विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Valentine Day Gifts: वैलेंटाइन डे पर अपने मूलांक के अनुसार दें गिफ्ट, रिश्ते में आएगी नई उमंग

Updated: Wed, 14 Feb 2024 11:39 AM (IST)

वैलेंटाइन वीक में अपने लव वन्स को गिफ्ट देने का प्रचलन है। ऐसे में यदि आप भी अपने लव पार्टनर को उपहार देने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आप अपने मूलांक के अनुसार भी तोहफा दे सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को मूलांक के अनुसार क्या गिफ्ट दिया जा सकता है।

Hero Image
Valentine Day Gifts वैलेंटाइन डे पर अपने मूलांक के अनुसार दे गिफ्ट।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Gifts According to Radix Number: वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को गिफ्ट दिया जाता है, ताकि रिश्ता और भी मजबूत हो सके। ऐसे में आप अपने मूलांक के अनुसार अपने लव पार्टनर को उपहार दे सकते हैं। इस तोहफे से न केवल आपका पार्टनर खुश होगा, बल्कि इससे आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 01

जिन लोगों की जन्मतिथि- 01, 10, 19, 28 होती है, उनका मूलांक 01 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को सोने से बनी वस्तु, फिर नारंगी रंग के कपड़े में दे सकते हैं। यह चीजें आपके लिए लकी साबित हो सकती हैं।

मूलांक 02

जिन लोगों की जन्मतिथि 02, 11, 20 या 29 होती है, उनका मूलांक 02 होता है। ऐसे में 02 मूलांक के जातक अपने पार्टनर को चांदी से बना कोई उपहार दे सकते हैं। इसके अलावा आप सीप या मोती से बनी कोई सुंदर-सी वस्तु भी अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

मूलांक 03

जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उसका मूलांक 03 माना जाता है। इस मूलांक के जातक इस वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को पेन, किताब या फिर पीले रंग ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं।

मूलांक 04

जब किसी व्यक्ति का जन्म 04, 13, 22 या 31 तारीख को होता है तो उसका मूलांक 04 माना जाता है। मूलांक 4 वालों को इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को आसमानी रंग के कपड़े या घड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह आपके लिए शुभ होगा।

मूलांक 05

किसी भी महीने की 05, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 05 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को ड्रेस, चांदी के आभूषण, या प्राकृतिक दृश्यों वाली सीनरी भी दे सकते हैं। यह तोहफा आपके रिश्ते में नई उमंग लाएगा।

मूलांक 06

किसी भी महीने की 06, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 06 माना जाता है। इस मूलांक के जातक अपने पार्टनर को परफ्यूम, सुगंध वाले फूल, या फिर कोई म्युजिक सिस्टम भी दे सकते हैं। इससे आपको अपने पार्टनर का प्रेम प्राप्त होगा।

मूलांक 07

जिन लोगों जन्म किसी भी माह की 07, 16 या 25 तारीख को होता है उनका  मूलांक 07 माना जाता है। ऐसे में मूलांक 7 के जातक अपने पार्टनर को इस वैलेंटाइन डे पर पीले रंग के कपड़े या फूल, अच्छी पुस्तकें आदि उपहार के रूप में दे सकते हैं।

मूलांक 08

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 08, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 08 माना जाता है। मूलांक 08 के लोग वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को बेल्ट, पर्स, जैकेट या फिर लकड़ी से बना शो-पीस गिफ्ट दे सकते हैं। ये गिफ्ट देना आपके लिए शुभ रहेगा।

मूलांक 09

किसी भी महीने की 09, 18 या 27 को जन्मे लोगों का मूलांक 09 होता है। इस मूलांक के लोगों को वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को लाल रंग के कपड़े या फूल, ज्वेलरी या फिर दौड़ते हुए घोड़े के तस्वीर गिफ्ट करनी चाहिए। इससे आपके रिश्ते में प्रेम बना रहेगा।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'