19 अक्टूबर राशिफल : महाअष्टमी-नवमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग और गजकेसरी योग, किन राशियों की चमकेगी किस्मत?
महाअष्टमी और नवमी के संगम पर 19 अक्टूबर 2026 को सर्वार्थ सिद्धि और गजकेसरी योग बन रहे हैं, जो कई ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: कैसा रहेगा आज का दिन?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। महाअष्टमी और नवमी के संगम वाला यह सोमवार ज्यादातर राशियों के लिए मनचाही खबरें लाने वाला है। मेष की मेहनत दफ्तर में नजर आएगी, वृषभ की कोई मुराद पूरी हो सकती है और कन्या का अटका पैसा लौट सकता है।
धनु अपनी बोली से काम बनाएंगे और पुश्तैनी संपत्ति से फायदा देख सकते हैं, मीन की आमदनी के नए जरिए खुलेंगे। कर्क के नए दोस्त बनेंगे, तुला के लिए दफ्तर का माहौल मददगार रहेगा और वृश्चिक का लटका काम सिरे चढ़ेगा। वहीं मिथुन को बाजार की होड़ और अपने गुस्से, दोनों से जूझना होगा, सिंह को बहस से बचना है, मकर पर काम का बोझ रहेगा और कुंभ की जेब पर खर्चों का दबाव रहेगा।
सोमवार और श्रवण के मेल से दोपहर 3:38 बजे से अगली सुबह तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। धृति योग देर रात 12:33 बजे तक है। चंद्रदेव और कर्क में उच्च के गुरुदेव आमने सामने हैं, इसलिए गजकेसरी योग का लाभ मिलेगा, और मंगलदेव की दृष्टि भी पड़ रही है। तुला में सूर्यदेव, बुधदेव और वक्री शुक्रदेव साथ हैं। मीन में शनिदेव उल्टी चाल पर हैं, जबकि राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में बने हुए हैं। ऐसे में आइए से जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (19 Ooctober 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: नौकरी को लेकर मन में भरोसा रहेगा और काम करने का आपका तरीका दफ्तर में दूसरों के लिए मिसाल बनेगा। दुकानदारों और कारोबारियों के लिए मुनाफे का दिन है।
नकारात्मक पक्ष: अपनी बात हर हाल में मनवाने की कोशिश घर में किसी को चुभ सकती है। काम की धुन में नाश्ता छोड़कर निकल जाना आज ठीक नहीं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: मीठे शब्दों से आप साथी का दिल जीत लेंगे, बस उनकी भावनाओं को भी जगह दें। घर में पूजा और कन्या पूजन की तैयारी रहेगी और मेहमानों से चहल पहल होगी।
आर्थिक स्थिति: कमाई के लिहाज से दिन साथ दे रहा है। दोपहर बाद घर के लिए कोई ऐसी चीज खरीदेंगे जिससे सब खुश होंगे, बस ऑनलाइन पेमेंट से पहले विक्रेता की रेटिंग देख लें।
स्वास्थ्य: लगातार काम और देर तक भूखे रहने से थकान और चक्कर जैसा लग सकता है। बैग में फल या मेवे रखें।
करियर और कारोबार: प्रमोशन या तबादले की राह देख रहे लोगों के सामने मौका आएगा। जिम्मेदारी भरा काम आप बखूबी संभाल लेंगे।
उपाय: मां दुर्गा को काले चने का भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 12
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: मन में जो मुराद लंबे समय से थी, उसके पूरा होने की खबर आ सकती है। नए ग्राहक और नए संपर्क कारोबार को रफ्तार देंगे।
नकारात्मक पक्ष: काम का ढेर रहेगा और जल्दी निपटाने के चक्कर में गलती हो सकती है। ईमेल या बिल भेजने से पहले रकम और नाम दोबारा जांचें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: अकेले चल रहे लोगों की जिंदगी में कोई खास शख्स दस्तक दे सकता है। जीवनसाथी की बात ध्यान से सुनें और रसोई या बाजार के कामों में साथ दें। व्यस्तता के कारण घर पर वक्त कम मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: मेहनत के बदले अच्छा पैसा मिलेगा और कोई मनपसंद चीज खरीदने का मन बनेगा। बड़ी खरीदारी हो तो पूरी रकम उधार पर लेने के बजाय कुछ हिस्सा बचत से दें।
स्वास्थ्य: शरीर में फुर्ती रहेगी, पर घंटों लगातार काम करने के बाद पीठ जवाब दे सकती है। बीच में पांच मिनट का ब्रेक लें।
करियर और कारोबार: कारोबार बढ़ाने या नई शाखा खोलने पर विचार करने का अच्छा समय है। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, उसे बोझ नहीं, खुद को साबित करने का अवसर समझें।
उपाय: देवी पूजन के बाद, सोमवार होने के नाते शिवलिंग पर जल और अक्षत चढ़ाएं।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 9
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कहीं से बुलावा आ सकता है। पहले लगाया पैसा अब कुछ रिटर्न देगा और आराधना में मन रमेगा।
नकारात्मक पक्ष: बेचैनी और गुस्सा आज जुबान पर आ सकता है। बॉस का बदला हुआ रवैया हैरान करेगा, पर पलटकर जवाब न दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: गुस्से में कही एक बात भी घर का माहौल बिगाड़ सकती है, इसलिए जीवनसाथी से नरमी से पेश आएं। घर के काम में खूब भागदौड़ रहेगी और बड़ों की सलाह मानना फायदेमंद होगा।
आर्थिक स्थिति: बाजार में होड़ के कारण कम मुनाफे पर माल बेचना या ऑफर देना पड़ सकता है। खर्च और कमाई का हिसाब रोज लिखें।
स्वास्थ्य: लगातार खड़े रहने या ज्यादा चलने से पैरों में दर्द होगा। रात को पैरों के नीचे तकिया रखकर लेटें।
करियर और कारोबार: दुकान या धंधे में व्यस्तता रहेगी। बाजार के किसी पुराने खिलाड़ी की राय से मुकाबले में टिके रहने का रास्ता मिलेगा।
उपाय: देवी पूजन के बाद घर के बच्चों को मिश्री बांटें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: दफ्तर या क्लाइंट मीटिंग में नए चेहरों से परिचय होगा और उनमें से कुछ आगे चलकर अच्छे दोस्त बनेंगे। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
नकारात्मक पक्ष: कोई जरूरी फाइल या जवाब अटका रहेगा तो मन बेचैन होगा। इस बेचैनी में कोई बड़ा फैसला न लें और नकारात्मक सोच को हावी न होने दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी, पर किसी छोटी बात पर रूठना मनाना भी चलेगा। बच्चों की ओर से कोई ऐसी बात सुनने को मिलेगी जिस पर सब मुस्कुरा उठेंगे।
आर्थिक स्थिति: जेब के लिहाज से दिन ठीक ठाक है। लंबे समय से सोचा हुआ कोई भुगतान या कमाई का रास्ता खुल सकता है।
स्वास्थ्य: शरीर ठीक रहेगा, पर किसी बाहरी खबर से मूड खराब हो सकता है। सोशल मीडिया की खबरों में ज्यादा न उलझें।
करियर और कारोबार: आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और दफ्तर में आपकी पहचान मजबूत होगी। जो लोग अच्छे मौके की राह देख रहे थे, उन्हें उम्मीद की किरण दिखेगी।
उपाय: मां दुर्गा को केसर वाली खीर का भोग लगाएं और दुर्गा चालीसा पढ़ें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 10
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी और घर में किसी चीज की कमी नहीं खलेगी। घर में धार्मिक आयोजन से मन को शांति मिलेगी।
नकारात्मक पक्ष: जोश के साथ उत्तेजना भी रहेगी, और मामूली बात पर तू तू मैं मैं हो सकती है। ऐसे मौके पर चुप रह जाना ही जीत है। लापरवाही की तो हाथ आया मौका निकल जाएगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्ते में कुछ उथल पुथल रहेगी। मन में कोई फिक्र है तो उसे दबाने के बजाय साथी से कह दें। किसी की जलन या नकारात्मक बातें परेशान करेंगी, उन्हें ज्यादा तवज्जो न दें।
आर्थिक स्थिति: आमदनी ठीक रहेगी। फिर भी किसी अनजान कॉल पर बैंक डिटेल या ओटीपी बताने की भूल न करें।
स्वास्थ्य: आसपास की उथल पुथल मन को अशांत करेगी। चिंता करने के बजाय काम पर ध्यान लगाएं, उलझनें खुद सुलझेंगी।
करियर और कारोबार: नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर के काम से बाहर जाना पड़ेगा। सीनियर्स का रवैया असहज कर सकता है, पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें और विरोधियों पर नजर रखें।
उपाय: नहा धोकर सुबह देवी कवच का पाठ करें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 4
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: कहीं फंसा हुआ पैसा लौट सकता है, जिससे रुकी हुई योजनाएं फिर चल पड़ेंगी। काम के अलावा किसी दूसरे जरिए से भी फायदा हो सकता है।
नकारात्मक पक्ष: कोई लुभावना प्रस्ताव आपको अपने उसूलों से डिगाने की कोशिश करेगा। गलत रास्ते से आया फायदा आगे मुसीबत बन सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी आज हर काम में मददगार रहेंगे और उनके साथ किसी भजन संध्या या जगराते में जाना हो सकता है। घर में बच्चों का शोर और मेहमानों की रौनक रहेगी।
आर्थिक स्थिति: पैसा आने के साथ आगे की योजना भी बनाएं। अचानक बदलती स्थिति में घबराकर पैसा इधर उधर न करें।
स्वास्थ्य: बाहर का खाना खाते समय सावधानी रखें और खूब पानी पिएं। पेट में दर्द बना रहे तो डॉक्टर से मिलें।
करियर और कारोबार: अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे, समय पर काम पूरा करेंगे तो छवि अच्छी बनेगी। दोपहर बाद किसी यात्रा का योग है।
उपाय: माता रानी की तस्वीर के आगे घी का दीपक जलाएं और सूजी के हलवे का भोग लगाएं।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 5
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: घर और बाहर, दोनों जगह लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से तालमेल बढ़िया रहेगा और काम की जगह सुकून रहेगा।
नकारात्मक पक्ष: छात्र ढील देंगे तो नतीजे पर असर पड़ेगा, पढ़ाई का क्रम बनाए रखें। लोगों के आने जाने से घर के काम बढ़ेंगे और अपने लिए वक्त कम बचेगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: माता पिता के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियां बांटेंगे और जरूरी फैसले मिलकर लेंगे।
आर्थिक स्थिति: कहीं से पैसा आएगा तो कुछ चीजों की खरीदारी पर जाएगा भी। त्योहार की सेल में जरूरत की चीजों की लिस्ट बनाकर ही खरीदें।
स्वास्थ्य: पाचन थोड़ा गड़बड़ा सकता है। भोजन में सलाद, दलिया जैसी रेशेदार चीजें लें और पानी ज्यादा पिएं।
करियर और कारोबार: लक्ष्य तय करके योजना से काम करेंगे तो आगे का रास्ता खुलेगा। व्यापारियों को मुनाफे के मौके मिलेंगे और काम से मान सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: घर पर दुर्गा सप्तशती के किसी एक अध्याय का पाठ करें और मंदिर में आटा या दाल दान करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 7
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: लंबे समय से रुका काम आज पूरा होगा और मन को सुकून मिलेगा। कोई मित्र मुनाफे वाला काम दिलवा सकता है।
नकारात्मक पक्ष: दफ्तर के काम से किसी दूसरे शहर का चक्कर लगेगा, ऊपर से डेडलाइन की टेंशन भी रहेगी। रास्ते में गाड़ी तेज न चलाएं, जल्दी पहुंचने से ज्यादा जरूरी सही सलामत पहुंचना है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम संबंधों में आज लुका छिपी जैसा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के काम आसानी से निपटेंगे। घर में पड़ोसियों का आना जाना रहेगा।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक हालत अच्छी रहेगी। मुकाबले के बीच सही रणनीति अपनाएंगे तो धंधे में पैसा बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: व्रत या त्योहार के कारण खानपान बदलेगा तो पेट गड़बड़ा सकता है। दिनचर्या संतुलित रखें।
करियर और कारोबार: व्यापारियों के सामने नए अवसर हैं। बाजार की होड़ के बावजूद सूझबूझ से कारोबार आगे बढ़ा पाएंगे।
उपाय: माता को लाल वस्त्र अर्पित करें और गरीबों को भोजन कराएं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: आपकी बोली आज कमाल करेगी, अधिकारियों के सामने अपनी बात असरदार ढंग से रखेंगे। पैतृक जायदाद या बुजुर्गों की ओर से आर्थिक फायदा हो सकता है।
नकारात्मक पक्ष: तीखी जुबान किसी जरूरी बातचीत को झगड़े में बदल सकती है। कारोबार का कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी की भावनाओं को अहमियत दें। परिवार के किसी सदस्य से किसी गंभीर मुद्दे पर बात होगी, अपनी बात शांति से रखें। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
आर्थिक स्थिति: पैसों से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान रहेगा। जमीन जायदाद के कागजों में नाम और खसरा नंबर ठीक से मिला लें।
स्वास्थ्य: व्यस्तता में खाने का समय आगे पीछे न करें, वरना सिरदर्द और एसिडिटी हो सकती है।
करियर और कारोबार: अपनी काबिलियत साबित करने का अच्छा दिन है। व्यापारी ग्राहकों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान दें।
उपाय: घर पर छोटी कन्याओं को हलवा पूरी खिलाएं और पैर छूकर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 11
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: मन जोश से भरा रहेगा। साथ काम करने वाले की गैरमौजूदगी में उसका काम भी देखना पड़ेगा, और यही मेहनत बॉस की नजर में आपको आगे बढ़ाएगी।
नकारात्मक पक्ष: दूसरों के काम सिर पर लेने से दबाव बढ़ेगा। सब कुछ अपने ऊपर लेने के बजाय कामों की प्राथमिकता तय करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घरवालों के साथ थोड़ा वक्त बिताने से तनाव हल्का होगा। किसी बात पर असहमति हो तो दूसरों के बहकावे में आकर कड़वी टिप्पणी न करें।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति संभली रहेगी। लेनदेन का हिसाब साफ रखें और किसी को पैसे देते वक्त जल्दबाजी न करें।
स्वास्थ्य: भागदौड़ से शरीर सुस्त रहेगा और पिंडलियां और तलवे दुख सकते हैं। आरामदायक जूते पहनें और बीच में आराम लें।
करियर और कारोबार: काम से यात्रा करनी पड़े तो समय का ध्यान रखें। रास्ते में बने नए परिचय आगे किसी मोड़ पर मददगार होंगे।
उपाय: दुर्गा स्तोत्र का 11 बार पाठ करें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 6
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: पर्दे के पीछे की गई मेहनत आगे चलकर रंग लाएगी। कहीं घूमने या तीर्थ पर निकलने की योजना तय हो सकती है।
नकारात्मक पक्ष: अनचाहे खर्च आज जेब पर भारी पड़ेंगे। दफ्तर में अपनी योजना या जरूरी जानकारी हर किसी से शेयर न करें, कोई आपका आइडिया अपने नाम से पेश कर सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: मन की किसी उलझन के चलते अकेले रहने का मन करेगा, पर साथी से दूरी न बनाएं, खुलकर बात करें। घर का कोई सदस्य आपसे मशवरा मांगने आएगा।
आर्थिक स्थिति: घर, यात्रा और निजी जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा। आज ही हफ्ते का बजट बना लें और गैरजरूरी सब्सक्रिप्शन या खर्च काट दें।
स्वास्थ्य: आराम और मन की शांति को प्राथमिकता दें। समय पर खाना खाएं और देर रात तक काम न खींचें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
करियर और कारोबार: किसी अधूरे काम को पूरा करने में उम्मीद से ज्यादा समय लगेगा। नियमों का पालन करें और कोई फैसला जल्दबाजी में न लें।
उपाय: मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें, फिर जरूरतमंद परिवार को रोजमर्रा की जरूरी चीजें दान करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: जिस चीज का आपको काफी समय से इंतजार था, वह आज मिल सकती है। दोस्तों या अपनों की मदद से कोई बढ़िया मौका हाथ लगेगा।
नकारात्मक पक्ष: जोश में कई काम एक साथ शुरू कर देंगे तो कोई भी ढंग से पूरा नहीं होगा। व्यावहारिक रहें और एक एक करके चलें। नौकरी बदलने की कोशिश में धीरज रखें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ घर के अलावा भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी। शादी लायक लोगों को किसी समारोह में कोई अच्छा रिश्ता नजर आ सकता है। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति: आमदनी के नए स्रोत तलाशने का अच्छा मौका है। कोई फ्रीलांस या पार्ट टाइम काम अतिरिक्त कमाई दे सकता है।
स्वास्थ्य: तंदुरुस्ती बनी रहेगी और आप घर के किसी बीमार सदस्य की देखभाल भी अच्छे से कर पाएंगे।
करियर और कारोबार: दफ्तर में आपकी कोशिशों को पहचान मिलेगी और सहकर्मी साथ देंगे। व्यापारियों के लिए दिन फायदेमंद है।
उपाय: नवमी पर हवन में आहुति दें और गरीबों में फल बांटें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
