विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 11 March 2025: इन लोगों का खुलेगा बंद किस्मत का ताला, दौड़ने लगेगा सुस्त पड़ा कारोबार

By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
Updated: Tue, 11 Mar 2025 09:19 AM (IST)

राशिफल के अनुसार आज यानी 11 मार्च (Aaj Ka Rashifal) का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज मन के कारक चंद्र देव की कृपा से कई राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं कई राशि के जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से सभी राशियों (Today Rashifal in Hindi 11 March 2025) का राशिफल जानते हैं?

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 11 March 2025 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 11 March 2025: राशिफल के अनुसार, 11 मार्च का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज भौम प्रदोष व्रत है। आज के दिन कई राशि के जातकों पर देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से बिगड़े काम बन जाएंगे। कई राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आपका कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। आज परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी बड़े बिजनेस में आप पार्टनर बन सकते हैं, जिससे लाभ होगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन मनमुताबिक रहने वाला है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी। बहुत दिनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी घटना घट सकती है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। आज आपके विचारों में नेगेटिव थॉट ज्यादा आएंगे। आज व्यापार में भी आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यात्रा पर जाएं तो सावधानी रखें। व्यापार में सोच विचार कर निवेश करें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप अपने पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य में आज आपको लाभ होगा। कार्य की अत्यधिकता के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आज आपको उदासी महसूस होगी। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी। पुराने लिए लोन के कारण आज आप आर्थिक तौर से परेशानी महसूस करेंगे। व्यर्थ के विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी नई पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखने को मिलेगी। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे। परिवार में आपसी कलह होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में चल रहे काम में सफलता मिलेगी। आज आपके व्यवहार से शत्रु भी आपके मुरीद हो जाएंगे। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज कोई विशेष ऑफर मिलने से काम में लाभ के योग बनेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है।