विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: लोहड़ी के त्योहार पर इन राशियों की लग सकती है लॉटरी, धन में होगी अपार वृद्धि

By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
Updated: Mon, 13 Jan 2025 04:00 AM (IST)

राशिफल (Aaj Ka Rashifal) के अनुसार आज 13 जनवरी पर लोहड़ी है। सुखों के कारक शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज बड़ी खुशखबरी मिल स ...और पढ़ें

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: पढ़ें दैनिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: राशिफल के अनुसार, 13 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए शानदार गुजरने वाला है। आज के दिन यानी लोहड़ी के शुभ अवसर पर कई राशि के जातक अपने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। वहीं, कई राशि के जातक आज पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ स्नान और गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आप कोई नया प्लान कर सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है। किसी काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी। पड़ोसी से विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई खास डिसीजन ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्य क्षेत्र में आज आप ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी परंतु कार्यक्षेत्र में मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ जा सकता है।

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष काम को करने की सोच रहे हैं, तो आज उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आज आपको मिल सकती है, जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आप नई संभावनाओं की खोज में लगे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया प्रयोग न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों का सपोर्ट आज आपको नहीं मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज कहीं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज विवाद की स्थिति बन सकती है, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई अधिकार छीना जा सकता है। शत्रु पक्ष हावी होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप अपने किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में पत्नी का किसी से झगड़ा हो सकता है।

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका काम जो अधूरा पड़ा है, उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र के में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। परिवार के लोगों का आप के प्रति झुकाव हो सकता है।

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी। पत्नी से संबंध सुधरेंगे।