Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष से मिथुन Aaj Ka Rashifal 28 मई 2025: मेष वाले कर सकते हैं यात्राएं, वृष और मिथुन का कैसा रहेगा दिन

    Updated: Wed, 28 May 2025 09:00 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 28 मई 2025 के अनुसार कम्युनिकेश की राशि मिथुन में चंद्रमा और गुरु की आज युति हो रही है। इसकी वजह से मिथुन राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। मेष राशि के जातकों की बोलने कला बेहतर होगी। पंडित आनंद सागर पाठक से जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन।

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 28 May 2025 Horoscope Today: पढ़िए आज का राशिफल।

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 28 मई 2025 को Aaj Ka Rashifal के आधार पर चंद्रदेव और गुरु देव मिथुन राशि से गोचर कर रहे हैं। यह आपके मनोबल और संवाद क्षमता को प्रबल करेगा। अध्ययन और ज्ञानार्जन में वृद्धि होगी। सूर्य और बुध वृषभ राशि में विराजमान हैं, जो आपकी सुरक्षा और योजनाओं पर विशेष बल देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी समय है। आज का राशिफल चंद्र राशि और लग्न को ध्यान में रखकर लिखा है। आइए Horoscope Today 28 May 2025 में जानते हैं मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

    मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

    चंद्रमा और बृहस्पति आज आपके तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। यह आपके बोलने की कला और जिज्ञासा को बढ़ाएगा। छोटे सफर के लिए यह समय शुभ है। भाई-बहन या पड़ोसी आज की घटनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

    इस प्रभाव का लाभ उठाकर अपने विचार साफ-साफ व्यक्त करें। वृषभ राशि में बुध शांति और स्पष्टता लाते हैं। कर्क राशि में मंगल घर मे भावनाओं को उभार सकते है, इसलिए चिड़चिड़ापन नियंत्रण में रखें। 

    आपके लग्नेश मंगलदेव  गहरे भावनात्मक चिंतन का समर्थन कर रहे हैं। मीन राशि में शुक्र से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी। आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।

    शुभ रंग: आसमानी नीला

    शुभ अंक: 5

    दिन की सलाह: दिल और दिमाग दोनों की बात सुनें। 

    वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    चंद्रमा और बृहस्पति आपके दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। यह आपके वित्त, भाषण और पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगें। शांति और संयम बनाए रखें, इससे पारिवारिक मामलों को समझदारी से संभालने में मदद मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें: कर्क से कन्या Aaj Ka Rashifal 28 मई 2025: पब्लिक अटेंशन पर फोकस करेंगे कन्या वाले, जानें कर्क-सिंह का कैसा बीतेगा दिन

    बजट बनाते समय अपनी समझदारी का प्रयोग करें। वृषभ राशि में सूर्य और बुध आपके व्यक्तित्व को स्थिरता देंगे। तीसरे भाव में मंगल आपको साहस प्रदान करते हैं, लेकिन अचानक बहस भी हो सकती है। 

    भाई-बहनों के साथ कूटनीति अपनाएं। मीन राशि में शनि से आध्यात्मिक आधार मिलेगा जो भावनात्मक उतार-चढ़ाव को सहन करने में मदद करेगा।

    शुभ रंग: पन्ना हरा

    शुभ अंक: 6

    दिन की सलाह: विवाद से बचकर चुप्पी को प्राथमिकता दें।

    मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    चंद्रमा और बृहस्पति आपके राशि मिथुन से गोचर कर रहे हैं। यह आपकी अंतर्दृष्टि और उत्साह को बढ़ाएगा। इस गोचर के चलते आप लोगों की नजरों में ज्यादा आ सकते हैं। आप आत्मविश्वासी और प्रभावशाली महसूस करेंगे। नए विचार और सामाजिक संपर्क बनेगें। 

    मानसिक ऊर्जा का तेज आपको पूरे दिन मार्गदर्शन देगा। आपके लग्नेश बुध वृषभ राशि में बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। इससे आपके विचार अंदर की ओर मुड़ सकते हैं। यह अपने लक्ष्यों पर मनन करने का सही समय है। 

    सूर्य पूर्व के घावों को ठीक करने का संदेश लाते है। मीन राशि में शनि और शुक्र आपके करियर को स्थिरता देंगे। राहु आपके भविष्य की दृष्टि को प्रबल कर रहा है।

    शुभ रंग: पीला

    शुभ अंक: 3

    दिन की सलाह: अपने बुद्धि और अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें।

    यह भी पढ़ें: तुला से धनु Aaj Ka Rashifal 28 मई 2025: तुला वालों का बनेगा ट्रिप का प्लान, पढ़ें वृश्चिक-धनु का राशिफल

    यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner