विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 अक्टूबर राशिफल: आज शुक्र प्रदोष पर पंचक का बन रहा है खास योग, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:00 AM (IST)

शुक्रवार 23 अक्टूबर को द्वादशी तिथि दोपहर 2:37 बजे तक है, इसके बाद त्रयोदशी शुरू होगी। शाम के प्रदोष काल में त्रयोदशी रहने से आज शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

23 अक्टूबर राशिफल: सभी राशियों पर ग्रहों का प्रभाव

23 अक्टूबर राशिफल: सभी राशियों पर ग्रहों का प्रभाव

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। चंद्रदेव दोपहर 3:03 बजे कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे राहु के साथ बना ग्रहण योग खत्म होगा, पर मीन में वक्री शनिदेव के साथ उनकी युति शुरू हो जाएगी। पंचक आज भी जारी है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात 9:02 बजे तक है, फिर उत्तराभाद्रपद लगेगा और इसी के साथ रवि योग बनेगा।

ध्रुव योग रात 10:07 बजे तक रहेगा, फिर व्याघात योग। तुला में नीच के सूर्यदेव और बुधदेव के साथ वक्री शुक्रदेव अस्त हैं। उच्च के गुरुदेव और नीच के मंगलदेव कर्क में एक साथ विराजमान हैं।

शुक्र प्रदोष और रवि योग वाला यह शुक्रवार ज्यादातर राशियों के लिए भागदौड़ के साथ फायदे का दिन है। वृषभ को कारोबार में अचानक मुनाफे का मौका मिलेगा और वृश्चिक को फंसी रकम वापस मिलने की उम्मीद है। तुला को सरकारी काम या साझेदारी के प्रस्ताव मिलेंगे, मिथुन की नए लोगों से काम की मुलाकात होगी और कर्क की राह के रोड़े साफ होंगे।

मेष को यात्रा और नई डील, मकर के लिए दुकान पर भीड़ और कन्या के लिए अचानक बदलाव वाला दिन है। उधर कुंभ को हड़बड़ी से और सिंह को मन की उलझनों से बचना है। मीन को नौकरी में फेरबदल और घुटनों के दर्द पर ध्यान देना होगा, जबकि धनु घर और बाहर के कामों में उलझे रहेंगे।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव:  बाहर के लोगों से मेल मुलाकात बढ़ेगी और किसी नए सौदे की बात बन सकती है। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा भी हो सकती है।

नेगेटिव:  काम की भागादौड़ी इतनी रहेगी कि कुछ जरूरी बातें छूट सकती हैं, फोन में रिमाइंडर लगाकर चलें। बच्चों की गतिविधियों और उनके दोस्तों पर नजर रखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: पति पत्नी एक दूसरे का साथ देंगे तो तालमेल अपने आप बनेगा। किसी करीबी दोस्त या घर के सदस्य की मदद से बाहर के कामों में आसानी होगी। पड़ोस के किसी काम में भी हाथ बंटाना पड़ेगा और दरवाजे पर कोई मेहमान दस्तक दे सकता है।

आर्थिक स्थिति: फायदा होगा, पर काम के चलते कुछ खर्च भी करने पड़ेंगे। सफर का खर्च कंपनी से मिलना है तो बिल और टिकट संभालकर रखें।

स्वास्थ्य:  लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से गर्दन और कंधे अकड़ेंगे। लैपटॉप की स्क्रीन आंखों की सीध में रखें।

करियर और कारोबार: कारोबारियों को सौदा पक्का करने के लिए खुद भागदौड़ करनी होगी। चुनौतियां रहेंगी, पर दिन साथ देगा।

उपाय: सुबह और प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल और थोड़ा दूध चढ़ाएं।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 6

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: धन से जुड़ा कोई अच्छा मौका अचानक सामने आ सकता है। बाजार के नए ट्रेंड को समझकर चलने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, और कोई पुराना सौदा भी काम आएगा।

नेगेटिव: जोश में हर प्रस्ताव पर तुरंत हां न कहें, दोपहर बाद होने वाले करार की हर शर्त गौर से देखें। बाहर का खाना कम करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  जीवनसाथी के साथ फुर्सत के पल मिलेंगे। घर का कोई सदस्य तोहफा देकर खुशी जाहिर कर सकता है। शाम को परिवार के साथ बाहर जाने की बात होगी।

आर्थिक स्थिति:  परिवार की सुरक्षा के लिए बीमा या किसी बचत योजना में पैसा लगाने का मन बनेगा। पॉलिसी लेने से पहले उसकी शर्तें और प्रीमियम की तुलना जरूर करें।

स्वास्थ्य: वजन बढ़ने या गले में खराश की शिकायत हो सकती है। ठंडी चीजें और मिठाई कम खाएं।

करियर और कारोबार:  कारोबार में फायदे के नए रास्ते खुलेंगे। घर की जरूरत की खरीदारी भी होगी।

उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग:  फिरोजी | शुभ अंक: 8

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव:  दफ्तर में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी सलाह आपके काम का तरीका सुधारेगी। कोई नई तकनीक या सॉफ्टवेयर सीखने को मिलेगा।

नेगेटिव: प्रेम में छोटी मोटी बातें उठ सकती हैं, अपनी बात साफ और धीरज से रखें। कोई बड़ा आर्थिक फैसला सभी पहलू देखे बिना न लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  घर के किसी काम में साथी की मदद चाहिए तो प्यार से कहें। घरवालों के बीच हंसी खुशी रहेगी। किसी पुराने घरेलू मुद्दे पर बात होगी, जिसमें बड़ों की सलाह काम आएगी।

आर्थिक स्थिति: कमाई और खर्च के बीच अच्छा संतुलन बिठा पाएंगे। आज ही महीने के खर्च की एक सूची बना लें, आगे फायदा होगा।

स्वास्थ्य: शरीर में चुस्ती रहेगी और आप अपनी दिनचर्या सुधारने पर ध्यान देंगे।

करियर और कारोबार: अपनी प्रतिभा को असरदार ढंग से पेश करेंगे। आसपास की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी।

उपाय: प्रदोष के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें।

शुभ रंग:  सफेद | शुभ अंक: 11

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: रास्ते की कई अड़चनें आज हटती दिखेंगी। काम से बाहर जाने या सफर करने पर फायदा होगा और बाहरी संपर्कों से नए सौदे बनेंगे।

नेगेटिव:  दिन भर मन में ढेर सारे विचार चलेंगे और ऊर्जा बिखर सकती है। एक समय पर एक ही काम पर ध्यान दें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  साथी से दूर हैं तो कोई प्यारा सा संदेश दिल खुश कर देगा, वीडियो कॉल पर बात करके दूरी कम करें। घर के बड़े कोई जरूरी काम सौंप सकते हैं। अपनों से बात करके पुरानी चिंता कम होगी।

आर्थिक स्थिति:  कुछ बातें आर्थिक राहत देंगी। लंबी यात्रा का प्लान बन रहा है तो टिकट पहले बुक कराने से पैसे बचेंगे।

स्वास्थ्य:  संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोने और साफ सफाई का खास ध्यान रखें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

करियर और कारोबार: नए मौके तलाशने का अच्छा दिन है। दफ्तर के मामलों को समझें और कुछ नया सीखें। किसी खास व्यक्ति से आध्यात्मिक बातें भी होंगी।

उपाय: शमी के पौधे के सामने श्रद्धा से दीपक जलाएं।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 12

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: जेब की हालत रोज से बेहतर रहेगी। समाज में आपकी बात को अहमियत मिलेगी और घर के किसी धार्मिक काम में मन रमेगा।

नेगेटिव: मन में उलझनें रहेंगी और बदलाव को लेकर भटकाव होगा। सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें और रिश्ते में बेवजह सवाल खड़े न करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: दिल के रिश्ते कुछ कमजोर लग सकते हैं, पर शक के बजाय भरोसा बनाए रखें। भाई या बहन के साथ देर तक दिल की बातें होंगी।

आर्थिक स्थिति:  कोई नया निवेश या कारोबारी करार करने से पहले हर पहलू पर सोचें। दोस्तों के कहने पर क्रिप्टो या किसी चमकदार स्कीम में पैसा न लगाएं।

स्वास्थ्य: ज्यादा सोचने से घबराहट हो सकती है। खुद को व्यस्त रखें और शाम को थोड़ी सैर करें।

करियर और कारोबार: इंटरव्यू की तारीख तय है तो पिछले सवालों की प्रैक्टिस करके भरोसे से जाएं। किसी नए पार्टनर के साथ धंधे की बातचीत रंग पकड़ेगी। अपने शौक के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें।

उपाय: प्रदोष पर भगवान शिव और माता पार्वती की साथ में पूजा करें।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 10

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: पिछले कुछ दिनों से चल रही किसी उलझन को सुलझाने के लिए आप ठोस फैसला लेंगे। काम में ध्यान लगाकर मेहनत करेंगे तो अफसरों की सराहना मिलेगी।

नेगेटिव: आज मन बहुत संवेदनशील रहेगा और किसी की कही बात देर तक चुभ सकती है। भावुक होकर कोई अहम निर्णय लेने से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  किसी खास व्यक्ति से अचानक संदेश आ सकता है और रिश्तों को लेकर सोच बदल सकती है। दोस्तों से दिल की बातें होंगी, बड़े भाई या किसी जानकार की राय रास्ता दिखाएगी। मेहमानों और घर के कामों में भागदौड़ रहेगी।

आर्थिक स्थिति: बैंक से जुड़े पेंडिंग काम, जैसे केवाईसी, पासबुक अपडेट या एफडी रिन्यू, आज निपटा लें। धंधा करने वालों के लिए कमाई के रास्ते खुलेंगे।

स्वास्थ्य:  आपकी सेहत ठीक है, पर साथी की तबीयत की चिंता रहेगी। उन्हें समय पर दवा और आराम दिलाएं।

करियर और कारोबार: नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर के काम से बाहर जाना हो सकता है। काम में अचानक बदलाव आए तो घबराएं नहीं।

उपाय: मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाएं और मंदिर में कच्चे चावल दान करें।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव:  सरकारी महकमों के साथ काम करने वालों को टेंडर या ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। काम के विस्तार या नए समझौते पर मीटिंग होगी और आपकी मेहनत नजर में आएगी।

नेगेटिव:  अटके कामों को निपटाने में आज ज्यादा मेहनत लगेगी। किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है, तुनककर जवाब देने के बजाय धीमे आवाज में अपना पक्ष रखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  प्रेम संबंधों में किसी बात पर शक पैदा हो सकता है, सीधी बात करके इसे दूर करें। कड़वे शब्द दूरी बढ़ाएंगे, इसलिए संयम रखें और अपनों के मन की बात भी पढ़ें।

आर्थिक स्थिति:  धन के मामले में तसल्ली रहेगी। पार्टनरशिप की पेशकश हो तो सामने वाले का पिछला रिकॉर्ड और कागजात जांचकर ही हां करें।

स्वास्थ्य: ज्यादा काम या गुस्से से सिरदर्द होगा। माइग्रेन के मरीज तेज रोशनी से दूर रहें और भूखे न रहें।

करियर और कारोबार: सही समय पर लिए फैसले अच्छे नतीजे देंगे। रहन सहन में भी कुछ नया अपनाने का मन बनेगा।

उपाय:  प्रदोष पूजा में भगवान शिव को दही और मिश्री अर्पित करें।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव:  आपके आत्मविश्वास के आगे विरोधियों की चालें फीकी पड़ेंगी। किसी पुरानी परेशानी का हल निकलेगा और शाम तक हालात आपके पक्ष में होंगे।

नेगेटिव:  कारोबार में दिन की शुरुआत में कुछ अड़चनें आएंगी। हड़बड़ी में कदम न उठाएं, कुछ कामों में दोस्त या रिश्तेदार की मदद लेनी पड़ेगी।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:    शादीशुदा लोगों के बीच प्यार और भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और घरवालों की राय भी सुनें, कई उलझनें अपने आप सुलझ जाएंगी। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

आर्थिक स्थिति:  किसी को दिया पैसा लंबे समय से फंसा है तो आज विनम्रता से याद दिलाएं, वापस मिलने की उम्मीद है। लेनदेन में हर बात साफ रखें और रसीद लें।

स्वास्थ्य: लगातार काम और खाने में लापरवाही से दिक्कत हो सकती है। लंच का समय तय रखें।

करियर और कारोबार: काम में कुछ नए रंग दिखेंगे। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें, विरोधी शांत रहेंगे।

उपाय: प्रदोष व्रत रखकर शाम को शिव चालीसा पढ़ें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: बोलचाल के दम पर काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों की मदद से कोई उलझन सुलझेगी और भाई बहनों से रिश्ते गहरे होंगे।

नेगेटिव: घर के काम और दफ्तर की जिम्मेदारी, दोनों एक साथ आवाज देंगे और आप किसी न किसी उलझन में फंसे रहेंगे। पैसे लगाने में उतावलापन न करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज भावनाएं हावी रहेंगी। जीवनसाथी की बातों को अहमियत दें और हर छोटी बात पर फौरन रिएक्ट करने से बचें। घरवालों के साथ वक्त बिताने का मन होगा, पर काम ज्यादा रहने से समय कम मिलेगा।

आर्थिक स्थिति: कारोबार के सिलसिले में सफर पर खर्च होगा। किसी नए परिचित से फौरन पैसों का लेनदेन शुरू करने से पहले उसकी साख जांच लें।

स्वास्थ्य: व्यस्तता के बीच आराम के लिए समय निकालें। हल्की स्ट्रेचिंग या योग से शरीर हल्का लगेगा।

करियर और कारोबार: व्यापारी नए संपर्क बनाएं और योजनाएं आगे बढ़ाएं। कुछ नए दोस्त भी बनेंगे।

उपाय:  प्रदोष पर महादेव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र की एक माला जपें।

शुभ रंग:  लाल | शुभ अंक: 5

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: कमाई के साधन बढ़ेंगे और आमदनी में उछाल आएगा। इस पैसे से कोई पुराना उधार चुका देंगे तो मन हल्का होगा।

नेगेटिव: छोटे छोटे कामों में दिन निकल जाएगा, बड़ा काम पीछे न छूटे इसका ध्यान रखें। प्रॉपर्टी के मामलों में जल्दबाजी न करें, आराम से कागज पूरे कराएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर के साथ घूमना फिरना रहेगा। घर में लोगों की आवाजाही रहेगी। घर के काम बांटकर करें, जल्दी निपट जाएंगे और किसी एक पर बोझ भी नहीं पड़ेगा।

आर्थिक स्थिति:  नया सामान खरीदने में पैसा लगेगा। आय और खर्च का हिसाब रोज लिखें, खासकर नकद लेनदेन का।

स्वास्थ्य:  काम की धुन में खाना छूट सकता है या बेवक्त खाएंगे, इससे तबीयत बिगड़ सकती है। टिफिन साथ लेकर निकलें।

करियर और कारोबार:  सामाजिक कार्यक्रमों और नए लोगों से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा भी हो सकती है।

उपाय: प्रदोष काल में भगवान शिव के सामने सरसों तेल का दीया रखें।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 4

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: किसी पुराने निवेश या बचत से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और अटका पैसा भी लौट सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार का फोन खुशी की बात लेकर आएगा।

नेगेटिव: दिन के पहले हिस्से में मन अशांत रहेगा और हड़बड़ी में लिया फैसला नुकसान करा सकता है। जिस योजना पर काफी समय से काम कर रहे हैं, उसमें अचानक अड़चन आ सकती है, घबराने के बजाय वजह समझें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  बोलचाल और व्यवहार पर ध्यान रखें, नाराजगी जताने से रिश्ते में खटास आएगी। पिता या घर के किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता रहेगी, उनकी जरूरतों का ध्यान रखें।

आर्थिक स्थिति: पैसा आए तो उसे फालतू चीजों में न उड़ाएं। बाजार में चल रही सेल के लालच से बचें।

स्वास्थ्य: तनाव और गुस्सा सेहत पर असर डालेंगे। बीपी के मरीज दवा और नमक, दोनों पर नजर रखें।

करियर और कारोबार: किसी जरूरी काम में देरी से चिंता बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें, बस तेजी में कदम न उठाएं।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और घी मिले तिल अर्पित करें।

शुभ रंग:  आसमानी | शुभ अंक: 1

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: वेतन या आमदनी बढ़ने के मौके सामने आ सकते हैं। कारोबारियों को नए सौदे मिलेंगे और किसी दूर बैठे व्यक्ति से काम की बात होगी।

नेगेटिव:  नौकरी में तबादले या जिम्मेदारी बदलने की चर्चा हो सकती है, अपनी फाइलें और काम का ब्योरा पहले से तैयार रखें। खर्च और काम, दोनों बढ़ेंगे।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ वे बातें न दोहराएं जिनसे पहले झगड़ा हुआ था। पुरानी बातों को भूलकर आगे की सोचें। किसी करीबी दोस्त से मिलकर पुराने दिन याद आएंगे।

आर्थिक स्थिति:  सफर पर पैसा खर्च होगा। ऑनलाइन टिकट या होटल बुक करते समय रिफंड की शर्तें जरूर पढ़ें।

स्वास्थ्य:  घुटने या दूसरे जोड़ दुख सकते हैं। बार बार सीढ़ियां चढ़ने और घुटनों पर जोर डालने से बचें।

करियर और कारोबार: काम करने के तरीके में बदलाव या नई रणनीति बनानी पड़ेगी। बदलाव को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता न करें और खाली समय में अपने शौक पूरे करें।

उपाय: घर पर सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com