विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 अक्टूबर राशिफल : सर्वपितृ- शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, कर्क समेत इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:00 AM (IST)

10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या है, जो रात करीब 9:21 बजे तक रहेगी। पितृ पक्ष की ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। सर्वपितृ और शनि अमावस्या के इस संयोग में सिंह, धनु, वृश्चिक और कर्क राशि वालों के लिए दिन राहत भरा है। सिंह के अटके काम चलेंगे और पैतृक संपत्ति का मामला आगे बढ़ेगा, धनु के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे, वृश्चिक के रुके काम पूरे होंगे और कर्क को पैसों की तंगी से राहत मिलेगी। कुंभ विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, मीन के कारोबार में तेजी आएगी और मकर नई चीजें सीखेंगे।
मिथुन को घर और काम के बीच संतुलन बनाना होगा। मेष को दफ्तर के बदलाव और नियम-कायदों में लापरवाही से, तुला को जल्दबाजी के फैसलों और खर्च से, वृषभ को पैसों के फैसले और बच्चों की चिंता से, कन्या को साझेदार पर बढ़ते खर्च से सावधान रहना है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (10 Ooctober 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।

मेष आज कराशिफल (Aries Horoscope Today)

सकारात्मक क्ष: साथी आज आपका साथ निभाएंगे, उनसे दिल की बात खुलकर कह पाएंगे। अपनों से नरमी से पेश आएंगे तो घर का माहौल भी सहज रहेगा।
नकारात्मक पक्ष: दफ्तर में आसपास के लोगों की भूमिका बदल सकती है, जैसे नया मैनेजर आना या टीम में फेरबदल, और इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ेगा। मूड बार-बार ऊपर-नीचे होगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में कोई बदलाव, जैसे कमरे की सेटिंग या किसी का आना-जाना, देखने को मिलेगा। छोटी बात पर मतभेद हो तो उसे वहीं रोक दें, और दफ्तर का तनाव घर की दहलीज पर ही छोड़कर आएं।
आर्थिक स्थिति: खर्चे बचत पर भारी पड़ेंगे। ऑनलाइन कार्ट में पड़ा सामान आज वहीं रहने दें, गैरजरूरी खरीदारी टालना ही समझदारी है।
स्वास्थ्य: लगातार सोचते रहने से दिमाग थकेगा। शाम को फोन बंद करके पसंद का संगीत सुनें या टहलने निकल जाएं। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
करियर और कारोबार: कारोबारियों को आज ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा। नियमों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है, चाहे वह हाजिरी का समय हो या रिटर्न भरने की तारीख।
उपाय: हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 12

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका है, लोग आपके हुनर पर गौर करेंगे। नए प्रेम संबंध की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा है।
नकारात्मक पक्ष: पैसों से जुड़ा कोई फैसला आज दोबारा सोचना पड़ेगा, जैसे पहले से तय निवेश या कोई बड़ी खरीद। बच्चों की कोई बात, मसलन पढ़ाई में ढिलाई या उनकी संगत, माता-पिता की चिंता बढ़ाएगी।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: काम की भागदौड़ के चलते जीवनसाथी से बहस हो सकती है। बच्चों के मामले में तुरंत डांटने के बजाय पहले पूरी बात समझें, और शाम को परिवार के साथ बाहर निकलने से मन बदलेगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक हालात में बदलाव के संकेत हैं, खर्च और बचत में संतुलन रखें। दोस्तों का सहयोग पैसों की किसी उलझन में राहत देगा।
स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, पर भीतर कुछ बेचैनी रहेगी। आज भारी और तला हुआ खाना छोड़ दें, पेट हल्का रहेगा तो मन भी शांत रहेगा।
करियर और कारोबार: जान-पहचान वालों के साथ काम धीरे-धीरे पूरे होंगे, जल्दबाजी न करें। आपकी मेहनत का असर साफ दिखेगा।
उपाय: सुबह घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर पूजा करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: काम को नई दिशा देने वाला कोई रास्ता आज सूझेगा, पुराने तरीके बदलने का मन बनेगा। घर में मेहमान आने से रौनक रहेगी।
नकारात्मक पक्ष: घर के कामों का बोझ बढ़ेगा और छोटी बातों पर खींचतान हो सकती है। जो लोग घर से काम करते हैं, उन पर ऑफिस और घर दोनों का दबाव एक साथ आएगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्ते में दूसरों की बातों का असर आ सकता है, जैसे किसी रिश्तेदार की टिप्पणी। एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें। घर के बड़ों के लिए कुछ करने की इच्छा होगी, उनकी पसंद की कोई चीज ले आएं।
आर्थिक स्थिति: पितरों के आशीर्वाद से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। मेहमानों की खातिरदारी में थोड़ा ज्यादा खर्च होगा, पर वह खलेगा नहीं।
स्वास्थ्य: घर और काम एक साथ संभालने से थकान होगी। घर से काम करते हैं तो हर घंटे कुर्सी से उठें और पीठ सीधी रखें।
करियर और कारोबार: रणनीति बदलने का विचार अच्छा है, पर पूरी योजना पहले कागज पर उतार लें। मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा धीरे आएगा।
उपाय: पितरों को याद करते हुए उनकी पसंद का कोई व्यंजन बनाकर गाय या कौए को खिलाएं।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: किसी की मदद से पैसों की परेशानी आज कुछ हल्की होगी, जैसे कोई दोस्त वक्त पर काम आ जाए। लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी।
नकारात्मक पक्ष: मन में कई तरह के खयाल आते-जाते रहेंगे, जिससे बेचैनी रहेगी। भावुक होकर किसी से ऐसा वादा न कर बैठें जिसे निभाना मुश्किल हो।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी काम निपटा लेंगे। दोस्तों के साथ अचानक घूमने का प्रोग्राम बन सकता है, और आपकी बातें सामने वाले के दिल को छू जाएंगी।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मामले में राहत के संकेत हैं। उधार लौटाने या ईएमआई भरने का दबाव था तो आज कोई रास्ता निकलेगा।
स्वास्थ्य: अमावस्या का दिन मन को थोड़ा भारी रख सकता है। रात को सोने से पहले दस मिनट शांत बैठें और फोन खुद से दूर रखें।
करियर और कारोबार: नौकरी में जहां अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहां हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगे। आपकी बात रखने का अंदाज मीटिंग में फायदा दिलाएगा।
उपाय: सुबह 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 11

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: लंबे समय से अटके कामों में आज हलचल होगी और पुरानी कोशिशें रंग दिखाएंगी। पैतृक संपत्ति, जैसे पुश्तैनी मकान या जमीन, से जुड़ा मामला आगे बढ़ सकता है।
नकारात्मक पक्ष: जुबान पर आज खास ध्यान रखें, सीधी बात भी कड़वी लग सकती है। दिन भर की व्यस्तता में खाना छूट सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर का माहौल सुकून भरा रहेगा, किसी मामले में आपकी राय को अहमियत मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से बरसों बाद लंबी बात होगी और कॉलेज के दिन याद आएंगे।
आर्थिक स्थिति: पैसों की हालत राहत देगी। आज जो फैसले लेंगे उनका असर लंबे समय तक दिखेगा, इसलिए बड़े लेन-देन घरवालों से सलाह करके ही करें।
स्वास्थ्य: देर तक भूखे रहने या बेवक्त खाने से गैस या पेट में जलन हो सकती है। शाम को कुछ देर आराम जरूर करें।
करियर और कारोबार: करियर के लिए बनाई योजनाओं में अच्छी संभावनाएं दिखेंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।
उपाय: पितरों का तर्पण करके किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: धार्मिक काम में आज मन लगेगा और किसी सामाजिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को थोड़ी देर से सही, पर कोई विकल्प मिल सकता है।
नकारात्मक पक्ष: किसी मुद्दे पर आपकी राय दूसरों से मेल नहीं खाएगी, जिससे दफ्तर में बहस की नौबत आ सकती है। हालात एक दिन में नहीं बदलेंगे, धीरज रखें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: दोपहर के बाद काम से ध्यान हटाकर परिवार को समय दें, आज निजी जिंदगी को भी उतनी ही अहमियत चाहिए जितनी काम को। साथी के प्रति स्नेह कम न होने दें।
आर्थिक स्थिति: बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी से जुड़ा कोई खर्च आपके हिस्से आ सकता है, जैसे उनकी दवा या किसी जरूरी चीज की खरीद। पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम रखें।
स्वास्थ्य: दिन भर दौड़-भाग से थकान होगी। समय पर खाना खाएं, पानी पीते रहें और रात की नींद पूरी करें।
करियर और कारोबार: कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में साझेदार से जुड़े खर्च सामने आएंगे, उनका हिसाब लिखित में रखें।
उपाय: पूर्वजों के नाम से किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 8

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: अपनों की मदद के लिए आप आज आगे रहेंगे और परिवार में किसी को आपकी सख्त जरूरत पड़ेगी। करीबी लोगों के साथ बैठकर मन हल्का होगा।
नकारात्मक पक्ष: तय योजना के मुताबिक काम आगे नहीं बढ़ेंगे, कहीं न कहीं अचानक रुकावट आएगी। आज होशियारी दिखाने से अच्छा है कि थोड़ा झुककर काम निकाल लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में किसी छोटी बात पर तनाव बन सकता है, कुछ कहने से पहले सामने वाले की पूरी बात सुनें। दोस्तों से मिलना-जुलना लगा रहेगा।
आर्थिक स्थिति: लंबी यात्रा का योग है और इसमें खर्च भी बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से ही पैसा लगाएं, किसी नई स्कीम में आज रकम न फंसाएं।
स्वास्थ्य: शरीर में दर्द या नसों में खिंचाव की शिकायत उभर सकती है। भारी सामान उठाने से बचें और दर्द बढ़े तो डॉक्टर से मिलें।
करियर और कारोबार: किसी फैसले पर मुहर लगाने से पहले हर पहलू दोबारा देखें, जैसे कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें या भुगतान की तारीख। जल्दबाजी में भेजा गया जवाब बाद में भारी पड़ेगा।
उपाय: सुबह पक्षियों को दाना डालें और घर के किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 9

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: रुके हुए काम आज पूरे होने की उम्मीद है, मेहनत को सही दिशा देंगे तो नतीजा भी दिखेगा। विरोधियों के सामने आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।
नकारात्मक पक्ष: कोई आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है, इसलिए बैंक की डिटेल या कारोबार की योजना किसी से शेयर न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: काम के चलते साथी को कम समय दे पाएंगे, रात को फोन पर ही सही, उनका हाल जरूर पूछें। घर के किसी पुराने मसले को नए नजरिए से देखने की जरूरत महसूस होगी।
आर्थिक स्थिति: कारोबार में किसी सौदे की शर्तें दोबारा पढ़ें, बारीक अक्षरों में लिखी बात ही आगे परेशानी बनती है। आसपास के लोगों का साथ मिलने से काम आसान होगा।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, पर कंधे या गर्दन में अकड़न आ सकती है। खुद पर जरूरत से ज्यादा बोझ न डालें।
करियर और कारोबार: किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात काम को देखने का नजरिया बदल सकती है। नए विचार को आजमाने से पहले सीनियर की राय ले लें।
उपाय: सुबह शिवलिंग का जलाभिषेक करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 2

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: कमाई के नए रास्ते आज नजर आएंगे और कारोबार में पूरे होते काम अगली डील की राह आसान करेंगे। घर से काम करने वालों को अपने हुनर का सीधा फायदा मिलेगा।
नकारात्मक पक्ष: काम और यात्रा की भागदौड़ में घर की पूजा या परिवार का कोई कार्यक्रम छूट सकता है, पहले से समय तय कर लें। नए संपर्कों से बात करते समय वादे सोच-समझकर करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तों में प्यार बना रहेगा। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा, और सफर के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मन को मजबूती देगा।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मोर्चे पर दिन राहत भरा है। जो रकम आए, उसका कुछ हिस्सा घर के किसी पुराने काम, जैसे मरम्मत या कोई उधार चुकाने, में लगा दें।
स्वास्थ्य: एलर्जी या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती है। धूल वाली जगह पर मास्क लगाएं और बाहर से आकर हाथ धोएं।
करियर और कारोबार: काम के सिलसिले में सफर होगा और नए लोगों से संपर्क बनेगा। आज आपकी बात को आगे रखा जाएगा, यह मौका हाथ से न जाने दें।
उपाय: पूर्वजों का स्मरण करके घर में पूजा करें और बड़ों का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 10

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: आज आपकी काम करने की रफ्तार दूसरों से तेज रहेगी, कई काम सबसे पहले निपटा देंगे। नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा, जैसे कोई ऑनलाइन कोर्स या नया सॉफ्टवेयर।
नकारात्मक पक्ष: रिश्ते में किसी बात को लेकर शक पनप सकता है, उसे मन में पालने के बजाय सीधे बात कर लें। लगातार लोगों के बीच रहने से शाम तक थक जाएंगे।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: अपनों के लिए आज समय निकालेंगे और साथ बिताए पल लंबे समय तक याद रहेंगे। किसी उम्रदराज व्यक्ति, जैसे दादा-दादी या पुराने शिक्षक, की बात से जीवन का कोई काम का सबक मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: आमदनी और खर्च आज बराबरी पर चलेंगे, जरूरत भर का ही पैसा निकलेगा। किसी यात्रा की तैयारी में थोड़ा पैसा लग सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत पर मिला-जुला असर रहेगा, पर सुबह की कसरत या योग से दिन संभल जाएगा।
करियर और कारोबार: काम के साथ नई जानकारी जुटाते रहें, यह आगे काम आएगी। धार्मिक कामों में भी आज आपकी भागीदारी रहेगी।
उपाय: पितरों के नाम से जल में काले तिल डालकर अर्पित करें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 5

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: विरोधियों का असर आज धीरे-धीरे कम होगा और वे खुद पीछे हटते दिखेंगे। सरकारी या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छा नतीजा मिल सकता है।
नकारात्मक पक्ष: मन कुछ अस्थिर रहेगा और दिनचर्या अचानक बदल सकती है, जैसे सुबह का तय काम छोड़कर कहीं निकलना पड़े। कुछ लोगों की नकारात्मक बातें मूड बिगाड़ सकती हैं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ किसी मंदिर या धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ अचानक कहीं जाने का प्लान बन सकता है, जो खुशी देगा।
आर्थिक स्थिति: कामकाज से जुड़े मामलों में फायदे के रास्ते खुलेंगे। अचानक की यात्राओं में होने वाला खर्च पहले से अलग रख लें।
स्वास्थ्य: व्यस्तता के कारण आराम कम मिलेगा। कुछ समय पूजा या ध्यान में बिताएंगे तो मन शांत रहेगा।
करियर और कारोबार: नौकरी हो या कारोबार, काम का दबाव और भीड़ दोनों बढ़ी रहेंगी। छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करके गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: कारोबार की गाड़ी आज रफ्तार पकड़ेगी, जिन कामों में देर हो रही थी उनमें तेजी आएगी। कुछ लोगों का सहयोग साफ नजर आएगा और नए मौके सामने आएंगे।
नकारात्मक पक्ष: भावनाएं आज ज्यादा हावी रहेंगी, बीती बातें बार-बार याद आएंगी। किसी स्थिति में खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात, जैसे उनकी सेहत या दफ्तर का तनाव, मन में चिंता पैदा कर सकती है। घर पर मेहमान आ सकते हैं और साथी के साथ बाहर जाने का मौका भी मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मामले में पुराने नुकसान पर अफसोस करने के बजाय आगे की योजना बनाएं। अगले तीन महीने के बजट का खाका आज ही बना लें, मन हल्का रहेगा।
स्वास्थ्य: बातें बार-बार दोहराने से ध्यान भटकेगा। कुछ देर पार्क या हरियाली में बिताएं और पसंद का कोई काम करें।
करियर और कारोबार: सामाजिक दायरा बढ़ेगा और काम से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे। टीम के लोगों के अच्छे काम की खुलकर सराहना करें, आगे भी उनका साथ मिलेगा।
उपाय: शाम को पितरों के नाम से दीपक जलाएं और भोजन का दान करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com