। अनजान नंबर से आई लॉटरी या इनाम जीतने वाली कॉल का भरोसा न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर की सफाई करते हुए कोई खोई हुई पुरानी चीज मिल जाएगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। जीवनसाथी आज खुद को घर का बॉस समझें तो हंसी में बात टाल दें।
आर्थिक स्थिति: किसी जॉइंट अकाउंट या पुराने साझा निवेश के कागज ढूंढने पड़ सकते हैं। आज से जरूरी कागजों की एक फाइल बना लें।
स्वास्थ्य: सुबह उठते समय जोड़ों में अकड़न रहेगी, दस मिनट धूप में बैठें। पेट में गैस बने तो भोजन में हींग और अजवाइन का इस्तेमाल बढ़ाएं। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
करियर और कारोबार: कोचिंग, शिक्षा और सलाह देने वाले कामों में आज अच्छी आमदनी के मौके हैं। ऑफिस का कोई चुप रहने वाला सहकर्मी आज बड़े काम का साबित होगा।
उपाय: जीवित्पुत्रिका व्रत पर केले के पेड़ में हल्दी मिला जल अर्पित करें और संतान की उन्नति की कामना करें।
शुभ रंग: समुद्री हरा | शुभ अंक: 12
