Aaj Ka Rashifal 10 January 2025: इन राशियों के लिए पौष पुत्रदा एकादशी बेहद शुभ, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला
राशिफल (Aaj Ka Rashifal) के अनुसार आज 10 जनवरी पर पौष पुत्रदा एकादशी है। मन के कारक चंद्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को आज करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है। इन राशियों को बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 10 January 2025: राशिफल के अनुसार, 10 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज के दिन जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई राशि के जातक देव दर्शन के लिए यात्रा कर सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातकों को बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, कई जातकों को आज जॉब में सफलता मिल सकती है। चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल।
मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होगी। परिवार में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। बिगड़े हुए कार्य बनने से आज मन प्रसन्न रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आज ठीक रहेगी। निवेश करने का विचार मन में बन सकता है।
वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पार्टनर की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में मतभेद की स्थिति देखने को मिलेगी। आर्थिक तौर से आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों को अपने सहयोगी से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार आपके मन में आ सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी रहेगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।
कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ परिवर्तन करेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप सहयोगी बन सकते हैं। आज यात्रा पर जाएं, तो सावधानी बरतें। काम के लिए अपरिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है।
सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज अपने पैतृक संपत्ति में आपको आपका हक मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में स्थिति लाभकारी रहेगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों को सफलता मिलेगी। आज अपनी कुशलता से रुके हुए काम को बना सकते हैं। आज आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, कार्यक्षेत्र में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है। आज परेशानी परिवार में हो सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, सेहत संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कुछ नए कार्य का विचार मन में बन सकता है, जिसके लिए आप अपने मित्रों से मदद लेंगे। आज किसी व्यक्ति विशेष से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे। आज के दिन संभलकर चलने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा डिसीजन सोच-विचार कर लें। परिवार में पत्नी बच्चों को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।
धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप किसी नए कार्य की योजना पर काम करेंगे, जिसमें मित्रों की मदद मिलेगी। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यापार के लिए कुछ नया प्रयोग लाभकारी रहेगा।
मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने दिल की बात दूसरे से नहीं कह पाएंगे, जिस कारण आपकी बातों के अनेकों अर्थ निकाले जा सकते हैं। धन खर्च होने से परेशान रहेंगे। परिवार में किसी अपने व्यक्ति के खो जाने से आप हताश और निराश होंगे। आज आपको सोच-विचार कर चलने की आवश्यकता है।
कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कामों में व्यतीत होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। आपकी कार्यशैली से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापार में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। भूमि संबंधी विवाद के कारण व्यर्थ का धन खर्च होगा।
मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने विचारों के जरिए लोगों की धारणा को बदल सकते हैं। आज विरोधी भी आपके कार्य से सहमत होंगे। आज के दिन आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। आज के दिन व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति की संभावना है। आज शत्रु भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।