विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 अक्टूबर राशिफल: महानवमी और दशहरा का दुर्लभ महासंगम! गजकेसरी योग चमकाएगा इन 5 राशियों का भाग्य

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:00 AM (IST)

मंगलवार 20 अक्टूबर को नवमी तिथि दोपहर 12:51 बजे तक रहेगी, उसके बाद दशमी लग जाएगी। दोपहर बाद के अपराह्न ...और पढ़ें

गजकेसरी योग से इन राशियों का चमकेगा भाग्य

गजकेसरी योग से इन राशियों का चमकेगा भाग्य

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। चंद्रदेव पूरे दिन मकर राशि में हैं और कल सुबह करीब 7 बजे कुंभ में प्रवेश करेंगे। श्रवण नक्षत्र शाम 6:01 बजे तक है, फिर धनिष्ठा लगेगा। दिन भर शूल योग रहेगा। कर्क में बैठे उच्च के गुरुदेव की मकर के चंद्रदेव पर दृष्टि से गजकेसरी योग आज भी बना हुआ है।

तुला में सूर्यदेव, बुधदेव और वक्री शुक्रदेव की युति है। शनिदेव मीन में वक्री चल रहे हैं, और छाया ग्रह राहु व केतु क्रमशः कुंभ और सिंह में हैं।

बुराई पर अच्छाई की जीत वाला यह दिन वृषभ के लिए किस्मत का दरवाजा खोलेगा जबकि मीन के करियर में कोई बड़ी उपलब्धि जुड़ सकती है। मकर राशि की आमदनी में बढ़त आएगी, तुला के सरकारी काम निपटेंगे और कर्क को साझेदारी से मुनाफा मिलेगा।

नौकरी के मामले में मेष और कन्या के सामने नए मौके आएंगे, वृश्चिक की बातचीत का अंदाज लोगों को भाएगा। वहीं धनु को अफसरों के सख्त रवैये से जूझना पड़ सकता है, कुंभ के खर्च दबाव बढ़ाएंगे, मिथुन को गुजरी बातों पर उलझने से बचना है और सिंह को जोखिम भरे फैसलों में फूंक फूंककर कदम रखना होगा।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव:  काम के मोर्चे पर नए दरवाजे खुलते दिखेंगे और मन में ताजगी रहेगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को किसी इंटरव्यू या कॉल से उम्मीद बंधेगी।

नेगेटिव:  काम निपटाने में उम्मीद से ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा। घर और दफ्तर के बीच संतुलन बिगड़ा तो घर में शिकायतें सुननी पड़ेंगी।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: परिवार वाले साथ बैठकर बातें करेंगे और आपसी नजदीकी बढ़ेगी। साथी के साथ दशहरे का मेला देखने या रावण दहन देखने जाने की योजना बनेगी। अपनों की भावनाओं का ध्यान रखें।

आर्थिक स्थिति: सोच समझकर उठाया गया आर्थिक कदम आगे फायदा देगा। घर, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो बजट और लोन की शर्तें ठीक से समझ लें, पेशगी रकम देने में हड़बड़ी न करें।

स्वास्थ्य:  लैपटॉप या मोबाइल पर झुककर काम न करें, गर्दन और कंधे अकड़ सकते हैं। हर घंटे उठकर थोड़ा टहलें।

करियर और कारोबार: मीडिया, डिजाइन या क्रिएटिव फील्ड वालों के सिर पर काम का ढेर रहेगा, पर तारीफ भी खूब मिलेगी। व्यापारी काम की रफ्तार बढ़ाएं और नए मौकों पर नजर रखें।

उपाय: शाम को शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: किस्मत आज पूरे साथ में है। आपकी योजना को अफसरों की हरी झंडी मिलेगी और रुके कामों को रफ्तार मिलेगी।

नेगेटिव: चीजें आसानी से बनती देख आप ढीले पड़ सकते हैं, यही गलती न करें। एक साथ कई कमाई के रास्ते दिखेंगे, पर सब में हाथ डालने के बजाय सबसे भरोसेमंद को चुनें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:   साथी और घरवालों का साथ हौसला बढ़ाएगा। भाई बंधु किसी जरूरी काम में मदद करेंगे। किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन के लिए यात्रा हो सकती है।

आर्थिक स्थिति: आमदनी बढ़ाने के एक से ज्यादा विकल्प सामने होंगे। कोई साइड बिजनेस या कमीशन वाला काम अच्छा फायदा दे सकता है, बस किसी अनजान ऐप पर पैसा लगाने से बचें।

स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा रहेगी और आप अपने साथ दूसरों को भी संभाल लेंगे। मेले की भीड़ में जाएं तो पानी की बोतल साथ रखें।

करियर और कारोबार:  नौकरी में आपकी मेहनत के साथ भाग्य भी जुड़ेगा। कारोबार में नया सौदा या किसी खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का न्योता मिल सकता है।

उपाय: भगवान श्रीराम को पीले फूल चढ़ाकर उनकी पूजा करें।

शुभ रंग:    सफेद | शुभ अंक: 6

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: अपनी सूझबूझ से आप उन लोगों से भी काम निकलवा लेंगे जो अब तक रास्ते का रोड़ा बने थे। प्रतिभा दिखाने का नया मौका मिलेगा।

नेगेटिव: कोई ऐसा राज खुल सकता है जिसे आप अब तक छिपाकर रखना चाहते थे। सफाई देने के बजाय सच को सहजता से स्वीकार करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  बीते दिनों की किसी बात पर साथी से बहस छिड़ सकती है। बच्चों की धमाचौकड़ी से बड़े परेशान रहेंगे। शाम को अचानक कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

आर्थिक स्थिति: धन के लिहाज से दिन उतार चढ़ाव वाला है। कहीं मोटी रकम लगाने से पहले अपनी बचत और आने वाले खर्चों का हिसाब देखें।

स्वास्थ्य: मन की बेचैनी पर ध्यान दें। हाई बीपी है तो दवा समय पर लें और नमक कम खाएं।

करियर और कारोबार: काम में अनुशासन जरूरी रहेगा। दूसरे शहर या विदेश के क्लाइंट से बात करते वक्त जवाब देने में देर न करें और लहजा पेशेवर रखें।

उपाय: मंदिर में एकाक्षी नारियल दान करें।

शुभ रंग:  हरा | शुभ अंक: 9

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: रिश्ते और कमाई, दोनों मोर्चों पर मन संतुष्ट रहेगा। साझा काम से कमाई होगी और ग्राहकों की गिनती बढ़ेगी।

नेगेटिव: व्यापार में भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें। जोश और जल्दबाजी में काम करेंगे तो हाथ पैर छिल या मुड़ सकते हैं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  जीवनसाथी के साथ एक दूसरे की छोटी छोटी इच्छाएं पूरी करने का मौका मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा। घर में किसी मांगलिक काम की तैयारी रहेगी और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

आर्थिक स्थिति:  खर्च होने के बावजूद बचत बनी रहेगी। स्टॉक मार्केट में फंसा पैसा कुछ फायदा दिखा सकता है, पर मुनाफा देखकर पूरी रकम एक साथ न झोंकें।

स्वास्थ्य:  घर और बाहर के काम का बोझ थकाएगा। सीढ़ी चढ़ते उतरते या भारी सामान उठाते समय सावधानी रखें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

करियर और कारोबार: नए समझौते की बात आगे बढ़ेगी। किसी भी एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले उसके हर पन्ने को ध्यान से पढ़ें।

उपाय: शाम को चौराहे पर चौमुखी दीपक जलाकर आएं।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 1

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: जिन बंधनों या आदतों ने अब तक आपको रोके रखा था, उन्हें तोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। पहले लगाई रकम अब अच्छा रिटर्न देने लगेगी।

नेगेटिव: कुछ चुनौतियां रास्ता रोकेंगी। जोखिम वाले किसी काम में बिना पूरी जांच पड़ताल के बड़ा फैसला न लें, जल्दी अमीर बनाने वाले वादों से दूर रहें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी से खुलकर बात करें और छोटी बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। घर पर मेहमान आ सकते हैं और कहीं सफर का योग भी है।

आर्थिक स्थिति:  कमाई के नए रास्ते तलाशें, पर हर खर्च का हिसाब भी रखें। त्योहार के माहौल में दिखावे पर पैसा उड़ाने से बचें।

स्वास्थ्य: काम और रिश्तों की चिंता को खुद पर हावी न होने दें। नींद पूरी करें, खाना समय पर खाएं और सुबह हल्की कसरत करें।

करियर और कारोबार: इंटरव्यू की तारीख तय है तो पिछले सवालों की प्रैक्टिस करके भरोसे से जाएं। किसी नए पार्टनर के साथ धंधे की बातचीत रंग पकड़ेगी। अपने शौक के लिए भी थोड़ा वक्त निकालें।

उपाय: राम दरबार के आगे दीपक जलाकर पूजा करें और भूखे को खाना खिलाएं।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 11

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: बेरोजगार युवाओं को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। हुनर के बूते आप अपने लिए बेहतर जगह बना लेंगे।

नेगेटिव: बोलचाल में जरा सी रुखाई किसी ग्राहक या सहकर्मी को नाराज कर सकती है। किसी का मैसेज या कॉल आया है तो जवाब देने में देर न करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  पति पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। घर के मामलों में अपनी बात साफ रखें और दूसरों की भावनाएं भी समझें। घर में पूजा पाठ की धूम रहेगी और बच्चे भी कामों में हाथ बंटाएंगे।

आर्थिक स्थिति:  पैसों की स्थिति संतोषजनक है। बच्चों की चीजों और घर की सुख सुविधा पर खर्च होगा, पर इससे खुशी मिलेगी।

स्वास्थ्य:  त्योहार की मिठाई और तली चीजों में लापरवाही पेट खराब कर सकती है। बाहर का खाना सीमित रखें।

करियर और कारोबार: नई भर्तियों या मौकों की जानकारी मिलेगी। कोई नया कोर्स या स्किल सीखने पर ध्यान दें, आगे यही काम आएगी।

उपाय: गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव:  सरकारी विभाग से जुड़े काम या दफ्तर की कोई फाइल आज आगे बढ़ सकती है। किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिलेगा।

नेगेटिव:  घर में लोगों का आना जाना इतना रहेगा कि अपने काम पीछे छूट सकते हैं। बच्चे खेलते समय चोट न लगा लें, उन पर नजर रखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  साथी के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने को मिलेंगे। घरवालों की मदद से आपको अपने लिए भी थोड़ा समय मिल जाएगा। मेहमानों की खातिरदारी में दिन बीतेगा।

आर्थिक स्थिति: आय के एक से अधिक जरिए फायदा देंगे और पुराने निवेश से भी पैसा आ सकता है। मिली रकम का कुछ हिस्सा तुरंत बचत खाते में डालें।

स्वास्थ्य: घर बाहर की भागदौड़ से हाथ पैरों में दर्द और थकान रहेगी। नारियल पानी, छाछ या जूस ज्यादा लें।

करियर और कारोबार: मेहनत रंग लाएगी और उत्साह बना रहेगा। सरकारी नौकरी वालों पर काम ज्यादा रहेगा, पर नतीजे भी अच्छे मिलेंगे।

उपाय:  सुबह स्नान के बाद श्रीराम नाम की एक माला जपें।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 5

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव:  आपकी बातों का असर ऐसा रहेगा कि लोग खुद आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।

नेगेटिव:  एक साथ कई कामों पर ध्यान देना पड़ेगा, इसलिए कोई जरूरी काम छूट न जाए, इसकी लिस्ट बना लें। घर और काम, दोनों तरफ खर्च रहेंगे।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:   घर का काम ज्यादा होने से थोड़ी झुंझलाहट होगी, पर अपनी मीठी बातों से साथी को मदद के लिए राजी कर लेंगे। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

आर्थिक स्थिति:  किसी की ओर से फायदा मिलता दिख रहा है। फ्रेंचाइजी या साझेदारी का प्रस्ताव आए तो कंपनी की असलियत जांच लें, फर्जी फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी के मामले आम हैं।

स्वास्थ्य: दांतों की देखभाल को टालें नहीं, टीस उठे तो दांतों के डॉक्टर से मिलें। बाहर की चीजें पेट बिगाड़ सकती हैं।

करियर और कारोबार:  किसी अनुभवी की सलाह काम आएगी। मार्केटिंग और सोशल वर्क से जुड़े लोगों के अच्छे संपर्क बनेंगे।

उपाय: तुलसी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं और शाम को विष्णु सहस्रनाम पढ़ें।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 8

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: किसी पुराने स्रोत से रकम आएगी तो सांस में सांस आएगी। कारोबार में जहां पैसा लगाएंगे, वहां से ठीक ठाक मुनाफा भी लौटेगा।

नेगेटिव: अफसरों की उम्मीदें और सख्त रवैया दबाव बढ़ाएगा। आसपास की भागदौड़ से टेंशन होगी, बहस में पड़ने के बजाय शांति से अपनी बात रखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: पति पत्नी दोनों अपने कामों में व्यस्त रहेंगे, फिर भी साथ बैठने का मौका मिलेगा। घर पर फिल्म या बाहर की सैर मन को सुकून देगा। किसी करीबी से काम की सलाह मिलेगी।

आर्थिक स्थिति: बिक्री में बहुत तेजी की उम्मीद न रखें, रोज का कामकाज ठीक से चलाएं। उधार पर दिया माल वापस आने में देर हो सकती है।

स्वास्थ्य: माइग्रेन का दर्द उठे तो उसे टालें नहीं। तेज धूप और शोर से बचें, और गुस्से पर काबू रखें।

करियर और कारोबार: सरकारी टेंडर या ऑर्डर पाने की कोशिश में अड़चनें आएंगी, कागजी काम पूरा रखें। ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाते रहें, हालात धीरे धीरे पक्ष में होंगे।

उपाय: गरीबों में तिल से बनी मिठाई, जैसे गजक या रेवड़ी बांटें।

शुभ रंग:  सुनहरा | शुभ अंक: 12

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: कमाई के साधन बढ़ेंगे और आमदनी में उछाल आएगा। इस पैसे से कोई पुराना उधार चुका देंगे तो मन हल्का होगा।

नेगेटिव: कारोबार में ढिलाई न बरतें और हर बात तथ्यों के साथ रखें। एडवेंचर या स्टंट के चक्कर में खुद को जोखिम में न डालें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: पति पत्नी में खूब बनेगी। भाई बहनों से रिश्ते मधुर होंगे और घर में धार्मिक आयोजन की तैयारी से रौनक रहेगी। अविवाहितों के लिए किसी परिचित के घर से रिश्ते की बात चल सकती है।

आर्थिक स्थिति:  नई योजना में लगाया पैसा मुनाफा देगा। फिर भी कमाई बढ़ने पर खर्च बढ़ाने के बजाय कुछ रकम इमरजेंसी फंड में रखें।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी है। बाइक पर स्टंट, ऊंचाई पर सेल्फी या तेज रफ्तार जैसी चीजों से बचें।

करियर और कारोबार:  अफसरों से अच्छी बनेगी और काम से थोड़ा ब्रेक भी मिल सकता है, जिसमें आप बाकी काम निपटा लेंगे। समाज में आपके काम से साख बढ़ेगी।

उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि कवच का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 10

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: बाहर के शहर या दूर के संपर्क से कारोबार में मोटा ऑर्डर हाथ लग सकता है और बिक्री सामान्य से ज्यादा रहेगी। किसी की सलाह से पैसों का कोई काम सुधरेगा।

नेगेटिव:  बढ़े हुए खर्च दबाव बनाएंगे। कुछ सौदों में रुकावट आएगी और अफसरों का सख्त रवैया खलेगा, गुस्से में जवाब देने के बजाय नरमी रखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  जीवनसाथी से बातचीत रिश्तों में तालमेल रखेगी। किसी समारोह में हुई मुलाकात दोस्ती से आगे बढ़ सकती है। घर में किसी मुद्दे पर असहमति हो तो धीरज रखकर सबकी सहमति से हल ढूंढें।

आर्थिक स्थिति: खर्च संभालने के लिए बजट के हिसाब से चलें। क्रेडिट कार्ड का बिल और ईएमआई की तारीखें आज ही देख लें, ताकि पेनल्टी न लगे।

स्वास्थ्य: मांसपेशियों में दर्द या बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है। फालतू बातों पर ध्यान कम दें और रात को हल्की मालिश करें।

करियर और कारोबार:  काम की गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी पर ध्यान दें। ईमानदारी और साफगोई से किए प्रयास सफलता दिलाएंगे।

उपाय:  मंदिर में भगवान विष्णु को पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें।

शुभ रंग:  फिरोजी | शुभ अंक: 7

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: करियर में कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। अफसरों की मंजूरी के इंतजार में अटके काम आज पूरे होंगे और दबाव कम होगा।

नेगेटिव:  कोई भी जरूरी फैसला जल्दबाजी में न लें। कारोबार में मशीन की खराबी, जैसे प्रिंटर या कटिंग मशीन का बंद पड़ना, काम की रफ्तार रोक सकती है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  प्रेम संबंधों में दूरियां कम करने का मौका है। जिन रिश्तेदारों से पहले अनबन रही, उनसे फोन पर हालचाल पूछकर बर्फ पिघलाएं। किसी करीबी का साथ काम आएगा।

आर्थिक स्थिति:  अचानक कोई सौदा तय हो सकता है जिससे कमाई बढ़ेगी। बड़ी डील में भुगतान की शर्तें लिखित में तय करें।

स्वास्थ्य:  जोड़ों के दर्द या हड्डियों की तकलीफ को नजरअंदाज न करें। पहले से परेशानी है तो सुबह की धूप लें और डॉक्टर की बताई कसरत करें।

करियर और कारोबार:  नौकरी में नए मौके आएंगे और किसी के सहयोग से अच्छा अवसर मिलेगा। व्यापार में नए सौदे बेहतर रुझान दिखाएंगे।

उपाय: रामचरितमानस का सुंदरकांड पढ़ें और किसी देवालय में गेहूं या चावल चढ़ाएं।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com