विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मकर से मीन Aaj Ka Rashifal 07 जुलाई 2025: कुंभ राशि का करियर पर रहेगा फोकस, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Updated: Mon, 07 Jul 2025 08:01 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 07 जुलाई 2025 के अनुसार आज ग्रहों के प्रभावों से मकर कुंभ और मीन राशि के लिए सोमवार का दिन लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मकर से मीन का आज का ( todays horoscope predictions in Hindi) राशिफल।

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 07 July 2025 Horoscope Today: कैसा रहेगा सोमवार का दिन

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 07 जुलाई 2025 के अनुसार, आज का दिन मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए खुशियां लेकर आया है। चंद्रमा आज भी वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन राशियों का दैनिक राशिफल।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में आपके एकादश भाव से गोचर कर रहे हैं। आपके सोशल सर्कल, टीमवर्क या लॉन्ग टर्म गोल्स पर भावनात्मक रोशनी पड़ सकती है। किसी दोस्त या समूह से जुड़ा सच्चा पक्ष सामने आ सकता है। शुक्रदेव वृषभ राशि में हैं, जिससे आपका आकर्षण और बढ़ रहा है। राशिफल कहता है। नेतृत्व प्रेम से कीजिए।

शुभ रंग: चारकोल ग्रे

शुभ अंक: 10

दिन की सलाह: टीम के साथ मिलकर की गई सफलता ही असली जीत होती है।

यह भी पढ़ें: कर्क से कन्या Aaj Ka Rashifal 07 जुलाई 2025: सिंह और कन्या वाले रखें इन बातों का ध्यान, पढ़ें राशिफल

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

चंद्रदेव आज आपके दशम भाव में भ्रमण कर रहे हैं, जिससे करियर और समाज में आपके रोल पर फोकस बढ़ सकता है। किसी दबाव या प्रतिस्पर्धा की स्थिति में प्रतिक्रिया देने से बचें। राहु आपकी ही राशि में है, जिससे आप नई पहचान की ओर बढ़ रहे हैं। राशिफल कहता है कि संयमित और परिपक्व बात करें। यही आज आपकी ताकत है।

शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू

शुभ अंक: 11

दिन की सलाह: शांति से चलें। शांत नेतृत्व सबसे असरदार होता है।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में आपके नवम भाव से गोचर कर रहे हैं। आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस गोचर से आपकी अध्यात्मिक संवेदनशीलता भी बढ़ेगी। शनि देव आपकी ही राशि में हैं, जो आपको भावनाओं से परे जाकर विवेक से सोचने की शिक्षा दे रहे हैं। आज अध्ययन, अनुसंधान या आध्यात्मिक योजना के लिए श्रेष्ठ समय है।

शुभ रंग: लैवेंडर

शुभ अंक: 3

दिन की सलाह: आत्मा पहले ही जवाब जानती है। बस ध्यान से सुनिए।

यह भी पढ़ें: तुला से धनु Aaj Ka Rashifal 07 जुलाई 2025: इस राशि के खर्चों में होगी वृद्धि, जानें कैसा रहेगा इन राशियों का दिन

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।