विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक का खेल! इन 2 मूलांकों के लिए बनते हैं तलाक के सबसे ज्यादा योग, कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें से एक?

Published: Tue, 22 Sep 2026 06:56 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक और जन्म तिथियों में जन्में लोग होते हैं जिनके शादीशुदा जीवन में ज्यादा समस्याएं आती हैं। आइए जानें उनके बारे में यहां।

अंकशास्त्र: मूलांक के लिए क्यों बढ़ जाते हैं तलाक के योग (Picture Credit: AI Generated)

अंकशास्त्र: मूलांक के लिए क्यों बढ़ जाते हैं तलाक के योग (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 वाले दूसरों पर हावी रहते हैं, झुकना पसंद नहीं करते।

  2. मूलांक 3 वाले भी जिद्दी होते हैं, हार मानना पसंद नहीं करते।

  3. आपसी समझ और त्याग से रिश्ते को बचाया जा सकता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है शादी दो दिलों का बंधन है और इसी वजह से दोनों के बीच तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी माना जाता है। यह रिश्ता सिर्फ प्यार नहीं बल्कि विश्वास और एक दूसरे के लिए त्याग और समर्पण की भावना पर भी टिका रहता है।

कई बार पति-पत्नी के बीच बिना वजह मनमुटाव होने लगते हैं और लड़ाई इस हद तक बढ़ जाती है कि तलाक की नौबत आ जाती है। जब रिश्ते टूटने लगते हैं, तो लोग अक्सर इस अनबन की वजह समझने के लिए ज्योतिष या अंकशास्त्र का सहारा लेते हैं।

अगर हम अंकशास्त्र की बात करें तो कुछ ऐसे मूलांक होते हैं जिनके लिए शादी के बाद तलाक के ज्यादा योग बन सकते हैं। दरअसल, इनके लिए जिम्मेदार होता है इन मूलांकों पर शासन करने वाला ग्रह। शादी के पहले अक्सर मन में यही सवाल आता है कि जिससे शादी हो रही है वो हमारे लिए ठीक है या नहीं, लेकिन कई बार सबकुछ ठीक होने के बाद भी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे दो मूलांकों के बारे में जिनके लिए सबसे ज्यादा तलाक के योग बनते हैं।

मूलांक-1

यह एक ऐसा मूलांक है जो हमेशा दूसरों पर हावी रहता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है और इसी वजह से यह सूर्य की ऊर्जा से प्रभावित होता है। इस मूलांक के लोग हमेशा एक लीडर की तरह सामने आते हैं और शादी के रिश्ते में भी ये पार्टनर पर हमेशा हावी रहते हैं।

आमतौर पर इनका पार्टनर इनकी इस आदत को अपना लेता है और रिश्ता अच्छी तरह से चलता रहता है, लेकिन कई बार ईगो की वजह से दोनों में आपसी लड़ाइयां होने लगती हैं और शादी टूटने या तलाक की नौबत आ जाती है। इनकी शादी में सबसे ज्यादा समस्या इसलिए आती है, क्योंकि ये किसी के सामने झुकना नहीं चाहते हैं और हमेशा अपनी बात को ही अहमियत देते हैं।

अगर दो ऐसे लोगों की शादी आपस में हो जाती है जिनका मूलांक 1 है तो तलाक के ज्यादा योग बनते हैं क्योंकि दोनों ही कभी भी एक-दूसरे के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं।

मूलांक 3

मूलांक 3 के लोगों पर बृहस्पति गुरु का प्रभाव होता है इसलिए ये हर जगह अबसे आगे रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ज्यादा बुद्धिमान होते हैं, लेकिन हमेशा अपनी बात पर टिके रहना ही पसंद करते हैं। ये लोग जिस काम को ठान लेते हैं उसे पूरा करना पसंद करते हैं।

इनमें बहुत ज्यादा लीडरशिप क्वालिटी होती है और ये झुकना या हार मानना पसंद नहीं करते हैं। अगर बात शादी के रिश्ते की हो तो इस रिश्ते में भी ये झुकना पसंद नहीं करते हैं और इसी वजह से कई बार छोटी नोकझोंक भी बड़ी लड़ाई का रूप ले लेती है।

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 है और ये वो लोग होते हैं जिनकी शादी में कई बार समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि, अगर इनका पार्टनर इन्हें समझने वाला मिल जाता है तो शादी का रिश्ता लंबे समय तक चलता है।

ये ऐसे मूलांक हैं जिनकी शादी में ज्यादा समस्याएं आती हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि इन लोगों का हमेशा तलाक ही होता है। बल्कि आपसी समझ से इनका रिश्ता अच्छा चलता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वालों को इन तारीखों में जन्मे लोगों से भूलकर भी नहीं करनी चाहिए शादी, जीवनभर रहता है मनमुटाव

यह भी पढ़ें- जन्मतिथि में छिपा है आपके लाइफ पार्टनर का राज, मूलांक 1 से 9 तक के आधार पर जानें उनका पूरा स्वभाव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।