विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तुला से धनु Aaj Ka Rashifal 22 जून 2025: वृश्चिक वाले रखें इन बातों का ध्यान, जानें बाकी राशियों का हाल

By Jagran NewsEdited By: Kaushik Sharma
Updated: Sun, 22 Jun 2025 09:11 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 22 जून 2025 के अनुसार, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन का सुंदर संतुलन लेकर आ रहा है। साथ ही जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि तुला से धनु राशि का दैनिक राशिफल।

Hero Image

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025 Horoscope Today: कैसा रहेगा रविवार का दिन


आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 22 जून 2025 का दिन तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इन राशियों का लिए आज का दिन आत्मचिंतन का सुंदर संतुलन लेकर आ रहा है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे मन बेहद प्रसन्न होगा। आइए (Horoscope Today 22 June 2025) जानते हैं कि इन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला आज का दिन।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

Dhanu (3)Tula (1)


कार्यक्षेत्र में आज चर्चाओं के लिए अनुकूल दिन है। पुराने आर्थिक मामलों का समाधान भी संभव है। आज सहयोगी प्रयासों से लाभ होगा। किसी आलोचना पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। संयम और कूटनीति अपनाएं। नवम भाव में विराजमान सूर्य और देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आज आपको अचानक आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन सकती है।
शुभ रंग: रोज़ पिंक
शुभ अंक: 3
आज का सुझाव: शांति बनाए रखें, अपने आकर्षण से काम बनाएं।

 

यह भी पढ़ें: मकर से मीन Aaj Ka Rashifal 22 जून 2025: इस जातक की प्रोफेशनल लाइफ में बढ़ेंगी जिम्मेदारियां, पढ़ें राशिफल

 

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

Vrishak (3)

 


सुबह का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दोपहर के बाद ऊर्जा में बदलाव आएगा। आज साझेदारी वाले कार्यों में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। साझा लक्ष्यों से लाभ मिलेगा। निवेश या उत्तराधिकार संबंधी लाभ भी मिल सकते हैं। अचानक कोई विरासत या निवेश से लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
शुभ रंग: बरगंडी
शुभ अंक: 8

आज का सुझाव: आज टीमवर्क ज्यादा असरदार रहेगा।


धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

Dhanu (3)


आप कुछ नया करने को उत्साहित रहेंगे। लेकिन शाम तक धैर्य से काम लेना अधिक फायदेमंद रहेगा। आज स्वास्थ्य और दिनचर्या को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। कोई भी योजना अंतिम समय में न बदलें। सप्तम भाव में विराजमान सूर्य और बृहस्पति देव जीवनसाथी तथा भागीदारों के माध्यम से लाभ प्रदान कर सकते हैं।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 9
आज का सुझाव: केवल जोश में न दौड़ें, योजना के साथ आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें: कर्क से कन्या Aaj Ka Rashifal 22 जून 2025: करियर को लेकर मिलेगी गुड न्यूज, कैसा रहेगा इन राशियों का दिन

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।